• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • भारत में रीलॉन्च होगा चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor, अगले वर्ष होगी लोकल मैन्युफैक्चरिंग

भारत में रीलॉन्च होगा चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor, अगले वर्ष होगी लोकल मैन्युफैक्चरिंग

Honor ने गुरूग्राम की कंपनी Honor Tech के साथ लाइसेंसिंग डील की है। यह Honor स्मार्टफोन्स के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च करेगी

भारत में रीलॉन्च होगा चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor, अगले वर्ष होगी लोकल मैन्युफैक्चरिंग

इसके स्मार्टफोन्स की मिड-रेंज सीरीज अगले महीने लॉन्च हो सकती है

ख़ास बातें
  • पिछले कुछ वर्षों में चीन की कंपनियों के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं
  • केंद्र सरकार ने चीन के बहुत से ऐप्स को प्रतिबंधित किया है
  • Honor का मुकाबला Samsung, Xiaomi, Realme जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से होगा
विज्ञापन
चाइनीज स्मार्टफोन ब्रांड Honor का भारत में रीलॉन्च किया जा रहा है। इसके लिए एक लोकल कंपनी के साथ लाइसेंसिंग डील की गई है। Honor का अगले वर्ष देश में मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने का टारगेट है। पिछले वर्ष Honor ने देश में अपने स्मार्टफोन्स की बिक्री बंद कर दी थी। 

Counterpoint Research के वाइस प्रेसिडेंट, Neil Shah ने बताया, "Honor की मालिक Huawei Technologies के लिए भारत लगभग तीन वर्ष पहले तक कभी एक फोकस मार्केट नहीं था। इसके बाद Honor ने इस ब्रांड को अलग कर अपनी स्ट्रैटेजी का दोबारा आकलन किया था।" Honor ने गुरूग्राम की कंपनी Honor Tech के साथ लाइसेंसिंग डील की है। यह Honor स्मार्टफोन्स के तीन वेरिएंट भारत में लॉन्च करेगी। इसकी मिड-रेंज सीरीज अगले महीने लॉन्च हो सकती है। Honor के CEO, Madhav Sheth ने बताया,  "भारत में बाद में सभी फोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की जाएगी। पहले केंद्र सरकार के साथ यह चुनौती थी कि एक ब्रांड (चाइनीज) को कैसे भारत में जवाबदेह बनाया जा सकता है।" इससे पहले Sheth चीन की स्मार्टफोन मेकर Realme में सीनियर पोजिशन पर थे। 

देश में Realme का बिजनेस बढ़ाने में उन्होंने महत्वपूर्ण योगदान दिया था। पिछले कुछ वर्षों में चीन की कंपनियों के लिए भारत में मुश्किलें बढ़ी हैं। केंद्र सरकार ने चीन के बहुत से ऐप्स को प्रतिबंधित किया है। इसके अलावा इन कंपनियों के इनवेस्टमेंट पर स्क्रूटनी भी बढ़ाई गई है। देश में Honor का मुकाबला Samsung, Xiaomi, Vivo और Realme जैसे स्मार्टफोन मेकर्स से होगा। 

Honor ने भारत में Pad X9 टैबलेट लॉन्च किया है। यह पिछले वर्ष लाए गए Honor Pad X8 की जगह लेगा। Honor Pad X9 में बड़ा डिस्प्ले दिया गया है। इसे स्पेस ग्रे कलर में उपलब्ध कराया जाएगा। इसका प्राइस 14,499 रुपये का है। इसकी बिक्री Amazon के जरिए की जाएगी। इसे 4 GB RAM और 128 GB स्टोरेज के एकमात्र वेरिएंट में लॉन्च किया गया है। Honor Pad X8 की तुलना में इसमें सुधार किए गए हैं। इस टैबलेट में 11.5 इंच डिस्प्ले 2K (2,000 x 1,200 पिक्सल) का रिजॉल्यूशन, 120 Hz का रिफ्रेश रेट और 400 निट्स का पीक ब्राइटनेस लेवल है। यह एंड्रॉयड 13 बेस्ड MagicUI 7.1 पर चलता है। इसमें ऑक्टाकोर Qualcomm Snapdragon 695 SoC दिया गया है। Honor Pad X9 में 5 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 5 मेगापिक्सल का फ्रंट सेंसर दिया गया है। इसकी 7,250 mAh की बैटरी 22.5 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले10.10 इंच
प्रोसेसरMediaTek Helio G80
फ्रंट कैमरा2-मेगापिक्सल
रिज़ॉल्यूशन1920x1200 पिक्सल
रैम3 जीबी
ओएसएंड्रॉ़यड 12
स्टोरेज32 जीबी
रियर कैमरा5-मेगापिक्सल
बैटरी क्षमता5100 एमएएच
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Smartphone, Display, Honor, Market, Realme, China, Design, Investment, Government, Apps
आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. यूजरनेम फीचर को लेकर Telegram और Signal को भी सरकार ने दिया नोटिस 
  2. Apple कर सकती है iPhone 17 सीरीज की मैन्युफैक्चरिंग में कटौती
  3. भारत में महंगे हुए BYD के इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, प्राइस में 1 लाख रुपये तक की बढ़ोतरी
  4. अमेरिकी प्रेसिडेंट Donald Trump को क्रिप्टो से मिली 1 अरब डॉलर से ज्यादा की इनकम
  5. Moto G77 Power में मिलेगा 6.72 इंच फुल HD+ डिस्प्ले, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  6. Amazon Prime Day Sale 2026: मेगा सेल में Echo स्पीकर और Fire TV स्टिक पर तगड़े डिस्काउंट!
  7. Apple करेगी 2027 में बड़ा धमाका, नया iPad Pro, iPhone Air 2, iPhone 18e हो सकते हैं लॉन्च!
  8. Amazon Prime Day Sale 2026: जल्द शुरू होगी मेगा सेल, इन मोबाइल डील्स को मिस मत करना!
  9. HP ने भारत में AMD Ryzen चिपसेट के साथ लॉन्च किया नया गेमिंग लैपटॉप, जानें प्राइस, फीचर्स
  10. Marshall ने भारत में लॉन्च किया Milton A.N.C. हेडफोन, 80 घंटे तक बैटरी और Spatial Audio
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »