• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए

अमेजन पर फेस्टिव सीजन में शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में बेस वेरिएंट पर फिर से डील आई है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए

Photo Credit: Samsung

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा है।

ख़ास बातें
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G अमेजन पर काफी कम दामों पर मिल रहा है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G बेस स्टोरेज मॉडल ₹94,999 में लिस्ट है।
  • Samsung Galaxy S25 Ultra 5G की वास्तविक कीमत ₹1,29,999 थी।
विज्ञापन

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G काफी कम दामों पर मिल रहा है। अमेजन पर फेस्टिव सीजन में शुरू हुई Amazon Great Indian Festival Diwali Edition सेल में बेस वेरिएंट पर फिर से डील आई है। इस दौरान डिस्काउंट, बैंक ऑफर के साथ एक्सचेंज बेनिफिट्स मिल रहे हैं। अगर कम दामों में फ्लैगशिप फोन खरीदने का सोच रहे हैं तो Galaxy S25 Ultra 5G बेहतर विकल्प हो सकता है। इस फोन में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर और 5000mAh की बैटरी दी गई है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Offers

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G (12GB/256GB) बेस स्टोरेज मॉडल ₹94,999 में लिस्टेड है, जबकि इसे ₹1,29,999 में लॉन्च किया गया था। दिवाली सेल में अमेजन पर कूपन ऑफर से सीधे ₹10,000 की बचत हो सकती है, जिससे कीमत कम हो कर ₹84,999 हो जाएगी। इसके अलावा अमेजन पे आईसीआईसीआई बैंक क्रेडिट कार्ड इस्तेमाल करने पर ₹2,849 तक डिस्काउंट मिल सकता है। इन सभी ऑफर्स के बाद प्रभावी कीमत ₹82,150 हो जाएगी। अपनी वास्तविक और लॉन्च की कीमत की तुलना में यह फोन ₹47,849 सस्ता मिल रहा है।

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G Features

Samsung Galaxy S25 Ultra 5G में 1400x3120 पिक्‍सल रेजोल्यूशन वाली 6.9 इंच की डायनेमिक एमोलेड 2X डिस्‍प्‍ले दी गई है, जिसका 120hz रिफ्रेश रेट और ब्राइटनेस 2600 निट्स तक है। Galaxy S25 Ultra 5G के रियर में 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, 50 मेगापिक्सल अल्ट्रावाइड कैमरा, 50 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा और 10 मेगापिक्सल का टेलीफोटो कैमरा दिया गया है। वहीं सेल्फी और वीडियो कॉल के लिए 12 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलता है।

Galaxy S25 Ultra 5G में ऑक्टा कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर दिया गया है। कनेक्टिविटी के लिए 5जी, वाई-फाई 7, ब्लूटूथ 5.4, एनएफसी, जीपीएस और यूएसबी टाइप सी पोर्ट मिलता है। इस फोन की लंबाई 162.8 मिमी, चौड़ाई 77.6 मिमी, मोटाई 8.2 मिमी और वजन 218 ग्राम है। यह फोन एंड्रॉयड 16 ऑपरेटिंग सिस्टम पर काम करता है। इस फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है जो कि 45W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट करती है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »