लॉन्च हुआ 10,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में

Gionee M30 को केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) है।

लॉन्च हुआ 10,000 एमएएच बैटरी वाला स्मार्टफोन, जानें इसके बारे में

Gionee M30 में 10,000mAh बैटरी मिलती है

ख़ास बातें
  • Gionee M30 चीन मे 10,000mAh बैटरी और लेदर फिनिश बैक के साथ लॉन्च हुआ
  • 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज से लैस आता है नया स्मार्टफोन
  • 25 वॉट फास्ट चार्जिंग सपोर्ट और मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट शामिल
विज्ञापन
Gionee M30 स्मार्टफोन को चीन में लॉन्च किया गया है। यह एक मिड-रेंज हैंडसेट है, जिसमें 8 जीबी रैम, 128 जीबी ऑनबोर्ड स्टोरेज और 10,000mAh की विशाल बैटरी दी गई है। फोन में केवल दो कैमरे हैं - एक पीछे की तरफ और दूसरा फ्रंट में। जियोनी एम30 के पीछे एक फिंगरप्रिंट सेंसर और सुरक्षा के लिए एक एन्क्रिप्शन चिप शामिल है। याद दिला दें कि हाल ही में कंपनी ने एक नया फोन चीन में और एक भारत में लॉन्च किया था और अब यह कंपनी का कुछ दिनों के भीतर लॉन्च किया तीसरा नया स्मार्टफोन है।
 

Gionee M30 price, availability

Gionee M30 को केवल 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज कॉन्फिगरेशन में लॉन्च किया गया है, जिसकी कीमत चीन में 1,399 चीनी युआन (लगभग 15,000 रुपये) है। फोन JD.com और अन्य रिटेलर्स के जरिए अगस्त में बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। फोन को केवल ब्लैक रंग के विकल्प में लॉन्च किया गया है। इसमें पीछे की तरफ लेदर फिनिश मिलती है। जियोनी ने फोन की भारत रिलीज़ की तारीख के बारे में कोई जानकारी नहीं दी है।
 
Gionee
 

Gionee M30 specifications

जियोनी एम30 में 720x1,440 पिक्सल के रिज़ॉल्यूशन के साथ 6 इंच का एचडी+ एलसीडी स्क्रीन मिलता है। यह मीडियाटेक हीलियो पी60 चिपसेट के साथ आता है, जिसमें 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मिलता है। स्मार्टफोन में 25 वॉट फास्ट चार्जिंग के और रिवर्स चार्जिंग सपोर्ट के साथ 10,000mAh की बड़ी बैटरी दी गई है।

फोटोग्राफी के लिए, Gionee M30 के बैक पर एक 16-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर और फ्रंट में अनलॉक फीचर के साथ एक 8-मेगापिक्सल का कैमरा सेंसर मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को रियर कैमरा मॉड्यूल के नीचे रखा गया है। फोन अतिरिक्त सुरक्षा के लिए समर्पित एन्क्रिप्शन चिप से लैस आता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 3.5 एमएम जैक, स्टीरियो स्पीकर और एक यूएसबी टाइप-सी पोर्ट मिलता है।

जियोनी ने हाल ही में चीन में Gionee K3 Pro को ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप, वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और कैमरा मॉड्यूल पर अजीब जगह सेट किए गए एक फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ लॉन्च किया है। वहीं, भारत में Gionee Max को ऑक्टा-कोर प्रोसेसर, डुअल रियर कैमरा सेटअप और एक बड़ी बैटरी के साथ लॉन्च किया है, जिसकी कीमत 5,999 रुपये है। यह फोन Flipkart के जरिए 31 अगस्त से बिक्री के लिए पेश होगा।

 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.00 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता10000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 10
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Gionee M30, Gionee M30 Price, Gionee M30 Specifications
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  2. Lava Virat Curve 5G आज भारत में होगा लॉन्च, 50MP कैमरा, 6,000mAh बैटरी, रियर में भी डिस्प्ले!
  3. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  4. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  5. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  6. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
  7. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  8. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  9. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  2. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  3. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  4. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  6. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
  7. GST कट के बाद बढ़ गई Dishwasher की सेल, सस्ती हुईं बर्तन धोने वाली मशीनें; 49% बढ़ी बिक्री
  8. iPhone 18 Pro छोड़ो, Apple ला रही सबसे खूबसूरत, सबसे बड़ा फोन iPhone 20 Pro!
  9. Xiaomi 18 Pro सीरीज जल्द होगी लॉन्च, प्राइवेसी डिस्प्ले का मिलेगा फीचर
  10. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »