Google Pixel 2, Pixel 2 XL की भारत में यह होगी कीमत

अगर आप गूगल के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छी खबर यह है कि गैजेट्स 360 को इन हैंडसेट की कीमत का पता चल गया है।

Google Pixel 2, Pixel 2 XL की भारत में यह होगी कीमत
ख़ास बातें
  • गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च किए गए
  • गूगल पिक्सल 2 का 64 जीबी वेरिएंट 61,000 रुपये में बेचा जाएगा
  • पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 73,000 रुपये से शुरू होगी
विज्ञापन
गूगल पिक्सल 2 और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल स्मार्टफोन लॉन्च कर दिए गए हैं। स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर, एंड्रॉयड ओरियो और बेहद ही दमदार कैमरे से लैस इन हैंडसेट को जल्द ही भारतीय मार्केट में उपलब्ध कराया जाएगा। दरअसल, कंपनी ने इन हैंडसेट को लॉन्च करते वक्त बताया कि भारत उन शुरुआती मार्केट में से है जहां फोन को जल्द ही उपलब्ध कराया जाएगा। अगर आप गूगल के इन फ्लैगशिप स्मार्टफोन को खरीदने के बारे में सोच रहे हैं तो अच्छी खबर यह है कि इन हैंडसेट की कीमत और उपलब्धता के बारे में सार्वजनिक हो गई है।

स्टोरेज पर आधारित Google Pixel 2 और Google Pixel 2 XL के दो वेरिएंट होंगे। गूगल पिक्सल 2 का 64 जीबी वेरिएंट 61,000 रुपये में बेचा जाएगा। वहीं, 70,000 रुपये में आपको इस फोन को 128 जीबी वेरिएंट मिलेगा। पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 73,000 रुपये से शुरू होगी। 128 जीबी वेरिएंट के लिए 82,000 रुपये खर्चने होंगे। अंतरराष्ट्रीय मार्केट में पिक्सल 2 की कीमत 649 डॉलर (64 जीबी) से शुरू होगी। पिक्सल 2 एक्सएल का 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट 849 डॉलर में मिलेगा।

हैंडसेट की प्री-ऑर्डर बुकिंग 26 अक्टूबर 2017 से शुरू होगी। फोन ऑनलाइन के साथ देशभर के ऑफलाइन स्टोर में भी उपलब्ध होगा। जानकारी दी गई है कि गूगल पिक्सल 2 की बिक्री 1 नवंबर से शुरू होगी और गूगल पिक्सल 2 एक्सएल को 15 नवंबर से उपलब्ध कराया जाएगा।
 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के सारे स्पेसिफिकेशन

Google Pixel 2 XL में पतले बेज़ल वाला 6 इंच का कर्व्ड क्वाडएचडी डिस्प्ले है। इसका आस्पेक्ट रेशियो 18:9 है। आपको क्वालकॉम स्नैपड्रगैन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। गूगल पिक्सल 2 एक्सएल के दो स्टोरेज वेरिएंट होंगे- 64 जीबी और 128 जीबी। इसमें एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है जो आज का तारीख में प्रीमियम एंड्रॉयड स्मार्टफोन में आम है। पिक्सल 2 एक्सएल में 3520 एमएएच की बैटरी है। 

गूगल पिक्सल 2 एक्सएल में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
 

गूगल पिक्सल 2 के सारे स्पेसिफिकेशन

छोटे Google Pixel 2 में 5 इंच का फुलएचडी डिस्प्ले दिया गया है। इसमें भी क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम हैं। यूएसबी टाइप-सी पोर्ट चार्जिंग के अलावा हेडफोन सॉकेट का भी काम करेगा। इनबिल्ट स्टोरेज 64 जीबी और 128 जीबी है। 2700 एमएएच की बैटरी को इस हैंडसेट का हिस्सा बनाया गया है।

गूगल पिक्सल 2 में एफ/1.8 अपर्चर वाला 12.2 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है। यह ऑप्टिकल और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबलाइज़ेशन से लैस है। फ्रंट पैनल पर एफ/2.4 अपर्चर वाला 8 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Comfortable form factor, lightweight
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Volume button feels stiff
  • Boring design
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता2700 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Ergonomic design
  • Great cameras
  • Intelligent software features
  • Good battery life
  • Excellent performance
  • कमियां
  • Annoying blue tint on display
  • Too expensive
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 835
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12.2-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3520 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0.0
रिज़ॉल्यूशन1440x2880 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Google, Google Pixel 2, Google Pixel 2 XL
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  2. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  3. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  6. 30 मिनट में 1,000 km का सफर! चीन बना रहा है सुपरसोनिक विमान, जानें क्या है ये टेक्नोलॉजी
  7. ड्राइविंग लाइसेंस में मोबाइल नम्बर घर बैठे करें अपडेट, सबसे आसान तरीका
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  10. Googlebook Laptops लॉन्च; Android फोन से होगा सीधा कनेक्शन, 10 साल तक मिलेंगे अपडेट्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »