• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के बढ़ रहे कस्टमर्स, शिपमेंट्स 1.85 करोड़ यूनिट्स पहुंचने का अनुमान

फोल्डेबल स्मार्टफोन के बढ़ रहे कस्टमर्स, शिपमेंट्स 1.85 करोड़ यूनिट्स पहुंचने का अनुमान

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने के साथ स्मार्टफोन कंपनियां डिवाइस के भार को कम करने के लिए हिंजेज के हल्के और कंपोजिट मैटीरियल की तलाश कर रही हैं

फोल्डेबल स्मार्टफोन के बढ़ रहे कस्टमर्स, शिपमेंट्स 1.85 करोड़ यूनिट्स पहुंचने का अनुमान

इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है

ख़ास बातें
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में फ्लिप और फोल्ड डिवाइसेज शामिल हैं
  • इस सेगमेंट में सैमसंग की हिस्सेदारी पिछले वर्ष लगभग 82 प्रतिशत की थी
  • सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स में U शेप वाले हिंजेज इस्तेमाल किए जाते हैं
विज्ञापन
इस वर्ष फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की ग्लोबल शिपमेंट्स बढ़कर लगभग 1.85 करोड़ यूनिट्स पर पहुंच सकती हैं। पिछले वर्ष यह आंकड़ा लगभग 1.28 करोड़ यूनिट्स का था। फोल्डेबल स्मार्टफोन के मार्केट में फ्लिप और फोल्ड डिवाइसेज शामिल हैं। इस मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung का पहला स्थान है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Trendforce की रिपोर्ट में बताया गया है कि इस सेगमेंट में सैमसंग की हिस्सेदारी पिछले वर्ष लगभग 82 प्रतिशत की थी। कंपनी ने पिछले वर्ष इस सेगमेंट में Samsung Galaxy Z Flip 4 और Galaxy Z Fold 4 को लॉन्च किया था। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री बढ़ने के साथ ही हिंजेज की मार्केट भी बढ़ी है। इस वर्ष हिंजेज की मार्केट वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 14.6 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 50 करोड़ डॉलर से अधिक पर पहुंच सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में अधिकतर टियरड्रॉप शेप या U शेप वाले हिंजेज का इस्तेमाल होता है। सैमसंग के इन स्मार्टफोन्स में U शेप वाले हिंजेज इस्तेमाल किए जाते हैं। कंपनी का चौथी तिमाही में प्रॉफिट दो-तिहाई घटकर आठ वर्ष के निचले स्तर पर पहुंच गया। कंपनी पर ग्लोबल इकोनॉमी में स्लोडाउन का बड़ा असर पड़ा है। इससे सैमसंग के मोबाइल जैसे डिवाइसेज और मेमोरी चिप्स की डिमांड और प्राइसेज घट गए हैं। 

सैमसंग को KH Vatech और S-connect इन हिंजेज की सप्लाई करती हैं। TrendForce का अनुमान है कि सैमसंग खर्च में कटौती के लिए हिंजेज के सप्लायर्स को डायवर्सिफाइ कर सकती है। टियरड्रॉप शेप वाले हिंजेज की सप्लाई करने वाली प्रमुख फर्में Amphenol और Asia Vital Components हैं। अन्य स्मार्टफोन कंपनियां टियरड्रॉप शेप वाले हिंजेज का इस्तेमाल करती हैं। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की डिमांड बढ़ने के साथ स्मार्टफोन कंपनियां डिवाइस के भार को कम करने के लिए हिंजेज के हल्के और कंपोजिट मैटीरियल की तलाश कर रही हैं। TrendForce ने बताया है कि Xiaomi के Mix Fold 2 में कार्बन फाइबर कंपोजिट का इस्तेमाल किया गया है और इसकी फोल्ड करने पर थिकनेस 11.2 mm की है। Honor Magic Vs और Oppo Find N2 में भी इसी मैटीरियल का इस्तेमाल किया जाता है। हालांकि, फोल्डेबल स्मार्टफोन्स में फोल्ड क्रीज की समस्या का यूजर्स को सामना करना पड़ता है क्योंकि इन स्मार्टफोन को फोल्ड करने पर इनका डिस्प्ले पूरी तरह फोल्ड नहीं होता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नित्या पी नायर

नित्या पी नायर को डिज़िटल पत्रकारिता में पांच साल से अधिक का ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. LPG सब्सिडी का बदला नियम! 1 अक्टूबर से पहले करना होगा ये काम, तभी मिलेगा सस्ता सिलेंडर, जानें आसान तरीका
  2. ₹9 हजार से ज्यादा सस्ता खरीदें Vivo का 50MP दो कैमरा वाला फोन, IP68 & IP69 रेटिंग!
  3. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  4. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  5. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  6. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  7. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  8. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  9. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  10. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »