• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • जियोनी एस6 प्रो में है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 जून को होगा लॉन्च

जियोनी एस6 प्रो में है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 जून को होगा लॉन्च

जियोनी एस6 प्रो में है 4 जीबी रैम और फिंगरप्रिंट सेंसर, 13 जून को होगा लॉन्च
विज्ञापन
बड़ी बैटरी वाले स्मार्टफोन बनाने के लिए पहचाने जाने वाली चीनी कंपनी जियोनी जल्द ही एक नया स्मार्टफोन लॉन्च करेगी। कंपनी ने नए हैंडसेट जियोनी एस6 प्रो को 13 जून को लॉन्च किया जाएगा। लॉन्च इवेंट चीन में आयोजित होगा और कंपनी ने इसके लिए मीडिया को इनवाइट भेजना शुरू कर दिया है।

गौरतलब है कि यह पिछले साल नवंबर महीने में चीन में लॉन्च किए गए जियोनी एस6 हैंडसेट का अपग्रेडेड वेरिएंट होगा। स्मार्टफोन को इस साल फरवरी महीने में 19,999 रुपये में भारत में लॉन्च किया गया था।

जानकारी मिली है कि जियोनी एस6 प्रो यूनीबॉडी मेटल डिजाइन वाला फोन होगा। यह फिंगरप्रिंट सेंसर और यूएसबी टाइप सी पोर्ट के साथ आएगा। फोन में 13 मेगापिक्सल का रियर और 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा होने का दावा किया गया है।
 
gionee s6 pro tenaa listing

इस स्मार्टफोन को कथित तौर पर चीन की सर्टिफिकेशन वेबसाइट टीना पर लिस्ट किया गया था जिससे हैंडसेट के कई स्पेसिफिकेशन का खुलासा हुआ। लीक हुए स्पेसिफेकशन में 5.5 इंच का फुल-एचडी (1920 x 1080 पिक्सल) एमोलेड डिस्प्ले, 1.8 गीगाहर्ट्ज़ स्नैपड्रैगन 652 प्रोसेसर, 4 जीबी रैम, 32/64 जीबी स्टोरेज, एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो, फिंगरप्रिंट सेंसर, वज़न 150 ग्राम, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और 3130 एमएएच की बैटरी शामिल हैं।

उम्मीद है कि चीन के बाद इस हैंडसेट को जल्द ही भारत में भी लॉन्च किया जाएगा।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. देश में जल्द शुरू हो सकता है बिना इंटरनेट के UPI पेमेंट का फीचर
  2. फीचर फोन से लेकर स्मार्ट TV तक बेचने वाली वाली Cellecor का रेवेन्यू को 50 प्रतिशत तक बढ़ाने का टारगेट 
  3. नई Maruti कार खरीदने की सोच रहे हैं? अगस्त से पहले कर लें बुकिंग, बढ़ने वाली हैं कीमतें
  4. Redmi Note 17 Pro Max जल्द हो सकता है लॉन्च, NBTC पर लिस्टिंग 
  5. CP PLUS ने लॉन्च किए नए 4G Dashcams, GPS और डुअल कैमरा के साथ कीमत ₹7,599 से शुरू
  6. किचन में पड़ी इस छोटी सी चीज से बढ़ जाती है Wi-Fi स्पीड? जानें कैसे काम करती है ये वायरल ट्रिक
  7. Oppo Find X10 Pro Max में हो सकता है MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट  
  8. Xiaomi Pad 9 के लॉन्च की तैयारी, 9,720mAh हो सकती है बैटरी
  9. स्टूडेंट्स Samsung के इस ऑफर से न चूकें! प्रीमियम फोन, लैपटॉप और AI डिवाइसेज सस्ते में लेने का मौका
  10. Redmi Watch 6 Active, Watch 6 Lite की कीमत और स्पेसिफिकेशंस लॉन्च से पहले लीक!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »