Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता

Flipkart Goat Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप ₹35,000 के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है।

Flipkart Goat Sale का आखिरी दिन, Oppo Reno 13 5G मिल रहा ₹5000 सस्ता

Photo Credit: Oppo

Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले है।
  • Oppo Reno 13 5G में 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा है।
  • Oppo Reno 13 5G में 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।
विज्ञापन

Flipkart Goat Sale का आज आखिरी दिन है। अगर आप ₹35,000 के बजट में नया फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो यह मौका काफी फायदेमंद साबित हो सकता है। ई-कॉमर्स साइट पर Oppo Reno 13 5G भारी डिस्काउंट के साथ मिल रहा है, जिसमें कीमत में कटौती और बैंक ऑफर शामिल है। इसके अलावा एक्सचेंज ऑफर में अतिरिक्त बचत हो सकती है। आइए Oppo Reno 13 5G पर मिलने वाले ऑफर्स से लेकर डिस्काउंट और प्रभावी कीमत के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Oppo Reno 13 5G Price & Offers

Oppo Reno 13 5G का 8GB+128GB स्टोरेज वेरिएंट ई-कॉमर्स साइट पर ₹34,999 में लिस्ट किया गया है, जबकि बीते साल जनवरी में ₹37,999 में लॉन्च हुआ था। बैंक ऑफर की बात करें तो फ्लिपकार्ट एक्सिस बैंक क्रेडिट कार्ड ट्रांजेक्शन पर ₹2,225 का डिस्काउंट पा सकते हैं, जिसके बाद प्रभावी कीमत ₹32,774 हो जाएगी। यह फोन लॉन्च कीमत से करीबन ₹5,225 सस्ता मिल रहा है।
 

Oppo Reno 13 5G Features & Specifications

Oppo Reno 13 5G में 6.59 इंच की 1.5K फ्लैट OLED कर्व्ड डिस्प्ले मिलती है, जिसका रेजोल्यूशन 2760×1256 पिक्सल और 120Hz रिफ्रेश रेट है। यह फोन इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर से लैस किया गया है। इस फोन में ऑक्टा कोर मीडियाटेक डाइमेंसिटी 8350 चिपसेट मिलता है। यह फोन एंड्रॉयड 15 पर बेस्ड ColorOS 15 के साथ आता है। इस फोन में 5800mAh की बैटरी दी गई है जो कि 80W SuperVOOC फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। डाइमेंशन के मामले में फोन की लंबाई 157.90 मिमी, चौड़ाई 74.73 मिमी, मोटाई 7.24 मिमी और वजन 181 ग्राम है।

कैमरा सेटअप को देखते हुए Reno 13 5G के रियर में f/1.8 अपर्चर और OIS सपोर्ट के साथ 50 मेगापिक्सल प्राइमरी कैमरा और f/2.2 अपर्चर के साथ 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए f/2.0 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है। यह फोन धूल और पानी से बचाव के लिए IP66 + IP68 + IP69 रेटिंग से लैस किया गया है। कनेक्टिविटी विकल्पों में 5जी, वाई-फाई 6, ब्लूटूथ 5.4, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है।

  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Xiaomi 18 Pro में मिल सकते हैं 200 मेगापिक्सल के 2 कैमरा 
  2. HMD लाया बजट स्मार्टफोन, जानें 5,000mAh बैटरी और क्लीन सॉफ्टवेयर वाले Arc 2 की कीमत
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स का मार्केट 75 प्रतिशत बढ़ा, TVS Motor का पहला रैंक
  4. Samsung Galaxy A18 का डिजाइन हुआ लीक, मिल सकता है सुपर AMOLED पैनल, 5000mAh बैटरी!
  5. AI ऑटोमेशन के चलते 2026 में अबतक 1.2 लाख लोगों की गई नौकरी!
  6. 10 सरकारी ऐप्स जो आपका समय और कागजी काम दोनों बचाएंगे!
  7. क्रिप्टोकरेंसी को लेकर बढ़ी RBI की चिंता, बैन लगाने पर जोर
  8. SIR Phase-III: Voter List में नाम है या कट गया? घर बैठे ऐसे करें चेक, पढ़ें पूरी गाइड
  9. फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल
  10. TRAI से क्यों भिड़ गया Truecaller? स्पैम कॉल्स को लेकर छिड़ी नई बहस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »