• होम
  • ऐप्स
  • ख़बरें
  • फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल

फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल

TRAI ने MySpeed App को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यह ऐप इंटरनेट की वास्तविक स्पीड, वीडियो स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग और नेटवर्क क्वालिटी की जांच करने में मदद करता है।

फुल सिग्नल के बाद भी स्लो चल रहा इंटरनेट? ये फ्री सरकारी ऐप बताएगा आपके नेटवर्क का पूरा हाल

Photo Credit: TRAI

TRAI MySpeed App इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क क्वालिटी की जांच करता है

ख़ास बातें
  • TRAI ने MySpeed App को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया
  • ऐप इंटरनेट की वास्तविक स्पीड और क्वालिटी मापता है
  • वीडियो, ब्राउजिंग और नेटवर्क टेस्ट का भी ऑप्शन मिलता है
विज्ञापन

TRAI ने अपने MySpeed App को नए फीचर्स के साथ अपडेट किया है। यह ऐप यूजर्स को उनके मोबाइल डेटा, ब्रॉडबैंड और Wi-Fi कनेक्शन की वास्तविक इंटरनेट स्पीड और नेटवर्क क्वालिटी जांचने की सुविधा देता है। सिर्फ डाउनलोड और अपलोड स्पीड ही नहीं, बल्कि वीडियो स्ट्रीमिंग, वेब ब्राउजिंग, लेटेंसी और नेटवर्क स्टेबिलिटी जैसी जानकारियां भी इसमें मिलती हैं। अगर आपके फोन में फुल नेटवर्क दिखने के बावजूद इंटरनेट स्लो चलता है, तो यह ऐप उसकी वजह समझने में भी मदद कर सकता है।

TRAI ने कहा कि भारत दुनिया के सबसे बड़े टेलीकॉम बाजारों में से एक है, जहां एक अरब से ज्यादा इंटरनेट यूजर्स रोजाना ऑनलाइन सेवाओं का इस्तेमाल करते हैं। हालांकि, कई बार फोन में फुल सिग्नल होने के बावजूद वीडियो बफरिंग, स्लो डाउनलोड या वेब पेज खुलने में देरी जैसी समस्याएं सामने आती हैं। रेगुलेटर के मुताबिक, सिर्फ नेटवर्क बार देखकर इंटरनेट की क्वालिटी का सही अंदाजा नहीं लगाया जा सकता, क्योंकि नेटवर्क पर लोकेशन, ट्रैफिक, डिवाइस और समय जैसे कई फैक्टर्स का असर पड़ता है।

इसी वजह से TRAI ने MySpeed App को ऐसे टूल के रूप में पेश किया है, जो यूजर्स को उनके इंटरनेट कनेक्शन की वास्तविक परफॉर्मेंस दिखाता है। ऐप डाउनलोड स्पीड, अपलोड स्पीड, लेटेंसी, जिटर, वीडियो स्ट्रीमिंग क्वालिटी और वेब ब्राउजिंग एक्सपीरियंस जैसे कई पैरामीटर्स की जांच करता है। इससे यूजर यह समझ सकते हैं कि उनके इंटरनेट प्लान की स्पीड वास्तविक इस्तेमाल के दौरान कैसी मिल रही है।

ऐप में तीन तरह के टेस्ट दिए गए हैं। Speed Test के जरिए इंटरनेट स्पीड और अन्य नेटवर्क पैरामीटर्स की जांच की जा सकती है। Video and Browser Test वीडियो स्ट्रीमिंग और वेब ब्राउजिंग का अनुभव मापता है। वहीं Advanced Test में लगातार टेस्टिंग और तय अंतराल पर टेस्ट करने जैसे विकल्प मिलते हैं, जिससे अलग-अलग समय और जगह पर नेटवर्क की स्थिति को समझा जा सकता है।

TRAI MySpeed App पुराने टेस्ट रिजल्ट्स भी सेव करके रखता है, जिससे यूजर समय के साथ अपने नेटवर्क की परफॉर्मेंस की तुलना कर सकते हैं। ऐप अलग-अलग लोकेशन पर सिग्नल स्ट्रेंथ और नेटवर्क क्वालिटी का भी रिकॉर्ड रखता है। यूजर की अनुमति मिलने पर टेस्ट से जुड़ा डेटा बिना किसी व्यक्तिगत पहचान के TRAI के साथ साझा किया जाता है, ताकि नेटवर्क कवरेज, सर्विस की क्वालिटी और कनेक्टिविटी से जुड़ी समस्याओं का विश्लेषण किया जा सके। TRAI का कहना है कि ऐप किसी भी यूजर के मैसेज, कॉल या निजी फाइलों को एक्सेस नहीं करता।

इस ऐप का इस्तेमाल करने के लिए सबसे पहले Google Play Store या Apple App Store से TRAI MySpeed App डाउनलोड करना होगा। इसके बाद जरूरी परमिशन देने के बाद यूजर Speed Test, Video and Browser Test या Advanced Test में से कोई भी ऑप्शन चुन सकते हैं। इंटरनेट कनेक्शन चालू होने पर Start Test पर टैप करते ही ऐप नेटवर्क की जांच शुरू कर देगा और कुछ ही सेकंड में पूरी रिपोर्ट स्क्रीन पर दिख जाएगी।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  2. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  3. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  4. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  5. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  6. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  7. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  8. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  9. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
  10. iPhone को स्पेस से गिराया, फिर भी नहीं टूटा कवर, बन गया वर्ल्ड रिकॉर्ड!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »