10,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन

10,000 रुपये से कम में मिलने वाले बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन
विज्ञापन
आज की तारीख में भारत में लॉन्च किए जाने वाले ज्यादातर हैंडसेट 4जी एलटीई नेटवर्क को सपोर्ट करते हैं। फोन ख़रीदने से पहले इनमें से किसी एक को चुन पाना बेहद ही मुश्किल काम है। आप कई घंटों तक स्पेसिफिकेशन के बीच तुलना करते रह जाएंगे, लेकिन ज्यादातर मौकों पर अंतिम फैसले से दूर ही रहेंगे। ऐसे में हमारा यह लेख आपके काम आएगा।

हमने मार्केट में मौजूद कई बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन को रिव्यू किया है। इनमें से कई की कीमत तो 10,000 रुपये से भी कम है। आइए हम आपको बजट सेगमेंट के ऐसे ही बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन से रूबरू कराते हैं। ध्यान रहे कि हमने इस सूची में उसी हैंडसेट को शामिल किया है जिन्हें हमने रिव्यू किया है। उम्मीद के मुताबिक, ये सभी स्मार्टफोन गूगल के एंड्रॉयड ऑपरेटिंग सिस्टम पर चलते हैं। हमने खुद को 2016 में लॉन्च किए गए मॉडल तक की सीमित रखा है।

1. आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016)
अगर आप 4जी फोन चुन रहे हैं तो संभव है कि आप सेल्युलर डेटा का इस्तेमाल सबसे ज्यादा करेंगे। इसका मतलब है कि आप एक ऐेसे फोन को चुनें जो बेहतरीन बैटरी लाइफ के साथ आता है। ऐसे में आसुस ज़ेनफोन मैक्स (2016) सबसे आगे निकल जाता है। इसमें 5000 एमएएच की बैटरी है जिसका मतलब है कि यह आसानी से एक दिन या उससे ज्यादा वक्त तक चल जाएगी। इसकी परफॉर्मेंस अच्छी है। कैमरा भी अच्छा है, लेकिन आपको औसत क्वालिटी के डिस्प्ले के साथ समझौता करना पड़ेगा।

2. शाओमी रेडमी नोट 3
शाओमी रेडमी नोट 3 एक हरफनमौला परफॉर्मर है। हम इसके डिस्प्ले से सबसे ज़्यादा प्रभावित हुए थे। हमें लगा कि इसमें वो सब कुछ है जिसे एक अच्छे स्मार्टफोन में होना चाहिए। इसके शुरुआती मॉडल (2 जीबी रैम और 16 जीबी स्टोरेज) की कीमत 10,000 रुपये से कम है। अगर आपके पास थोड़ा और पैसा मौजूद है जो आप 3 जीबी रैम/ 32 जीबी स्टोरेज वेरिएंट चुनें। वैसे, शुरुआती मॉडल भी आपको निराश नहीं करेगा।

3. कूलपैड नोट 3 प्लस
कूलपैड नोट 3 प्लस का डिस्प्ले बेहतरीन है। कैमरा ठीक-ठाक है। इसका फिंगरप्रिंट सेंसर बेहद ही तेज और सटीक काम करता है। हमने अपने रिव्यू के दौरान पाया कि 10,000 रुपये रेंज के ज्यादातर फोन इतनी अच्छी परफॉर्मेंस नहीं दे पाते। हमारी शिकायत सॉफ्टवेयर से है। अगर आपको इसकी आदत पड़ गई तो यह एक बेहतरीन 4जी स्मार्टफोन है।

4. लेईको ले 1एस ईको
लेईको ले 1एस ईको को इसके साथ मिलने वाले ऑफर के लिए ज्यादा जाना जाता है, जैसे कि एक साल के लिए 5 टीबी क्लाउड स्टोरेज। इसके बावजूद हमें लगा कि यह एक बेहतरीन फोन है। इसे पैसा वसूल प्रोडक्ट कहना गलत नहीं होगा। हम इसकी बैटरी लाइफ, कैमरा क्वालिटी से संतुष्ट नहीं हुए। लेकिन फोन ने बाकी डिपार्टमेंट में अच्छी परफॉर्मेंस दी।

5. लेनोवो वाइब के5 प्लस
लेनोवो वाइब के5 प्लस इस सूची में शामिल किया गया सबसे किफायती 4जी स्मार्टफोन है। इसकी यह खासियत कम बजट वाले ग्राहकों को खासी पसंद आएगी। रिव्यू में हमने कहा है कि यह दिखने में अच्छा है और परफॉर्मेंस भी अच्छी है। फोन के ज्यादा गर्म होने की शिकायत है और हम इसकी बैटरी लाइफ से पूरी तरह से संतुष्ट नहीं हुए। अगर आप इन दोनों कमियों के साथ समझौते के लिए तैयार हैं तो इस कीमत में यह एक बेहतरीन फोन है।

ये 10,000 रुपये से कम में मिलने वाले सबसे बेहतरीन स्मार्टफोन हैं। आप ज़ोलो ईरा 4के (रिव्यू), इनफोकस बिंग 50 (रिव्यू) और कूलपैड नोट 3 लाइट (रिव्यू) के बारे में विकल्प के तौर पर विचार कर सकते हैं
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Ultraviolette ने लॉन्च की X-47 Venom इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल, जानें प्राइस, रेंज
  2. Oppo Enco X4 TWS ईयरबड्स हुए भारत में लॉन्च, जानें, प्राइस, फीचर्स
  3. Oppo Pad Mini हुआ भारत में लॉन्च, 8,000mAh की बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Oppo Find X10 भारत में लॉन्च हुआ 8000mAh बैटरी, 200MP के दो कैमरा के साथ, जानें कीमत
  5. Oppo Find X10 Pro Max भारत में लॉन्च, 200MP तीन कैमरा, 8000mAh बैटरी, जानें कीमत
  6. Motorola Razr सीरीज में नया फ्लिप फोल्डेबल फोन होगा लॉन्च, 5G, NFC जैसे फीचर्स!
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara को जापान की सेफ्टी रेटिंग में मिले 4-स्टार
  8. Vivo X500 Ultra में बड़े सेंसर के साथ मिल सकता है 200 मेगापिक्सल टेलीफोटो कैमरा
  9. Oura Ring 5 लॉन्च, हेल्थ और मेडिकेशन दोनों की ट्रैकिंग, 7 दिनों तक चलेगी बैटरी
  10. OnePlus Turbo Pro के जल्द लॉन्च की तैयारी, 200 मेगापिक्सल हो सकता है प्राइमरी कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »