3900 रुपये सस्ता मिल रहा 50MP कैमरा, 6500mAh बैटरी वाला Vivo स्मार्टफोन, यहां चेक करें डील

Vivo के हाल ही में लॉन्च हुए स्मार्टफोन Vivo V60 पर डिस्काउंट मिल रहा है।

विज्ञापन
Written by साजन चौहान, अपडेटेड: 19 अगस्त 2025 07:45 IST
ख़ास बातें
  • Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है।
  • Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है।

Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले है।

Photo Credit: Vivo

Vivo ने हाल ही में भारतीय बाजार में Vivo V60 लॉन्च किया था और अब यह स्मार्टफोन डिस्काउंट के साथ मिल रहा है। जी हां Snapdragon 7 Gen 4 प्रोसेसर और 6500mAh बैटरी वाले इस फोन को फ्लिपकार्ट पर सस्ता खरीद सकते हैं। फ्लिपकार्ट पर बैंक ऑफर के जरिए भारी कीमत में कटौती का लाभ मिल सकता है। अतिरिक्त लाभ के लिए एक्सचेंज ऑफर भी उपयोग कर सकते हैं। आइए Vivo V60 पर मिलने वाले डिस्काउंट के साथ-साथ फीचर्स और कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Vivo V60 Price & Offers

Vivo V60 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर की बात करें तो चुनिंदा बैंक क्रेडिट कार्ड से भुगतान पर 3900 रुपये डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत 35,099 रुपये हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर 36,850 रुपये तक कीमत कम हो सकती है। हालांकि, एक्सचेंज ऑफर का पूरा लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है।

Vivo V60 Specifications

Vivo V60 में 6.67 इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 2392 x 1080 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड Funtouch OS 15 पर काम करता है। इस फोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है। V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP68/IP69 रेटिंग से लैस है।

कैमरा सेटअप के लिए V60 के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा, f/2.65 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का सुपर टेलीफोटो कैमरा और f/2.0 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड एंगल कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.2 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। कनेक्टिविटी ऑप्शंस में 5G, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और आईआर ब्लास्टर शामिल है।
 

Advertisement

Vivo V60 की कीमत कितनी है?

Vivo V60 का 8GB+256GB स्टोरेज वेरिएंट फ्लिपकार्ट पर 38,999 रुपये में लिस्ट किया गया है।

Vivo V60 में कैसी बैटरी है?

Vivo V60 में 6500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 90W चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Advertisement

Vivo V60 में कौन सा प्रोसेसर है?

Vivo V60 में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 7 जेन 4 प्रोसेसर दिया गया है।

Vivo V60 में कैमरा कैसा है?

Vivo V60 में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा दिया गया है।

 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Great cameras
  • Versatile Zeiss portrait effects
  • Premium appearance
  • Durable IP68 + IP69 rating
  • Excellent battery life
  • Bad
  • Slower UFS 2.2 storage
  • Fingerprint sensor placement is too low
  • Sub-par speaker
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.77 इंच

प्रोसेसर

Qualcomm Snapdragon 7 Gen 4

फ्रंट कैमरा

50-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 50-मेगापिक्सल + 8-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

128 जीबी

बैटरी क्षमता

6500 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 15

रिज़ॉल्यूशन

1080x2392 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. 1 स्पीकर में 3 के मजे! Portronics ने भारत में लॉन्च किया AuraTrio, देगा 90W साउंड
  3. HMD 106 Pure लेटेस्ट फीचर फोन हुआ पेश, 1,000mAh बैटरी, कीमत ₹1,100 के करीब!
  4. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  5. Amazon vs Flipkart Sale: iPhone 17 ₹79,999 में, iPhone 15 ₹63,999 से शुरू, यहां जानें सभी iPhone डील्स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Pebble ने AI फीचर्स के साथ लॉन्च किया Qore Ultra वेलनेस बैंड
  2. iQOO 16 लॉन्च: 8400mAh की विशाल बैटरी, तीन 50 मेगापिक्सल कैमरे, जानें और क्या है खास
  3. Motorola की वाइड फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, 5,000mAh हो सकती है बैटरी
  4. 700W धांसू साउंड के साथ Noise होम थियेटर Homestage 5.2.4 लॉन्च! जानें कीमत
  5. WhatsApp पर मैसेज के लिए देना होगा पैसा, 1 अक्टूबर से नया नियम, जानें क्या होगा आम यूजर्स पर असर?
  6. Samsung Galaxy S27 Ultra के कैमरा फीचर्स होंगे कमाल! फोटोग्राफी में बड़े अपग्रेड लीक
  7. ₹3 हजार तक महंगा हुआ Samsung Galaxy A36 फोन, Galaxy A36 5G के भी बढ़े दाम
  8. भारत में स्मार्ट TV के मार्केट में Xiaomi का जोरदार परफॉर्मेंस, 1 करोड़ से ज्यादा हुआ यूजर बेस
  9. Lumio Aura 5 लॉन्च, ड्यूल वूफर्स के साथ 200W पीक आउटपुट, घर पर आएगा सिनेमा जैसा फील
  10. Jio फिर बनी नम्बर 1, Airtel, Vi को पछाड़ जोड़े सबसे ज्यादा यूजर्स
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.