Blackview Hero 10 हो सकता है सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन

इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 35,400 रुपये) हो सकता है

विज्ञापन
Written by Sucharita Ganguly, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 23 अप्रैल 2024 19:23 IST
ख़ास बातें
  • यह स्मार्टफोन 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ होगा
  • इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकेगा
  • इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा होगा

इस स्मार्टफोन को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस  सेगमेंट में जल्द ही Blackview Hero 10 को लॉन्च किया जाएगा। यह सबसे सस्ता फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। कंपनी की वेबसाइट पर लिस्टिंग से इसके डिजाइन और प्रमुख फीचर्स की जानकारी मिली है। 

इस महीने की शुरुआत में चीन में पेश किया गया Nubia Flip 5G सबसे सस्ता स्मार्टफोन है। GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया है कि Blackview Hero 10 को अगले महीने लॉन्च किया जा सकता है। इसके 12 GB + 256 GB वेरिएंट का प्राइस 399 यूरो (लगभग 35,400 रुपये) हो सकता है। Blackview के ब्लॉग में बताया गया है कि Blackview Hero 10 में 6 nm ऑक्टाकोर MediaTek Helio G99 SoC 12 GB के RAM और 256 GB की स्टोरेज के साथ होगा। इसके RAM को वर्चुअल तरीके से 24 GB तक बढ़ाया जा सकेगा। 
Advertisement

Blackview Hero 10 में 6.9 इंच AMOLED प्राइमरी डिस्प्ले 2,560 x 1,080 पिक्सल के रिजॉल्यूशन और 60 Hz के रिफ्रेश रेट के साथ होगा। इसे अनफोल्ड करने पर इसकी मोटाई 8.8 mm की होगी। इसका वजन लगभग 198 ग्राम हो सकता है। इस स्मार्टफोन में 108 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा और 8 मेगापिक्सल का सेंसर होगा। इसमें फ्रंट पर 32 मेगापिक्सल का कैमरा दिया जाएगा। इसमें 45 W वायर्ड फास्ट चार्जिंग और रिवर्स चार्जिंग के लिए सपोर्ट होगा। इसके कनेक्टिविटी के विकल्पों में डुअल सिम, ब्लूटूथ, OTG और NFC शामिल होंगे। 

कंपनी के ब्लॉग में इस स्मार्टफोन के बारे में अधिक जानकारी नहीं दी गई है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के सेगमेंट में दक्षिण कोरिया की सैमसंग का पहला स्थान है। कंपनी के Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip को इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च किया जा सकता है। इन स्मार्टफोन्स को चीन की कंपल्सरी सर्टिफिकेशन (3C) वेबसाइट से सर्टिफिकेशन मिला है। इस लिस्टिंग से इनकी चार्जिंग सपोर्ट का पता चल रहा है, जो कंपनी के  Galaxy Z Fold 5 and Galaxy Z Flip 5 में चार्जिंग सपोर्ट के समान है। इस लिस्टिंग के अनुसार, इन स्मार्टफोन्स के साथ Samsung EP-TA800 चार्जर दिया जाएगा जिससे इनमें 25 W वायर्ड चार्जिंग के लिए सपोर्ट का संकेत मिल रहा है। ये एडवांस्ड आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) फीचर्स वाले पहले स्मार्टफोन्स हो सकते हैं। 
Advertisement

 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco X8 5G और X8 Power 5G की सेल लाइव; 10,000mAh तक बैटरी, कीमत ₹30 हजार से शुरू
  2. Motorola के 7000mAh बैटरी वाले फोन पर ₹4,500 तक की बचत, यहां मिल रही है डील
  3. BGMI Midnight Hunters Redeem Codes: फ्री में रिवॉर्ड्स चाहिए? इन 50 रिडीम कोड को तुरंत करें यूज
  4. WhatsApp एकत्रित करता है ये जानकारी, जब यूजर्स करते हैं कॉन्टैक्ट
  5. सिर्फ Apple ने ही महंगे नहीं किए iPhone, OnePlus, Vivo, Oppo और Nothing भी हुए 15,000 तक महंगे
  6. Apple ने वेबसाइट से हटाया, लेकिन अमेजन पर आज भी मिल रहे iPhone 17 Pro, 17 Pro Max, ऐसे खरीदें
  7. Samsung Galaxy S26 Ultra, Galaxy S26 अब CRN प्रोग्राम से खरीद पाएंगे सस्ते में, जानें कितनी होगी बचत
  8. Redmi 17 5G की सेल शुरू, जानें कितने में मिल रहा 50MP कैमरा,7900mAh बैटरी वाला फोन
  9. iPhone 18 Pro vs Google Pixel 11 Pro XL vs Samsung Galaxy S26 Ultra: जानें कौन सा है बेस्ट?
  10. Xiaomi लाई AI फीचर्स वाला गैस स्टोव, बर्तन छोड़कर चले गए तो खुद बंद हो जाएगी गैस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.