Coolpad CP17 आया लॉन्च से पहले यहां नजर, 13MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक!

Coolpad जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर आया है।

Coolpad CP17 आया लॉन्च से पहले यहां नजर, 13MP कैमरा, 4500mAh बैटरी के साथ देगा दस्तक!

Photo Credit: Coolpad

Coolpad Cool 20s में 6.58 इंच की LCD डिस्प्ले दी गई है।

ख़ास बातें
  • Coolpad CP17 में 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा दिया गया है।
  • Coolpad CP17 फोन में 4,500mAh की बैटरी दी जा सकती है।
  • Coolpad CP17 में 6.52 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है।
विज्ञापन
Coolpad जल्द ही अपना नया स्मार्टफोन लेकर आ रही है। हाल ही में आगामी स्मार्टफोन TENAA सर्टिफिकेशन पर नजर आया है। पोर्टल पर यह स्मार्टफोन रियल लाइफ फोटो और कुछ स्पेसिफिकेशंस के साथ लिस्ट किया गया है। यहां हम आपको आगामी Coolpad CP17 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।

Gizmochina के अनुसार, दिलचस्प बात यह है कि फोन के फीचर्स कुछ हद तक हाल ही में रिलीज हुए Coolpad Grand View 40s जैसे ही हैं। आगामी Coolpad फोन मॉडल नंबर CP17 के साथ नजर आया है। हालांकि, यह काफी हद तक Coolpad Grand View 40s जैसा लग रहा है। फोटो के अनुसार, स्मार्टफोन का रियर Xiaomi 11 Lite NE जैसा होगा। लेकिन फ्रंट की ओर यह एक डिसड्रॉप नॉच वाले डिस्प्ले से लैस होगा। इस फोन में 6.52 इंच की LCD HD+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रेजोल्यूशन 1600 x 720 पिक्सल है। 

कैमरा सेटअप की बात की जाए तो इस स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप है, जिसमें 13 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का अल्ट्रा वाइड कैमरा शामिल है। वही इसके फ्रंट में सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 5 मेगापिक्सल का कैमरा दिया गया है। डाइमेंशन की बात की जाए तो इस फोन की मोटाई 8.48mm और वजन 193 ग्राम है।

अगर यह वास्तव में CP16t का एक वर्जन है, तो CP17 को MediaTek Dimensity 700 चिपसेट पर चल सकता है। यह फोन 4,500mAh या उससे बराबर की बैटरी से लैस हो सकता है। यह स्मार्टफोन कब लॉन्च होगा इसकी कोई जानकारी नहीं है। अन्य कूलपैड प्रोडक्ट्स की तरह यह चीन में दस्तक दे सकता है।
 

Coolpad Cool 20s के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस

बीते साल पेश किए गए Coolpad Cool 20s में 6.58 इंच की LCD फुल एचडी+ डिस्प्ले दी गई है, जिसका रिफ्रेश रेट 90Hz है। इस स्मार्टफोन के फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। वहीं इस स्मार्टफोन के रियर में f/1.8 अपर्चर के साथ 50 मेगापिक्सल का प्राइमेरी कैमरा और 2 मेगापिक्सल का मैक्रो कैमरा दिया गया है। इस स्मार्टफोन में Dimensity 700 प्रोसेसर दिया गया है। स्टोरेज की बात करें तो इसमें 4GB / 6GB / 8GB RAM और 128GB तक इनबिल्ट स्टोरेज दी गई है। प्रोसेसर की बात की जाए तो इसमें 4,500mAh की बैटरी दी गई है जो कि 18W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। यह फोन Android 11 OS पर काम करता है जो कि Cool OS 2.0 पर काम करता है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. BMW लाई भारत में सस्ती लग्जरी कार X1 LWB, कीमत ₹49.90 लाख से शुरू, जानें फीचर्स
  2. Apple Jobs Cuts: 200 लोगों की Apple से छुट्टी, Siri, Vision Pro और सॉफ्टवेयर टीम से छंटनी
  3. Honor Pad X10 Pro Max टैबलेट हुआ लॉन्च, 10,100 mAh बैटरी, फ्रंट में हैं दो कैमरा!
  4. मोबाइल मार्केट में 'मेक इन इंडिया' की धूम! 99% से ज्यादा मोबाइल फोन भारत खुद बना रहा
  5. चाइनीज कंपनी Unitree के 'सुपरमैन' रोबोट ने तोड़े रिकॉर्ड, 46 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से दौड़ा, वीडियो वायरल
  6. 32, 43 इंच बजट TV जल्द हो सकते हैं महंगे! Hisense India सीईओ ने चेताया
  7. 8 हजार से सस्ता खरीदें 25 हजार एमआरपी वाला Motorola फोन! 50MP कैमरा, 5200mAh बैटरी
  8. EV खरीदने के लिए ₹10 लाख से कम बजट? ये 4 टॉप इलेक्ट्रिक कार हैं आपके लिए
  9. Samsung Galaxy S26 FE में हो सकते हैं तीन कलर्स के ऑप्शन
  10. Vivo T5 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 3D कर्व्ड डिस्प्ले
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »