Pixel 2 और Pixel 2 XL की बुकिंग गुरुवार से, दिए जा रहे हैं ये ऑफर

गूगल के Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में गुरुवार से शुरू होगी। ऑनलाइन मार्केट में नए पिक्सल हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे।

Pixel 2 और Pixel 2 XL की बुकिंग गुरुवार से, दिए जा रहे हैं ये ऑफर
ख़ास बातें
  • ऑनलाइन मार्केट में नए पिक्सल फोन एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे
  • गूगल पिक्सल 2 की कीमत 61,000 रुपये से शुरू होती है
  • पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 73,000 रुपये से शुरू
विज्ञापन
गूगल के Pixel 2 और Pixel 2 XL स्मार्टफोन की प्री-ऑर्डर बुकिंग भारत में गुरुवार से शुरू होगी। ऑनलाइन मार्केट में नए पिक्सल हैंडसेट एक्सक्लूसिव तौर पर फ्लिपकार्ट पर मिलेंगे। दरअसल, कंपनी ने इन हैंडसेट को लॉन्च करते वक्त बताया था कि भारत उन शुरुआती मार्केट में से है जहां फोन को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल हैंडसेट देशभर में 1,000 ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होंगे।

इच्छुक ग्राहक इन हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग गुरुवार मध्यरात्रि 12 बजे से कर सकेंगे। Pixel 2 की डिलिवरी 1 नवंबर से शुरू होगी और पिक्सल 2 एक्सएल की डिलिवरी 15 नवंबर से।


फ्लिपकार्ट ने बयान जारी करके पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल के साथ मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर का भी खुलासा किया। ग्राहकों को 11,990 रुपये का सेनहाइज़र हेडसेट मुफ्त दिया जाएगा। अगर ग्राहक एचडीएफसी बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करके ईएमआई का विकल्प चुनते हैं तो उन्हें 8,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा। चुनिंदा स्मार्टफोन को एक्सचेंज करने पर अतिरिक्त 5,000 रुपये की छूट दी जाएगी। इसके अलावा बिना ब्याज वाले ईएमआई की भी सुविधा होगी। फ्लिपकार्ट ने यह भी जानकारी दी है कि सोशल मीडिया कॉन्टेस्ट के पांच चुनिंदा विजेताओं को गूगल डेड्रीम व्यू 2 हेडसेट मिलेगा। ऑनलाइन रिटेल साइट ने यह भी बताया है कि डिलिवरी के दौरान चुनिंदा ग्राहकों को गूगल की खास पैकेजिंग वाला रिटेल बॉक्स भी मिलेगा।

स्टोरेज पर आधारित Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL के दो वेरिएंट होंगे। गूगल पिक्सल 2 का 64 जीबी वेरिएंट 61,000 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 70,000 रुपये में आपको इस फोन को 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 73,000 रुपये से शुरू होगी। 128 जीबी वेरिएंट के लिए 82,000 रुपये खर्चने होंगे।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
#ताज़ा ख़बरें
  1. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  2. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  3. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  4. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  5. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  6. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  7. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  8. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  9. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
  10. कान में नहीं डालने पड़ेंगे ईयरफोन! Vivo Buds Clip लॉन्च, 42 घंटे की बैटरी और AI फीचर्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »