• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Flipkart 2018 मोबाइल सेलः शाओमी मी ए1, मोटो जी5 प्लस, लेनोवो के8 प्लस, और अन्य स्मार्टफोन पर छूट

Flipkart 2018 मोबाइल सेलः शाओमी मी ए1, मोटो जी5 प्लस, लेनोवो के8 प्लस, और अन्य स्मार्टफोन पर छूट

नए साल के मौके पर फ्लिपकार्ट एक और सेल के साथ अपने यूज़र को 'हैप्पी न्यू ईयर' कहेगी। Flipkart ने 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल का ऐलान किया है।

Flipkart 2018 मोबाइल सेलः शाओमी मी ए1, मोटो जी5 प्लस, लेनोवो के8 प्लस, और अन्य स्मार्टफोन पर छूट
ख़ास बातें
  • इसके अलावा कई किफायती 4जी स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध होंगे
  • फ्लिपकार्ट की ओर से मात्र 149 रुपये में बायबैक गारंटी ऑफर भी दिया जाएगा
  • फ्लिपकार्ट की यह सेल 3 जनवरी को शुरू होगी और 5 जनवरी तक चलेगी
विज्ञापन
नए साल के मौके पर फ्लिपकार्ट एक और सेल के साथ अपने यूज़र को 'हैप्पी न्यू ईयर' कहेगी। Flipkart ने 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल का ऐलान किया है। फ्लिपकार्ट की इस सेल में ग्राहक Xiaomi Mi A1, Google Pixel 2 और Pixel 2 XL, Moto G5 Plus, Redmi Note 4, Lenovo K5 Note व Samsung Galaxy S7 जैसे स्मार्टफोन पर छूट पाएंगे। इसके अलावा कई किफायती 4जी स्मार्टफोन सस्ते में उपलब्ध होंगे। फ्लिपकार्ट की ओर से मात्र 149 रुपये में बायबैक गारंटी ऑफर भी दिया जाएगा, साथ में बिना ब्याज़ वाले ईएमआई का भी विकल्प है। पहले की तरह पुराने फोन को एक्सचेंज करके ग्राहक छूट पा सकेंगे। फ्लिपकार्ट की यह सेल 3 जनवरी को शुरू होगी और 5 जनवरी तक चलेगी।
 

फ्लिपकार्ट सेल में इन मोबाइल पर है ऑफर

फ्लिपकार्ट 2018 मोबाइल बोनांज़ा सेल के तहत, शाओमी मी ए1 को 12,999 रुपये (एमआरपी 13,999 रुपये) में बेचा जाएगा। इस एंड्रॉयड वन स्मार्टफोन को 14,999 रुपये में लॉन्च किया गया था और हाल ही में कंपनी ने कीमत में 1,000 रुपये की कटौती की थी। फ्लिपकार्ट की इस सेल में गूगल पिक्सल 2 और पिक्सल 2 एक्सएल की कीमत 39,999 रुपये में शुरू होगी। बता दें कि इन फोन की एमआरपी 61,000 रुपये में शुरू होती है। इस ऑफर में एचडीएफसी क्रेडिट के ईएमआई विकल्प चुनने पर 8,000 रुपये का डिस्काउंट भी शामिल है। पिक्सल 2 की सेल 3 जनवरी की मध्यरात्रि को शुरू होगी।

अगर पिक्सल 2 हैंडसेट आपके बजट में नहीं आता है तो आप फ्लिपकार्ट सेल में मोटो जी5 प्लस (4 जीबी वेरिएंट) को भी चुन सकते हैं। यह फोन 9,999 रुपये में बिकेगा। देश में सबसे ज़्यादा बिकने वाला स्मार्टफोन शाओमी रेडमी नोट 4 भी 2,000 रुपये सस्ते में उपलब्ध होगा। ग्राहक इसे 10,999 रुपये में खरीद पाएंगे। इस कीमत में ग्राहक को 4 जीबी रैम और 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट मिलेगा। इसके अलावा फ्लिपकार्ट की वेबसाइट पर लेनोवो के5 नोट के 4 जीबी वेरिएंट को 11,481 रुपये में लिस्ट किया गया है।
 

फ्लिपकार्ट 2018 मोबाइल सेल में इन हैंडसेट पर भी मिलेगा ऑफर

सैमसंग गैलेक्सी एस7- 26,990 रुपये (एमआरपी 46,000 रुपये)
मोटो सी प्लस का 2 जीबी वेरिएंट- 5,999 रुपये (एमआरपी 6,999 रुपये)
पैनासोनिक एलुगा ए3 का 3 जीबी वेरिएंट- 6,999 रुपये (एमआरपी 11,490 रुपये)
असूस ज़ेनफोन 4 सेल्फी डुअल कैमरा- 13,981 रुपये (एमआरपी 15,999 रुपये)
पैनासोनिक रे एक्स का 3 जीबी वेरिएंट- 6,981 रुपये (एमआरपी 8,999 रुपये)
लेनोवो के8 प्लस- 8,981 रुपये
सैमसंग गैलेक्सी ऑन5 - 6,490 रुपये (एमआरपी 8,990 रुपये),
पैनासोनिक एलुगा रे मैक्स- 9,999 रुपये (एमआरपी 12,499 रुपये)
सैमसंग गैलेक्सी जे3 प्रो का 2 जीबी वेरिएंट- 6,990 रुपये (एमआरपी 8,490 रुपये)

फ्लिपकार्ट पर नए साल के मौके पर 4जी वीओएलटीई स्मार्टफोन स्वाइप एलीट स्टार और लावा ए52 स्मार्टफोन 2,018 रुपये में बेचे जाएंगे।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  2. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  3. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  4. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
  5. Oppo K14 Plus 5G vs Vivo T5x 5G vs OnePlus Nord CE6 Lite: खरीदने से पहले जानें किसके फीचर्स बेस्ट?
  6. Amazon-Flipkart Sale में Primebook लैपटॉप पर जबरदस्त डील्स, कीमत ₹23,990 से शुरू
  7. Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट
  8. Social Media Ban: बच्चों के सोशल मीडिया यूज पर लगेगा बैन? सुप्रीम कोर्ट के सवाल के बाद सरकार का बड़ा कदम
  9. iQOO Pad Ultra 165Hz AMOLED डिस्प्ले के साथ हुआ लॉन्च, 9020mAh बैटरी के साथ आया गेमिंग टैबलेट
  10. मात्र ₹500 में आने वाले 10 TWS ईयरफोन, 50 घंटे तक चलेगी बैटरी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »