आपको स्मार्टफोन की 'लत' से दूर रखेंगे ये ऐप

किसी को सोशल मीडिया पर बार-बार लॉग-इन करने की 'लत' है, तो कोई व्हॉट्सऐप को हर सेकंड चेक कर रहा है। हम कितना भी चाह लें, फोन को कम इस्तेमाल करने को लेकर नियंत्रण बिगड़ ही जाता है। ऐसे में हम आपको सुझा रहे हैं कुछ ऐसे ऐप, जो आपके और स्मार्टफोन के बीच एक निश्चित दूरी पैदा कर देंगे।

आपको स्मार्टफोन की 'लत' से दूर रखेंगे ये ऐप
ख़ास बातें
  • ऐसे ऐप जो आपको बार-बार स्मार्टफोन यूज करने से रोकेंगे
  • फोन के गैर ज़रूरी इस्तेमाल को लेकर आपको यूज़र को जागरुक करेंगे
  • गूगल प्लेस्टोर व ऐप्पल स्टोर से आप इन्हें खरीद व डाउनलोड कर सकते हैं
विज्ञापन
आजकल की भागदौड़ भरी ज़िंदगी में फोन, खासकर एक स्मार्टफोन यूज़र के लिए कितना महत्वपूर्ण हो गया है, यह बताने की ज़रूरत नहीं है। बाज़ार में एक से बढ़कर एक खूबियों के साथ लॉन्च हो रहे स्मार्टफोन ने हमारी उन पर निर्भरता बढ़ा दी है। किसी को सोशल मीडिया पर बार-बार लॉग-इन करने की 'लत' है, तो कोई व्हॉट्सऐप को हर सेकंड चेक कर रहा है। हम कितना भी चाह लें, फोन को कम इस्तेमाल करने को लेकर नियंत्रण बिगड़ ही जाता है। ऐसे में हम आपको सुझा रहे हैं कुछ ऐसे ऐप, जो आपके और स्मार्टफोन के बीच एक निश्चित दूरी पैदा कर देंगे। ये आपका काम भी नहीं बिगड़ने देंगे और आपकी फोन से चिपके रहने की 'लत' भी छुड़ा देंगे...   
 

Flipd

फ्लिप्ड एक ऐसा ऐप है, जो आपके स्मार्टफोन के एकाध फीचर नहीं, बल्कि लगभग पूरे फोन को अपने 'कब्ज़े' में ले लेता है। यह आपकी लॉक स्क्रीन को बदल देता है। आपको आए मैसेजे के लिए 'ऑटो रिप्लाई' का विकल्प देता है। आपके कॉन्टैक्ट्स में जाकर 'आपातकालीन नंबर' चुनने की छूट देता है, जिससे आपकी ज़रूरी कॉल मिस न हों। इस ऐप के ज़रिए 12 घंटे तक के लिए आपका फोन आपसे 'बिछड़' जाता है। आप यह समय घटा भी सकते हैं। एंड्रॉयड के लिए यह ऐप उपलब्ध है, जिसे आप मुफ्त में डाउनलोड कर सकते हैं।
 

Moment

आप अपना फोन या टैबलेट कितनी देर तक इस्तेमाल करते हैं? यह ऐप आपको स्क्रीन पर प्रतिदिन के हिसाब से डेटा दिखाएगा। आपने फोन पर कितने मिनट खर्च किए, कितनी बार फोन उठाया, फोन का इस्तेमाल सीमित समय के लिए किया या हद से ज्यादा? यह ऐप आपको ये सारी जानकारी देगा। आप इसमें एक सीमा भी तय कर सकते हैं, जिसके बाद अगर आप फोन के इस्तेमाल की लिमिट पार करते हैं तो यह आपको चेतावनी के ज़रिए अपडेट करेगा।
 

AppDetox

इस ऐप में आप अपने फोन इस्तेमाल करने की एक निश्चित सीमा तय कर सकते हैं। यहां फेसबुक को काम के घंटों में ब्लॉक रख सकते हैं। सप्ताहांत में दफ्तर का ई-मेल ऑफ रख सकते हैं। आपने फोन कितना इस्तेमाल किया, इस पूरे आंकड़े का भी लेखा-जोखा रखने में यह ऐप सक्षम है।
 

Offtime

कई बार स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हुए आपको लगता होगा कि काश, फोन का डेटा ऑन रहता और ये फीचर कुछ समय के लिए मुझे 'परेशान' न करते। अगर आप बिना किसी ऐप के इसका समाधान ढूंढेंगे तो जवाब मिलेगा, अपना डेटा ऑफ कर दें। लेकिन यह ऐप आपको बिना डेटा ऑफ किए, आपके चुने हुए ऐप से आपको 'दूर' रख सकता है। जो ऐप आपकी उत्पादन क्षमता पर असर डाल रहे हैं या रोज़मर्रा की ज़िंदगी में हद से ज्यादा दखल दे रहे हैं, उनसे आप इसके ज़रिए निज़ात पा सकते हैं। आपके फोन की बाकी गतिविधियों को यह ऐप चार्ट के ज़रिए स्क्रीन पर दिखाता रहेगा और अनचाहे बाधकों से आपको दूर रखेगा।
 

Screen Time Control

यूं तो स्क्रीन टाइम कंट्रोल को 'पेरेंटल कंट्रोल ऐप' भी कहा जा सकता है, लेकिन अगर आप खुद एक अभिभावक हैं तो इसके ज़रिए खुद को भी कंट्रोल में रख सकते हैं। दिनभर में फोन का कितना इस्तेमाल हुआ और व्हॉट्सऐप पर किन मैसेजस को लेकर आपकी खासा सक्रियता है। जैसे पहलू को भी यह ऐप ध्यान में रखेगा और आपको बताएगा। ऐप का इंटरफेस कलात्मक है और आप नियंत्रण विकल्प को अपने हिसाब से ऑन व ऑफ कर सकते हैं। भले ही आप पासवर्ड का इस्तेमाल कर रहे हों, लेकिन यह ऐप आपकी गतिविधियां पहचानकर आंकड़े पेश कर देगा।

आपको बताना चाहेंगे कि स्मार्टफोन पर नियंत्रण में ये ऐप मददगार साबित हो सकते हैं लेकिन आपकी इच्छाशक्ति की भी इसमें बड़ी भूमिका रहेगी। स्मार्टफोन का गैर-ज़रूरी इस्तेमाल आपको जरूरी कामों से भटकाएगा, लिहाज़ा आत्मसंयम यहां बेहद ज़रूरी है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: smartphone, distraction app, app, unique app
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. iPhone Duo बिके देर नहीं हुई टूटने लगी स्क्रीन! यूजर्स ने दिखाईं फोटो
  2. Oppo ला रही नया अफॉर्डेबल टैबलेट, 45W फास्ट चार्जिंग फीचर से होगा लैस!
  3. Honor का बजट टैबलेट हुआ लॉन्च, 9.7 इंच बड़ा 2K डिस्प्ले, 8000mAh बैटरी फीचर
  4. Xiaomi ने ग्लोबल मार्केट में सस्ता सिक्योरिटी कैमरा Smart Camera C401 किया लॉन्च, 2.5K नाइट विजन के साथ
  5. IND vs NZ 2nd T20 Live Streaming: भारत-न्यूजीलैंड के बीच दूसरा T20 मैच आज, यहां देखें फ्री!
  6. Amazon Sale में ₹15 हजार सस्ता हो गया Redmi का 50MP AI कैमरा, 6000mAh बैटरी वाला फोन!
  7. Flipkart Sale में ₹13 हजार सस्ता हो गया Vivo का 50MP तीन कैमरा वाला फोन!
  8. Acer ने भारत में लॉन्च किया नया TravelLite लैपटॉप, 14 इंच डिस्प्ले, 5 मेगापिक्सल कैमरा
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में मिलेगा डुअल-एयरफ्लो डिजाइन, 3 कलर्स के ऑप्शन
  10. Samsung Galaxy S27 Pro, S27 Ultra में होगी 5,700mAh तक बैटरी! यहां हुआ खुलासा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »