Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा

Realme Narzo 100x 5G के भारत में लॉन्च की तैयारी, 8,000mAh की बैटरी

Photo Credit: Realme

इस स्मार्टफोन में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी

ख़ास बातें
  • Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट होगा
  • इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी दी जाएगी
  • भारत में 15 जुलाई को Realme Narzo 100x 5G को लॉन्च किया जाएगा
विज्ञापन

चाइनीज हैंडसेट मेकर Realme का नया स्मार्टफोन अगले सप्ताह भारत में लॉन्च किया जाएगा। Realme Narzo 100x 5G में MediaTek Dimensity 6300 5G चिपसेट होगा। इस स्मार्टफोन में 14 GB तक डायनैमिक RAM और 256 GB की स्टोरेज होगी। Realme Narzo 100x 5G की विशेषता इसकी 8,000 mAh की बैटरी है। इस स्मार्टफोन को दो कलर्स में उपलब्ध कराया जाएगा। 

Realme ने भारत में 15 जुलाई को Realme Narzo 100x 5G के लॉन्च की जानकारी दी है। ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म Amazon की वेबसाइट पर इस स्मार्टफोन के लिए एक माइक्रोसाइट लाइव हो गई है। Realme Narzo 100x 5G में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 5G दिया जाएगा। इस स्मार्टफोन में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़े कुछ फीचर्स भी होंगे। इसमें कस्टमाइजेशन के लिए AI Pulse Light फीचर नौ विभिन्न कलर ऑप्शंस और पांच स्पीड सेटिंग्स के साथ होगा। इस स्मार्टफोन के लिए Flash Orange और Midnight Black कलर्स के विकल्प होंगे। Realme Narzo 100x 5G की थिकनेस 8.8 mm की होगी। 

इस स्मार्टफोन में 8,000 mAh की बैटरी 45 W फास्ट चार्जिंग के लिए सपोर्ट के साथ होगी। कंपनी ने इसकी बैटरी के सिंगल चार्ज में तीन दिन तक चलने और 26 घंटे का YouTube प्लेबैक उपलब्ध कराने का दावा किया है। इस स्मार्टफोन के डिस्प्ले साइज का खुलासा नहीं किया गया है। इसका डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 1,200 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ होगा। यह Android 16 पर बेस्ड Realme UI 7.0 पर चलेगा। Realme Narzo 100x 5G में 50 मेगापिक्सल की डुअल रियर कैमरा यूनिट होगी। इस स्मार्टफोन में थर्मल मैनेजमेंट के लिए 5,300 sq mm वेपर चैंबर दिया जाएगा। 

भारत में हाल ही में Realme Narzo 100 Lite 5G को लॉन्च किया गया था। इस स्मार्टफोन को 4GB के RAM और 64 GB की स्टोरेज के अलावा 4 GB + 128 GB और 6 GB + 128 GB के वेरिएंट्स में उपलब्ध कराया गया है। Realme Narzo 100 Lite 5G में 6.9 इंच LCD डिस्प्ले 144 Hz के रिफ्रेश रेट और 900 निट्स के पीक ब्राइटनेस लेवल के साथ है। इस स्मार्टफोन में प्रोसेसर के तौर पर MediaTek Dimensity 6300 दिया गया है। Realme Narzo 100x 5G की 7,000mAh की बैटरी 15 W वायर्ड चार्जिंग को सपोर्ट करती है। इसमें थर्मल मैनेजमेंट के लिए वेपर चैंबर कूलिंग सिस्टम है। 
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8s में मिलेगी 12GB रैम, Snapdragon 7 Gen 4 चिप!
  2. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  3. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  4. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  5. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  7. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  8. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  9. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  10. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »