Flipkart Goat Sale में Realme P3 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है।
Photo Credit: Realme
Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है।
Flipkart Goat Sale में Realme P3 Ultra 5G पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप रियलमी का मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा चिपसेट वाला फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो मौका फायदेमंद साबित हो सकता है। सेल में कीमत में कटौती के साथ-साथ बैंक ऑफर से लाभ मिल रहा है। वहीं एक्सचेंज ऑफर में पुराना या मौजूदा फोन देने पर अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Realme P3 Ultra 5G पर मिलने वाले डिस्काउंट से लेकर ऑफर और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।
Realme P3 Ultra 5G (8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट) ई-कॉमर्स साइट पर ₹26,499 में लिस्ट किया गया है। बैंक ऑफर में फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक कार्ड से भुगतान पर ₹1800 डिस्काउंट मिल सकता है, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹24,699 हो जाएगी। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में पुराना फोन देने पर ₹19,600 की बचत हो सकती है। हालांकि, ऑफर का अधिकतम लाभ एक्सचेंज में दिए गए फोन की मौजूदा कंडीशन और मॉडल पर निर्भर करता है। यह फोन मार्च 2025 में ₹26,999 में लॉन्च हुआ था, जिस हिसाब से ₹2300 सस्ता मिल रहा है।
Realme P3 Ultra 5G में 6.83 इंच की कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले है, जिसका रेजोल्यूशन 2800x1272 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 अल्ट्रा प्रोसेसर दिया गया है। ऑपरेटिंग सिस्टम के मामले में यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड realme UI 6.0 पर चलता है। सिक्योरिटी के लिए यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग के साथ आता है।
कैमरा सेटअप के मामले में P3 Ultra 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए f/2.45 अपर्चर के साथ 16 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा दिया गया है। यह फोन 6000mAh की बैटरी से लैस है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में इस फोन की लंबाई 163.10 मिमी, चौड़ाई 76.90 मिमी, मोटाई 7.38 मिमी और वजन 183 ग्राम है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Samsung Galaxy M67 में मिल सकता है Exynos चिपसेट, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
18 दिन की बैटरी, ऑफलाइन मैप के साथ नई स्मार्टवॉच Haylou Watch Hyper लॉन्च, जानें कीमत