• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • शाओमी का अगला स्मार्टफोन आ रहा है 14 मार्च को, 'कॉम्पैक्ट पावरहाउस' होने का दावा

शाओमी का अगला स्मार्टफोन आ रहा है 14 मार्च को, 'कॉम्पैक्ट पावरहाउस' होने का दावा

शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में संभवत: 14 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी कंपनी ने हैंडसेट की तस्वीरें जारी करना शुरू कर दिया है।

शाओमी का अगला स्मार्टफोन आ रहा है 14 मार्च को, 'कॉम्पैक्ट पावरहाउस' होने का दावा
ख़ास बातें
  • रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में संभवत: 14 मार्च को दे सकता है दस्तक
  • ट्विटर पर डाले गए नए टीज़र से हटा फोन की जानकारी से पर्दा
  • फोन के आकार और बैटरी क्षमता, दोनों के मामले में ही बड़ा होने की उम्मीद
विज्ञापन
शाओमी रेडमी 5 स्मार्टफोन भारत में संभवत: 14 मार्च को लॉन्च होने जा रहा है। चीनी कंपनी ने हैंडसेट की तस्वीरें जारी करना शुरू कर दिया है। ट्विटर पर डाले गए नए टीज़र में देखा जा सकता है कि शाओमी का नया फोन 'कॉम्पैक्ट पावरहाउस' के समान होगा। इसके आकार और बैटरी क्षमता, दोनों के मामले में ही बड़ा होने की उम्मीद है। हालांकि, कंपनी ने स्मार्टफोन के नाम से पर्दा नहीं उठाया है लेकिन अफवाह तेज़ है कि यह रेडमी 5 ही होगा।

शाओमी इंडिया के एमडी व ग्लोबल वीपी मनु कुमार जैन ने गुरुवार को ट्विटर पर एक टीज़र पोस्ट किया। इसमें कॉम्पैक्ट पावरहाउस नाम के हैशटैग का ज़िक्र था। टीज़र के मुताबिक, स्लिम, स्लीक और कॉम्पैक्ट...और वास्तव में एक सुपर पावरहाउस! अंदाज़ा लगाइए, यह क्या है? बता दें कि 32 और 42 इंच के स्मार्ट टीवी वैरिएंट लॉन्च करने के बाद शाओमी ने इस फोन के लॉन्च का इशारा दिया था। माना जा रहा है कि 14 मार्च को यही स्मार्टफोन दस्तक देने वाला है। फोन की एक तरफ की तस्वीर पोस्ट की गई थी, जिसमें से उठा हुआ कैमरा नज़र आ रहा था।

 बता दें कि रेडमी नोट 5 और रेडमी नोट 5 प्रो हाल में ही भारती बाज़ार में लॉन्च हुए हैं। हैंडसेट की ज़ोर-शोर से बिक्री जारी है। अब रेडमी 4 का अपग्रेड वर्ज़न, हाल में लॉन्च हुए रेडमी नोट 5 से कम कीमत वाला होगा। रेडमी 5 की बात करें तो यह डुअल सिम स्मार्टफोन है, जो एंड्रॉयड नूगा आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसके टॉप पर मीयूआई 9 है। हैंडसेट 5.7 इंच के एचडी प्लस डिस्प्ले से लैस है। 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाली स्क्रीन है। साथ ही फोन क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450 पर काम करता है। इसके 2,3 व 4 जीबी वैरिएंट उपलब्ध हैं। फोन में 16 व 23 जीबी का वैकल्पिक स्टोरेज है।

रेडमी 5 में 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है, जो एफ/2.2 अपर्चर, पीडीएएफ और एलईडी फ्लैश से लैस है। साथ ही फ्रंट में है 5 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा, जिसमें सॉफ्ट लाइट फ्लैश मॉड्यूल जोड़कर दिया गया है। फ्रंट कैमरे में है ब्यूटीफाई 3.0 फीचर भी। इसके अतिरिक्त फोन में काम करती है 3300 एमएएच की बैटरी। फोन का वज़न 157 ग्राम है।
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent value for money
  • Relatively powerful processor
  • Good construction quality
  • Great battery life
  • कमियां
  • Mediocre cameras
  • Outdated version of Android
डिस्प्ले5.70 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 450
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम3 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.2
रिज़ॉल्यूशन720x1440 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. MG Motor ने लॉन्च किया Windsor EV का Indulge एडिशन, जानें फीचर्स, प्राइस
  2. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिवल सेल में 30,000 रुपये से कम में स्मार्ट TVs पर बेस्ट डील्स
  3. Redmi K100 में मिल सकता है Snapdragon 8 Elite चिपसेट, 10,000mAh बैटरी
  4. फ्रांस में सुपर मार्केट के सैकड़ों फ्रिज हुए हैक, ठंडे की जगह करने लगे गर्म, सड़ने लगा सामान
  5. ₹13 हजार सस्ती कीमत में मिल रहा iPhone 17 Pro, जानें पूरा ऑफर
  6. Poco X8s के जल्द लॉन्च की तैयारी, 50 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
  7. Dell Pro Essential 14, Essential 15 लॉन्च, सिक्योरिटी के लिए गजब फीचर्स से लैस
  8. Oppo Find X10 सीरीज के भारत में लॉन्च से पहले लीक हुए प्राइसेज
  9. Flipkart Big Billion Days Sale 2026: ₹15 हजार में स्टूडेंट के लिए बेस्ट लैपटॉप
  10. iQOO Neo 12 में मिलेगा Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिपसेट, इस महीने होगा लॉन्च 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »