Black Shark 3 गेमिंग फोन होगा 3 मार्च को लॉन्च

Black Shark 3 कंपनी का पहला गेमिंग फोन होगा जो 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। यह खुलासा टीज़र से हुआ है।

Black Shark 3 गेमिंग फोन होगा 3 मार्च को लॉन्च
ख़ास बातें
  • Black Shark 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होने का दावा
  • स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है
  • एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम के साथ आ सकता है ब्लैक शार्क 3
विज्ञापन
चीनी स्मार्टफोन निर्माता कंपनी Black Shark ने अपने अगले गेमिंग स्मार्टफोन को लेकर सारी तैयारियां कर ली हैं। कंपनी के लेटेस्ट फोन Black Shark 3 को चीन में आयोजित होने वाले एक इवेंट में 3 मार्च को लॉन्च किया जाएगा। लेटेस्ट गेमिंग स्मार्टफोन को Tencent Black Shark 3 के नाम से जाना जाएगा। क्योंकि कंपनी ने PUBG Mobile जैसे लोकप्रिय गेम बनाने वाली कंपनी Tencent Games के साथ रणनीतिक साझेदारी का ऐलान किया है। फिलहाल, यह साफ नहीं है कि इस फोन को कब तक भारत में लॉन्च किया जाएगा? और इसकी कीमत क्या होगी?

यह कंपनी का पहला गेमिंग फोन होगा जो 5जी सपोर्ट के साथ आएगा। यह खुलासा टीज़र से हुआ है। 5जी सपोर्ट के अलावा फोन के किसी और फीचर के बारे में नहीं बताया गया है। हालांकि, एक सर्टिफिकेशन साइट की लिस्टिंग और कुछ मीडिया रिपोर्ट के आधार पर हम ब्लैक शार्क 3 के स्पेसिफिकेशन का अनुमान ज़रूर लगा सकते हैं।

बीते हफ्ते Black Shark 3 फोन को 3सी सर्टिफिकेशन साइट पर लिस्ट किए जाने की खबर मिली थी। इसके बारे में स्लैशलीक्स ने जानकारी साझा की थी। स्क्रीनशॉट से पता चला कि फोन Shark MBU-A0 और Shark KLE-A0 मॉडल नंबर के साथ आएगा। 3C लिस्टिंग से यह भी पता चला कि फोन 65 वॉट फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करेगा। यह जानकारी ब्लैक शार्क के सीईओ लूओ यूझाओ ने Weibo पर इशारे में दी थी।

इसके अलावा Tencent Black Shark 3 में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले होने का दावा है। यूज़र्स के पास 60Hz और 90Hz के बीच शिफ्ट करने का भी विकल्प होगा। फोन में स्नैपड्रैगन 865 प्रोसेसर दिए जाने की उम्मीद है और यह एंड्रॉयड 10 ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलेगा। फोन के रैम, कैमरे और बॉडी के बारे में अभी कोई जानकारी नहीं उपलब्ध है।

Black Shark ने भारतीय मार्केट में मार्च 2019 में ब्लैक शार्क 2 के साथ कदम रखा था। इसकी शुरुआती कीमत 29,999 रुपये है। Xiaomi के इस गेमिंग फोन में 6.39 इंच का डिस्प्ले और 20 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है। पिछले हिस्से पर 48 मेगापिक्सल के प्राइमरी कैमरे के साथ 12 मेगापिक्सल का सेकेंडरी कैमरा है।
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली पर नया टू-व्हीलर खरीदने का प्लान? 1 लाख से भी कम में मिल रहे ये 5 EV, रेंज 179 किमी तक
  2. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: जानें Flipkart Big Billion Days Sale में किस पर मिल रहा ज्यादा डिस्काउंट
  3. Flipkart Big Billion Days Sale: 9 हजार से भी सस्ता रेफ्रिजरेटर, 5 बेस्ट ऑप्शन पर डिस्काउंट
  4. Oppo के वाइड फोल्डिंग स्मार्टफोन में मिल सकता है 6.35 इंच आउटर डिस्प्ले 
  5. OnePlus Ace 7 सीरीज जल्द होगी लॉन्च, Google Play पर हुई लिस्टिंग
  6. अंजान नंबर से आने वाली कॉल्स में नजर आएगा KYC रजिस्टर्ड नाम, 1 नंबर से लागू होगा नियम
  7. Apple की iPhone 18 की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करने की तैयारी, जोरदार डिमांड का अनुमान
  8. Oppo F35 5G खरीदने से पहले जानें Redmi Note 17 Pro 5G और OnePlus Nord CE 6 से कितना है बेहतर?
  9. Tecno Spark 50S 5G कल होगा भारत में लॉन्च, दो कलर के मिलेंगे ऑप्शन
  10. JUST CORSECA JC STUDIOX, STUDIOX PRO स्मार्ट प्रोजेक्टर लॉन्च, 4K के साथ 130 इंच तक स्क्रीन साइज , जानें सबकुछ
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »