Gionee K3 Pro तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशंस

Gionee K3 Pro में 16-मेगापिक्सल एफ/ 2.0 प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। अन्य दो कैमरों के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है।

Gionee K3 Pro तीन रियर कैमरों के साथ लॉन्च, ये हैं स्पेसिफिकेशंस

Gionee K3 Pro में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है

ख़ास बातें
  • Gionee K3 Pro को चीन में किया गया लॉन्च
  • ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप और 4,000 एमएएच बैटरी से लैस है नया फोन
  • चीन में लगभग 7,500 रुपये की शुरुआती कीमत में किया गया है लॉन्च
विज्ञापन

Gionee K3 Pro कंपनी के लेटेस्ट स्मार्टफोन के रूप में लॉन्च होने वाला है। जियोनी ने आधिकारिक तौर पर 2018 में दिवालियापन के लिए याचिका दायर की थी, लेकिन बाद में पिछले साल कंपनी ने कुछ नए फोन और स्मार्टवॉच के साथ मार्केट में वापस एंट्री मारी। इस नए जियोनी के3 प्रो के लॉन्च से अंदाज़ा लगाया जा सकता है कि कंपनी ने अभी तक अपने व्यवसाय को पूरी तरह से बंद नहीं किया है। फोन पुराने एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है और इसके पीछे फिंगरप्रिंट स्कैनर मिलता है, जो बेहद अजीब जगह सेट किया गया है। Gionee K3 Pro वाटरड्रॉप-स्टाइल नॉच और ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप के साथ आता है।
 

Gionee K3 Pro price, sale

Gionee K3 Pro की कीमत चीन में 699 चीनी युआन (लगभग 7,500 रुपये) है, जिसमें 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज विकल्प मिलता है। इसका एक 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज मॉडल भी है, जिसकी कीमत 799 चीनी युआन (लगभग 8,600 रुपये) है। फोन JD.com के जरिए बिक्री के लिए उपलब्ध है। इसे जेड ग्रीन और पर्ल व्हाइट रंग विकल्पों में उपलब्ध कराया जाएगा। फोन के अंतर्राष्ट्रीय लॉन्च पर कोई जानकारी नहीं है।
 

Gionee K3 specifications

स्पेसिफिकेशन के अनुसार, जियोनी के3 प्रो डुअल-सिम कनेक्टिविटी को सपोर्ट करता है और एंड्रॉयड 9 पाई पर चलता है। इसमें 19: 9 आस्पेक्ट रेशियो, 90 प्रतिशत स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो और 234 पीपीआई पिक्सल डेंसिटी के साथ 6.53-इंच का एचडी+ (720x1,600 पिक्सल) डिस्प्ले मिलता है। फोन 12एनएम प्रोसेसर पर बने 2 गीगाहर्टज़ MediaTek Helio P60 (MT6771) प्रोसेसर पर काम करता है और 8 जीबी तक रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है।

Gionee K3 Pro में 16-मेगापिक्सल एफ/ 2.0 प्राइमरी कैमरा वाला ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप मिलता है। अन्य दो कैमरों के बारे में फिलहाल किसी प्रकार की जानकारी साझा नहीं की गई है। फ्रंट में एक एफ/2.0 अपर्चर वाला 13-मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा मिलता है। फिंगरप्रिंट सेंसर को चौकोर आकार के कैमरा मॉड्यूल के अंदर रखा गया है जो बैक पैनल के ऊपरी बायें कोने पर सेट है।

फोन में 4,000mAh की बैटरी और कनेक्टिविटी विकल्पों में 3.5 एमएम ऑडियो जैक, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट, 4जी एलटीई, वाई-फाई, ब्लूटूथ 4.0 और जीपीएस मिलते हैं। जियोनी के3 प्रो के डाइमेंशन 164.3x77.6x9.7 मिलीमीटर और वज़न 205 ग्राम है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.53 इंच
प्रोसेसरमीडियाटेक हीलियो पी60
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा16-मेगापिक्सल
रैम6 जीबी
स्टोरेज128 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 9 pIE
रिज़ॉल्यूशन720x1600 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »