Xiaomi स्मार्टफोन पर ऐसे करें किसी मोबाइल नंबर को ब्लॉक या अनब्लॉक

किसी भी नंबर को आप सीधे कॉल लॉग में जाकर सीधे अनब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वो नंबर चुनना है जिसे अनब्लॉक करना चाहते हैं और फिर अनब्लॉक पर क्लिक कर दें। ऐसे ही आसान तरीके से आप नंबर को ब्लॉक भी कर सकते हैं।

Xiaomi स्मार्टफोन पर ऐसे करें किसी मोबाइल नंबर को ब्लॉक या अनब्लॉक

Xiaomi समेत Realme, Oppo आदि कई ब्रांड्स देते हैं ब्लॉक या अनब्लॉक विकल्प

ख़ास बातें
  • Xiaomi फोन में मौजूद है बिल्ट-इन ब्लॉकिंग ऑप्शन
  • Google में पहले से मौजूद आता है नंबर ब्लॉक करने का विकल्प
  • यहां आपको ब्लॉक के साथ नंबर को अनब्लॉक करने का भी मिलेगा तरीका
विज्ञापन
स्मार्टफोन हमारी जिंदगी का एक अहम हिस्सा है, जिसका साथ हमारे साथ हर-दम लगा रहता है। हालांकि, प्रैंक कॉल, टेलीमार्केटिंग कॉल और कई अनचाही कॉल इसकी दुखद वास्विकता है, जिससे हर दूसरा शख्स लम्बे समय से परेशान है। वहीं, समय के साथ इन अनचाही कॉल्स की समस्या बढ़ती ही जा रही हैं। यदि आप भी इन कॉल्स से परेशान हैं और इस समस्या से बाहर निकलने का रास्ता ढूंढ रहे हैं, इन कॉल्स व किसी नंबर को ब्लॉक करने का तरीका ढूंढ रहे हैं, तो हम यहां आपकी मदद के लिए ही मौजूद हैं। हम आपके लिए कुछ आसान तरीके निकालकर लाएं हैं, जिनकी सहायता से आप अपने एंड्रॉयड फोन पर किसी भी नंबर को ब्लॉक कर सकते हैं।  

आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर किसी भी फोन नंबर को ब्लॉक करने का विकल्प पहले से मौजूद रहता है। एंड्रॉयड स्मार्टफोन पर किसी स्पैम कॉल व फोन नंबर को रिपोर्ट करने का भी सिस्टम दिया गया है, ताकि इसे तुरंत रिपोर्ट किया जा सके। इसी तरह ऑरिजनल इक्विप्मेंट मैन्युफैक्चरर (OEMs) जैसे ओप्पो, रियलमी, सैमसंग और शाओमी जैसी कंपनियां भी आपके डिवाइस पर सेटिंग्स के जरिए किसी नंबर विशेष को ब्लॉक करने का विकल्प देती है। गौर करने वाली बात यह है कि यदि आप अपने स्मार्टफोन पर किसी नंबर को इस तरह से ब्लॉक करते हैं, तो उस नंबर से आपको दोबारा कभी कोई कॉल व मैसेज नहीं आ सकता। इसके अलावा उस नंबर के द्वारा आया कभी कोई कॉल व मिस कॉल आपकी कॉल हिस्ट्री में भी नजर नहीं आएगी।

आज हम आपको बताएंगे कि कैसे Xiaomi के फोन में किसी नंबर को ब्लॉक किया जाता है।
 

तो चलिए अब एक-एक स्टेप का पालन करते हुए जानते हैं कि कैसे करें अपने शाओमी फोन में किसी नंबर को ब्लॉक-

1. सबसे पहले अपने फोन में 'फोन ऐप' ओपन करें।
2. अब आप जिस नंबर को ब्लॉक करना चाह रहे हैं, उसके बगल में आपको एक ऐरो दिखेगा उसपर टैप करें।
3. इसपर टैप करने के बाद नीचे आएं, यहां आपको 'ब्लॉक' का विकल्प दिखेगा।
4. अब आपको 'Block' पर क्लिक करना है।
5. इसके बाद आपको एक पॉप-अप मैसेज दिखेगा, नंबर को ब्लॉक करने के लिए 'OK' पर क्लिक कर दें।

नंबर ब्लॉक करने के बाद यदि आप उस नंबर को अब अनब्लॉक करना चाह रहे हैं, तो इसका भी तरीका हम आपको बता देते हैं।
 

शाओमी के फोन में यूं करें नंबर अनब्लॉक-

1. सबसे पहले 'फोन ऐप' ओपन करें।
2. अब आपको स्क्रीन के ऊपरी बायीं तरफ एक 'हैमबर्गर' विकल्प दिखेगा, उस पर टैप करें।
3. यहां आपको सेटिंग्स आइकन पर क्लिक करके ब्लॉक ऑप्शन पर प्रेस करना है।
4. अब ब्लॉक नंबर पर जाएं।
5. यहां आपको ब्लॉक किए गए सभी नंबर की लिस्ट दिखेगी, जो आपने अपने Xiaomi के ब्लॉक किए हुए हैं। जिस भी नंबर को अनब्लॉक करना चाहते हैं अब उस पर टैप करें।
6. अब फिर से एक पॉप-अप मैसेज दिखेगा, जिसमें आपको 'अनब्लॉक' पर क्लिक करना होगा।
7. अब रिमूव ऑप्शन पर क्लिक करें।

किसी भी नंबर को आप सीधे कॉल लॉग में जाकर सीधे अनब्लॉक कर सकते हैं। इसके लिए आपको वो नंबर चुनना है जिसे अनब्लॉक करना चाहते हैं और फिर अनब्लॉक पर क्लिक कर दें। इसके बाद एक पॉप-अप आएगा जहां OK पर क्लिक करके आप नंबर को अनब्लॉक कर सकते हैं।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Block number, Unblock number, Xiaomi, Android, Google
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Nubia NaviX Ultra में मिलेगी 7,100mAh सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  2. iQOO 16 में होगी ट्रिपल रियर कैमरा यूनिट, ग्लास रियर पैनल
  3. Oppo K14 Lite में मिलेगी 7,000mAh बैटरी, भारत में अगले सप्ताह होगा लॉन्च 
  4. सस्ते में मिलेंगे iPhone और सैमसंग फोन, Flipkart Big Billion Days 2026 की डेट लीक, इन कार्ड्स से सीधा डिस्काउंट
  5. Sony Xperia 1 IX में मिल सकता है नए डिजाइन वाला कैमरा मॉड्यूल
  6. ₹22000 सस्ता मिल रहा Samsung का फ्लैगशिप स्मार्टफोन, जानें क्या है पूरा ऑफर
  7. Lava Bold N4 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,000mAh की बैटरी
  8. Airtel vs Jio vs Vi: 365 दिनों की वैधता के साथ किसका प्लान है ज्यादा बेहतर
  9. MSI Cyborg 15 Max C2W, C13W गेमिंग लैपटॉप भारत में पेश, जानें कैसे हैं गजब फीचर्स
  10. Instagram पर बदल गया पोस्ट दिखाने का तरीका, अब टैग्ड पोस्ट भी आएंगी मुख्य प्रोफाइल पर नजर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »