Coolpad रविवार को लॉन्च करेगी नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन

चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड भारतीय बाज़ार में 20 अगस्त को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने एक बयान में बताया, ''नया 'गेम चेंजर' डिवाइस कूलपैड इंडिया के सीईओ सईद ताजुद्दीन और कूलपैड ग्रुप के ग्लोबल सीईओ जेम्स डू की उपस्थिति में 20 अगस्त को दुबई में होने वाले ए इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।''

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 25 जनवरी 2018 12:48 IST
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कूलपैड भारतीय बाज़ार में 20 अगस्त को अपना नया फ्लैगशिप स्मार्टफोन लॉन्च करने के लिए तैयार है। कंपनी ने एक बयान में बताया, ''नया 'गेम चेंजर' डिवाइस कूलपैड इंडिया के सीईओ सईद ताजुद्दीन और कूलपैड ग्रुप के ग्लोबल सीईओ जेम्स डू की उपस्थिति में 20 अगस्त को दुबई में होने वाले ए इवेंट में लॉन्च किया जाएगा।''

लॉन्च से पहले फेसबुक पोस्ट की एक सीरीज़ में, कूलपैड इंडिया ने संकेत दिए कि नया स्मार्टफोन मेटैलिक बॉडी से लैस होगा। फोन में 6 जीबी रैम दिया जाएगा और एक दमदार बैटरी होगी।

कूलपैड इंडिया ने एक पोस्ट में खुलासा किया, ''Sturdy sophistication! The enduring metallic unibody which will attract all eye balls around. The elegance with the splash of metal will become the new trend from 20th August''.

इस स्मार्टफोन को मिड-रेंज में पेश किया जाएगा। और इसे ख़ासतौर पर उन लोगों को ध्यान में रखकर बनाया गया है जो गेम खेलते हैं।
Advertisement

इससे पहले इसी महीने, कूलपैड ने नोट 5 लाइट सी स्मार्टफोन लॉन्च किया था। यह कंपनी का पहला ऑफलाइन प्रोडक्ट है और इसकी कीमत 7,777 रुपये है। इस बजट स्मार्टफोन में 1280 x 720 पिक्सल्स रिज़ॉल्यूशन वाला 5 इंच फुल एचडी डिस्प्ले है। फोन में 1.1 गीगाहर्ट्ज़ क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 210 प्रोसेसर और एड्रेनो 304 जीपीयू दिया गया है। इस डिवाइस में 2 जीबी रैम है। इनबिल्ट स्टोरेज 16 जीबी है जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 64 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है।
Advertisement

फोन में फोटोग्राफी करने के लिए अपर्चर एफ/2.4, एलईडी फ्लैश के साथ 8 मेगापिक्सल का ऑटोफोकस रियर कैमरा और अपर्चर एफ/2.4 के साथ 5 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। फोन में रियर पर एक फिंगरप्रिंट स्कैनर है। फोन को पावर देने के लिए 2500 एमएएच की बैटरी है जिसके 240 घंटे तक का स्टैंडबाय टाइम देने का दावा किया गया है। कनेक्टिविटी के लिए फोन में 4जी वीओएलटीई के अलावा, 2जी, 3जी, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, जीपीएस और माइक्रो यूएसबी जैसे फ़ीचर हैं। इसके अलावा फोन में लाइट सेंसर और प्रॉक्सिमिटी सेंसर भी दिए गए हैं। इस फोन का डाइमेंशन 142.4x70.4x7.95 मिलीमीटर और  वज़न 139 ग्राम है।
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Coolpad, Coolpad Launch, Mobiles, Android, India

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹5,500 से ज्यादा सस्ता मिल रहा Motorola Signature, 50MP तीन कैमरा वाला फोन
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स
#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: OnePlus Nord CE6 Lite पर आया गजब डिस्काउंट
  2. Vivo X500 सीरीज में नया मॉडल जोड़ने की तैयारी! Google Play Console में खुलासा
  3. Volvo EX90 भारत में लॉन्च; 625km की रेंज और एडवांस्ड ADAS के साथ मिलेंगे धांसू सेफ्टी फीचर्स
  4. Redmi 17C 5G vs Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6: जानें कौन सा है बेस्ट?
  5. पैरों की मसाज के लिए आया 6 मसाज मोड वाला Portronics Zeno L Mini वायरलेस मसाजर, कीमत ₹3 हजार से कम
  6. Apple Festive Offers: ऐप्पल ने लॉन्च किए रंगोली डिजाइन वाले AirPods 5, iPhone-Mac पर ₹15,000 तक की छूट
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹38,999 एमआरपी वाली Galaxy Watch 8 ₹16,499 में! सबसे बड़ा डिस्काउंट
  8. OnePlus 16 Launch Today: आज लॉन्च होगा OnePlus फ्लैगशिप, 185Hz डिस्प्ले और 9000mAh बैटरी समेत जानें कंफर्म्ड स्पेसिफिकेशन्स
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹15 हजार तक सस्ते मिल रहे Redmi स्मार्टफोन, 7900mAh बैटरी जैसे फीचर्स
  10. Amazon-Flipkart Sale 2026: 10,000mAh बैटरी वाले 4 फोन पर बंपर डील्स, 1 सुपर कॉइन से मिलेगी ₹2 हजार की छूट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.