Coolpad Cool M7 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3200 एमएएच बैटरी

कूलपैड ने चीन में नया कूल एम7 स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है। कूलपैड कूल एम7 की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 25,900 रुपये) है और फोन JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है।

Coolpad Cool M7 में है 13 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा और 3200 एमएएच बैटरी
ख़ास बातें
  • कूलपैड कूल एम7 की कीमत 2,699 चीनी युआन है
  • स्मार्टफोन में स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर है
  • कूलपैड कूल एम7 जेडीडॉटकॉम पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है
विज्ञापन
कूलपैड ने चीन में नया कूल एम7 स्मार्टफोन लॉन्च करने के साथ अपने पोर्टफोलियो का विस्तार कर लिया है। कूलपैड कूल एम7 की कीमत 2,699 चीनी युआन (करीब 25,900 रुपये) है और फोन JD.com पर प्री-ऑर्डर के लिए उपलब्ध है। Coolpad Cool M7 की बिक्री चीन में 26 अगस्त से शुरू होगी।

कूलपैड कूल एम7 को मैट ब्लैक और ब्लू कलर वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। फोन में पतली मेटैलिक यूनिबॉडी है जो रियर पर सिंगल कैमरा सेटअप से लैस है। आगे की तरफ़ होम बटन है जिसे फिंगरप्रिंट सेंसर के तौर पर इस्तेमाल किया जा सकता है। स्मार्टफोन में दांयी तरफ़ वॉल्यूम व पावर बटन दिए गए हैं, और डिवाइस के निचले किनारे पर यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। फोन में ऊपरी किनारे पर 3.5 एमएम ऑडियो जैक है।

(टेक्नोलॉजी की दुनिया के वीडियो का नया ठिकाना। आ गया है गैजेट्स 360 हिंदी का अपना यूट्यूब पेज। सब्सक्राइब करें।)

स्पेसिफिकेशन की बात करें तो, कूलपैड कूल एम7 स्मार्टफोन एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा सॉफ्टवेयर पर चलता है जिसके ऊपर कूल यूआई कस्टमाइज़ेशन है। डुअल-सिम डिवाइस में एक 5.5 इंच (1080x1920 पिक्सल्स) फुल एचडी डिस्प्ले है जिस पर 2.5डी कर्व्ड ग्लास प्रोटेक्शन है। फोन में 14एनएम स्नैपड्रैगन 625 ऑक्टा-कोर प्रोसेसर (2.5 गीगाहर्ट्ज़) है। हैंडसेट में एड्रेनो 506 जीपीयू और 4 जीबी रैम है। इंटरनल स्टोरेज 64 जीबी है।

फोटोग्राफी के लिए कूलपैड कूल एम7 में अपर्चर एफ/1.8 और डुअल-टोन एलईडी फ्लैश के साथ 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स362 सेंसर है। आगे की तरफ़ अपर्चर एफ/2.2, 79.8 डिग्री फील्ड ऑफ व्यू के साथ 13 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा है। स्मार्टफोन में एक 3200 एमएएच बैटरी है। कनेक्टिविटी के लिए 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 एसी, ब्लूटूथ 4.2, जीपीएस + ग्लोनास और यूएसबी 2.0 टाइप-सी पोर्ट है। स्मार्टफोन का डाइमेंशन 151.16x74.32x6.9 मिलीमीटर और वज़न 152 ग्राम है।

अभी स्मार्टफोन के भारत में या अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्च किए जाने के बारे में कोई जानकारी नहीं है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा13-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3200 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. क्रिप्टो मार्केट में फेडरल रिजर्व की मीटिंग से पहले तेजी, बिटकॉइन का प्राइस 65,200 डॉलर से ज्यादा
  2. Poco M8 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी
  3. Vivo T5e भारत में लॉन्च: कंपनी का दावा, 4 साल तक बनी रहेगी बैटरी हेल्थ, कीमत ₹15 हजार से कम
  4. Cockroach पार्टी के बाद E20 Janta Party: चंद दिनों में 1.5 लाख के पार पहुंचे फॉलोअर्स
  5. OnePlus 16 हो सकता है अक्टूबर में लॉन्च, स्पेसिफिकेशंस का हो गया खुलासा
  6. Vivo X300 E लॉन्च: फ्लैगशिप प्रोसेसर, 7,200mAh बैटरी और 512GB तक स्टोरेज के साथ आया स्मार्टफोन
  7. सरकार हुई सख्त, अब देश का टेलीकॉम डाटा नहीं जाएगा विदेशों में, घरेलू डेटा सेंटर में करना होगा स्टोर
  8. Paper Leak को क्या Fix कर पाएंगे Infosys और Aadhaar प्रोजेक्ट से जुड़े नंदन नीलेकणी? Exam Task Force की कमान संंभालेंगे
  9. 10001mAh बैटरी वाले Realme स्मार्टफोन पर बंपर डिस्काउंट, ऐसे मिलेगी बेस्ट डील
  10. एक Powerbank में 3 काम! Stuffcool Omni Pro एक साथ चार्ज करेगा फोन, स्मार्टवॉच और ईयरबड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »