8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Coolpad Grand View Y60 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

यह फोन 6.745 इंच के वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है

8GB रैम, 5000mAh बैटरी के साथ Coolpad Grand View Y60 स्मार्टफोन लॉन्च, जानें कीमत

Photo Credit: GizmoChina

Coolpad Grand View Y60 में 18W फास्ट चार्जिंग भी मिलती है।

ख़ास बातें
  • फोन 6.745 इंच के वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है।
  • इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है।
  • फ्रंट की ओर फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है।
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन मेकर कंपनी Coolpad ने लेटेस्ट Coolpad Grand View Y60 स्मार्टफोन लॉन्च किया है। फोन में 5000mAh की बड़ी बैटरी है। यह 6.745 इंच के बड़े डिस्प्ले के साथ आता है जिसमें एचडी प्लस रिजॉल्यूशन दिया गया है। डिस्प्ले में 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस दी गई है। फोन में 8 जीबी तक रैम मिलती है और 128 जीबी स्टोरेज दी गई है। यह फास्ट चार्जिंग फीचर से भी लैस है। आइए जानते हैं, इसके प्राइस और सभी स्पेसिफिकेशंस के बारे में। 
 

Coolpad Grand View Y60 price

Coolpad Grand View Y60 स्मार्टफोन की कीमत की बात करें तो इसमें 4GB+128GB शुरुआती वेरिएंट आता है जिसका प्राइस 999 युआन (लगभग 11,700 रुपये) है। वहीं, इसमें 6 जीबी रैम वाला मॉडल भी है जिसे कंपनी ने 1099 युआन (लगभग 12,900 रुपये) में लॉन्च किया है। इसका 8 जीबी रैम वाला वेरिएंट 1299 युआन (लगभग 15,000 रुपये) में खरीदा जा सकता है। 6 जीबी, और 8 जीबी रैम मॉडल्स में स्टोरेज 128 जीबी ही दी गई है। कलर ऑप्शंस में कंपनी ने Aurora Blue और Carbon Black का विकल्प दिया है। फोन को ग्लोबल मार्केट में लॉन्च करने के बारे में कोई जानकारी (via) नहीं दी गई है। 
 

Coolpad Grand View Y60 Specifications

Coolpad Grand View Y60 फोन के स्पेसिफिकेशंस के बारे में बात करें तो यह फोन 6.745 इंच के वॉटर ड्रॉप नॉच डिस्प्ले के साथ आता है। इसमें 1600 x 720 पिक्सल रिजॉल्यूशन दिया गया है जो कि एचडी प्लस रिजॉल्यूशन है। इसमें 400 निट्स की पीक ब्राइटनेस है और 60Hz रिफ्रेश रेट दिया गया है। कैमरा की बात करें तो इसमें रियर में 13 मेगापिक्सल का मेन कैमरा है और साथ में 0.08MP का एक अन्य लेंस दिया गया है। फ्रंट की ओर फोन में 5 मेगापिक्सल का कैमरा मिलता है। 

यह फोन 5G कनेक्टिविटी के साथ आता है। इसमें 5000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ में 18W फास्ट चार्जर भी दिया गया है। यह COOLOS 3.0 पर ऑपरेट करता है। अन्य फीचर्स में वाई-फाई, ब्लूटूथ भी शामिल है। Coolpad Grand View Y60 की मोटाई की बात करें तो यह 8.5mm मोटा है। इसका वजन 193g है। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

हेमन्त कुमार

हेमन्त कुमार Gadgets 360 में सीनियर सब-एडिटर हैं और विभिन्न प्रकार के ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. रोबोट ने की लड़की से छेड़छाड़, पीछे से पकड़ा और किए गंदे इशारे, पुलिस ने किया जब्त, जानें मामला
  2. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  3. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  4. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  5. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  6. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  7. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  8. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  9. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  10. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »