जियोनी स्टील 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन

जियोनी स्टील 2 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारे स्पेसिफिकेशन
ख़ास बातें
  • जियोनी स्टील 2 में 5 इंच का एचडी डिस्प्ले है
  • इस फोन में 4000 एमएएच की बैटरी है
  • यह स्मार्टफोन एमिगो 3.5 यूआई पर चलता है
विज्ञापन
जियोनी ने अपना नया स्टील 2 स्मार्टफोन चीन में लॉन्च कर दिया है। जियोनी स्टील 2 की कीमत 1,299 चीनी युआन (करीब 13,000 रुपये) है। इस स्मार्टफोन के लिए चीन में कंपनी के ऑनलाइन रिटेल स्टोर से प्री-ऑर्डर किए जा सकते हैं।

जियोनी स्टील 2 स्मार्टफोन में 5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) आईपीएस डिस्प्ले है। स्क्रीन की डेनसिटी 293 पीपीआई है। इस स्मार्टफोन में क्वाड-कोर मीडियाटेक (एमटी6737) प्रोसेसर और 3 जीबी रैम है। यह हैंडसेट दो इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट में मिलेगा- 16 जीबी और 32 जीबी। फोन की स्टोरेज को 128 जीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ाया जा सकता है। जियोनी स्टील 2 एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित कंपनी की एमिगो 3.5 यूआई पर चलता है। यह हैंडसेट डुअल-माइक्रो-सिम कार्ड सपोर्ट करता है और 4जी वीओएलटीई कनेक्टिविटी के साथ आता है। फोन में 4000 एमएएच की नॉन-रिमूवेबल बैटरी दी गई है।

बात करें कैमरे की तो इसमें 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। हैंडसेट का डाइमेंशन 144.3x70.5x8.6 मिलीमीटर है और वज़न 160 ग्राम है।

कंपनी ने अभी तक नए जियोनी स्टील 2 स्मार्टफोन को चीन के बाहर अन्य बाज़ारों में उपलब्ध कराने को लेकर कोई जानकारी नहीं दी है।

जियोनी ने 2016 के आखिर में अपना प्रीमियम स्मार्टफोन जियोनी एम2017 चीन में 6,999 चीनी युआन (करीब 68,400 रुपये) में लॉन्च किया था। इस फोन की सबसे बड़ी ख़ासियत है इसमें दी गई 7000 एमएएच की बैटरी का होना। फोन मे 3500 एमएएच की दो बैटरियां दी गईं हैं जो क्विक चार्ज 3.0 सपोर्ट करती है।

बात करें स्पेसिफिकेशन की तो इस फोन में 5.7 इंच क्वाडएचडी (1440x2560 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले है जो कर्व्ड किनारों के साथ आता है। पिक्सल डेनसिटी 518 पीपीआई है। इस फोन में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 653 प्रोसेसर और 6 जीबी रैम है। यह फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो आधारित एमिगो 3.5 यूआई पर चलता है। इस हैंडसेट में रियर पर 12 मेगापिक्सल + 13 मेगापिक्सल) का डुअल रियर कैमरा सेटअप है। सेल्फी लेने के लिए 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक एमटी6737वीडब्ल्यूटी
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा8-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. सबसे सस्ता iPhone 16? Amazon Sale में ₹750 का कूपन डिस्काउंट, बैंक ऑफर मिलाकर ₹4 हजार की बचत
  2. Flipkart Big Billion Days Sale: 50 इंच स्मार्ट टीवी मिल रहे सस्ते, कीमत 21 हजार से शुरू
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: ₹7000 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Nothing का ये फोन
  4. अपने आप बदल रहा है iPhone 18 Pro का रंग? यूजर ने शेयर की फोटो, लोगों ने बताई वजह
  5. EVs Under 10L: दिवाली पर इलेक्ट्रिक कार खरीदने का प्लान? ₹4.69 लाख से शुरू होने वाली ये 4 EV देखें
  6. घर पर 150 इंच साइज में सिनेमा! XGIMI का 4K 120Hz प्रोजेक्टर लॉन्च, Dolby Vision और गेमिंग के लिए VRR भी
  7. Samsung TV खरीदने पर ₹1.59 लाख तक का TV फ्री, कुछ मॉडल्स पर मुफ्त Soundbar और 20% कैशबैक भी!
  8. Amazon Great Indian Festival Sale: 7200mAh बैटरी वाले iQOO Z11xa 5G पर ₹4 हजार का डिस्काउंट, बैंक ऑफर अलग से
  9. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  10. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »