आईफोन और इन ऐप्पल उत्पादों पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक

ऐप्पल इंडिया ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर जारी किया है। यह ऑफर आईफोन एक्स के सभी वैरिएंट, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच मॉडल पर दिया जाएगा।

आईफोन और इन ऐप्पल उत्पादों पर मिल रहा 10,000 रुपये तक का कैशबैक
ख़ास बातें
  • ऐप्पल-आईसीआईसीआई बैंक की साझेदारी में 10,000 रुपये तक का कैशबैक
  • ऑफर आईफोन एक्स के सभी वैरिएंट, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच पर
  • मैकबुक और आईफोन एक्स पर 10,000 रुपये है कैशबैक
विज्ञापन
ऐप्पल इंडिया ने आईसीआईसीआई बैंक के साथ साझेदारी में 10,000 रुपये तक का कैशबैक ऑफर जारी किया है। यह ऑफर आईफोन एक्स के सभी वैरिएंट, आईपैड, मैकबुक और ऐप्पल वॉच मॉडल पर दिया जाएगा। मैकबुक और आईफोन एक्स पर 10,000 रुपये, 8,000 रुपये अन्य आईफोन मॉडल पर व 5,000 रुपये तक का कैशबैक ऐप्पल वॉच और आईपैड भी दिया जा रहा है। कैशबैक आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड धारकों को ईएमआई लेन-देन पर मान्य होगा। ऑफर की अवधि 12 मार्च से से 15 अप्रैल तक है। एक कार्ड से अधिकतम दो लेन-देन किए जा सकते हैं, जिन पर कैशबैक का लाभ बताई गई अवधि के बीच लिया जा सकता है।

ऑफर के मुताबिक, आईफोन एक्स को अगर आईसीआईसीआई के क्रेडिट कार्ड से ईएमआई पर खरीदते हैं तो 10,000 रुपये का कैशबैक मिलेगा। वहीं, आईफोन 8 और आईफोन 8 प्लस की खरीदारी पर 8,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। आईफोन 7 और 7 प्लस पर कैशबैक की राशि 4,000 रुपये है। आईफोन 6एस और 6एस प्लस को 3,000 रुपये के कैशबैक लाभ के साथ खरीद सकते हैं। आखिर में आईफोन एसई और आईफोन 6 पर ऑफर के तहत 2,000 रुपये का कैशबैक दिया जाएगा।

इसके अतिरिक्त ऑफर में मैकबुक की खरीद पर भी 10,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। आईपैड और ऐप्पल वॉच वैरिएंट यहां 5,000 रुपये कैशबैक लाभ समेत मिल रहे हैं। इसके लिए भी यूज़र को इन्हें आईसीआईसीआई क्रेडिट कार्ड के ज़रिए ईएमआई पर खरीदना होगा। ध्यान रहे, ऑफर पाइनलैब/प्लूटस पीओएस टर्मिनल की मशीन व पेमेंट गेटवे के ज़रिए ही मान्य होगा। मान्य हुआ कैशबैक 90 दिन के भीतर यूज़र को मिल जाएगा। नियम, शर्तों को विस्तार से जानने के लिए यहां जाएं। ईएमआई की बात करें तो ऑफर के तहत 6 महीने, 9 महीने, 12 महीने, 18 महीने, 24 महीने के विकल्प दिए जा रहे हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  3. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  4. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  5. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  6. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  7. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  8. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  9. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  10. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »