• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • CMF Phone 1 आज होगा भारत में लॉन्च, कैसे देखें लाइव, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

CMF Phone 1 आज होगा भारत में लॉन्च, कैसे देखें लाइव, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

CMF Phone 1 में 6.7 इंच की फुल HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स और वेरिएबल रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगी।

CMF Phone 1 आज होगा भारत में लॉन्च, कैसे देखें लाइव, जानें अनुमानित कीमत और स्पेसिफिकेशंस

Photo Credit: Nothing/Flipkart

CMF Phone 1 में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा।

ख़ास बातें
  • CMF Phone 1 में 6.7 इंच की फुल HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी।
  • CMF Phone 1 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा।
  • CMF Phone 1 में 5000mAh की बैटरी होगी जो 33W चार्जिंग का सपोर्ट करेगी।
विज्ञापन
CMF आज भारत और ग्लोबल मार्केट में अपना पहला स्मार्टफोन लॉन्च करने वाला है। CMF Phone 1, नथिंग का सबसे बजट फ्रेंडली स्मार्टफोन होगा। CMF Phone 1 में 6.7 इंच की फुल HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी। इसमें 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। यहां हम आपको CMF Phone 1 के फीचर्स और स्पेसिफिकेशंस से लेकर अनुमानित कीमत के बारे में विस्तार से बता रहे हैं।


CMF Phone 1 लॉन्च इवेंट कहां देखें


CMF Phone 1 आज दोपहर 2:30 बजे लॉन्च किया जाएगा। लाइव इवेंट ब्रांड के सोशल मीडिया अकाउंट और यूट्यूब चैनल के जरिए स्ट्रीम किए जाने की संभावना है।


CMF Phone 1 Price


टिप्सटर योगेश बरार ने सुझाव दिया था कि CMF Phone 1 के 6GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये और 8GB RAM/128GB स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 17,999 रुपये होगी। अब सोशल मीडिया पर एक लीक स्क्रीनशॉट सामने आया है, जिसमें पता चला है कि Phone 1 लॉन्च ऑफर में 17,999 रुपये के बजाय 14,999 रुपये की प्रभावी कीमत पर उपलब्ध हो सकता है।


CMF Phone 1 Specifications


अफवाहों से पता चला है कि CMF Phone 1 में 6.7 इंच की फुल HD+ LTPS AMOLED डिस्प्ले दी जाएगी, जिसकी पीक ब्राइटनेस 2000 निट्स और वेरिएबल रिफ्रेश रेट 120Hz तक होगी। इस स्मार्टफोन में MediaTek Dimensity 7300 प्रोसेसर दिया जाएगा। यह स्मार्टफोन 8GB RAM और 128GB इनबिल्ट स्टोरेज से लैस होगा, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड द्वारा 2TB तक बढ़ाया जा सकता है। आगामी Nothing स्मार्टफोन में धूल और छीटों से बचाव के लिए IP52 रेटिंग होगी। सिक्योरिटी के लिए इन डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर मिलेगा। 

कैमरा सेटअप की बात करें तो CMF Phone 1 के रियर में 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और एक डेप्थ सेंसर होगा। इस स्मार्टफोन में 5,000mAh की बैटरी मिलेगी जो कि 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है। यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड 14 पर बेस्ड Nothing OS 2.5 पर काम करेगा। इसके साथ कंपनी दो साल के लिए एंड्रॉयड अपडेट और तीन साल के लिए सिक्योरिटी अपडेट का वादा करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  2. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  3. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  4. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  5. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  6. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
  7. 7000mAh बैटरी और 200MP कैमरा वाले 5 नए फोन, कीमत सुनकर चौंक जाएंगे!
  8. सिंगल चार्ज में 500KM दौड़ती हैं ये 5 इलेक्ट्रिक कारें, महीने का खर्च आता है कम
  9. 200MP Camera और 7,000mAh Battery वाला नया फोन, कीमत और फीचर्स देखकर खरीदने का मन करेगा!
  10. ₹24 हजार सस्ता हो गया OnePlus का 48MP तीन कैमरा वाला फोन!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »