BlackBerry Motion एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां

चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टीसीएल ने ब्लैकबेरी मोशन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि नए स्मार्टफोन के ज़रिए यह कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में ब्लैकबेरी के नाम को भुनाना चाहती है।

BlackBerry Motion एंड्रॉयड स्मार्टफोन लॉन्च, जानें सारी खूबियां
ख़ास बातें
  • BlackBerry Motion स्मार्टफोन कंपनी के KEYOne हैंडसेट से काफी मेल खाता है
  • ब्लैकबेरी मोशन एक मिड रेंज डुअल सिम स्मार्टफोन है
  • एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है
विज्ञापन
चीन की स्मार्टफोन निर्माता कंपनी टीसीएल ने ब्लैकबेरी मोशन स्मार्टफोन लॉन्च किया है। गौर करने वाली बात है कि नए स्मार्टफोन के ज़रिए यह कंपनी एंड्रॉयड स्मार्टफोन मार्केट में ब्लैकबेरी के नाम को भुनाना चाहती है। BlackBerry Motion स्मार्टफोन कंपनी के KEYOne हैंडसेट से काफी मेल खाता है जिसे इस साल ही लॉन्च किया गया था।

ब्लैकबेरी मोशन एक मिड रेंज डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 7.1.1 नूगा पर चलता है। इसमें 5.5 इंच एचडी (720x1280 पिक्सल) डिस्प्ले है जिसपर ड्रैगनट्रेल ग्लास की प्रोटेक्शन मौज़ूद है। डिस्प्ले के ठीक नीचे एक होम बटन भी दिया गया है। इसमें स्नैपड्रैगन 625 प्रोसेसर के साथ 4 जीबी रैम दिए गए हैं। इनबिल्ट स्टोरेज 32 जीबी है और ज़रूरत पड़ने पर 2 टीबी तक का माइक्रोएसडी कार्ड इस्तेमाल करना संभव है।
 
blackberry

फोन में 4000 एमएएच की नॉन-रीमूवेबल बड़ी बैटरी दी गई है। यह क्विक चार्ज 3.0 को सपोर्ट करती है। इसमें यूएसबी टाइप-सी पोर्ट है। वाटर रेसिस्टेंट ब्लैकबेरी मोशन में एफ/2.0 अपर्चर वाला 12 मेगापिक्सल का रियर कैमरा है जो डुअल टोन एलईडी फ्लैश के साथ आता है। रियर कैमरे से यूज़र 30 फ्रेम प्रति सेकेंड की दर 4के वीडियो रिकॉर्ड कर सकते हैं। इसमें आपको 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा मिलेगा, वो भी सेल्फी फ्लैश फीचर के साथ। फ्रंट पैनल पर फिंगरप्रिंट सेंसर भी है।

इस फोन को दुबई में आयोजित हुए टेक्नोलॉजी वीक कॉन्फ्रेंस में पेश किया गया था। एंड्रॉयड सेंट्रल के मुताबिक, BlackBerry Motion की कीमत 460 डॉलर होने की उम्मीद है। इसे सबसे पहले यूएई और साउदी अरब जैसे मध्य एशियाई देशों में उपलब्ध कराया जाएगा। ब्लैकबेरी ने जानकारी दी है कि फोन में कुछ बेहद ही अनोखे मज़ेदार फीचर भी हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 625
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज32 जीबी
बैटरी क्षमता4000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 7.1.1
रिज़ॉल्यूशन1080x1920 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »