Asus ZenFone Max Pro M2 को नया अपडेट मिलने की खबर, जुड़ेगा यह खास फीचर

Asus ZenFone Max Pro M2 Update: असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को अब एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है।

विज्ञापन
आदित्य शिनॉय, अपडेटेड: 11 जुलाई 2019 13:07 IST
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone Max Pro M2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है
  • स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर से लैस है असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2
  • असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को मिले अपडेट का फाइल साइज़ 1.55 जीबी है

Asus ZenFone Max Pro M2 को नया अपडेट मिलने की खबर, जुड़ेगा यह खास फीचर

असूस ने अप्रैल में अपने ZenFone Max Pro M2 स्मार्टफोन के लिए एंड्रायड पाई अपडेट को रोल आउट किया था। अपडेट मार्च सिक्योरिटी पैच के साथ जारी किया गया था। स्मार्टफोन वैसे तो स्टॉक एंड्रॉयड पर चलता था लेकिन इसमें एंड्रॉयड पाई के कुछ फीचर्स मौजूद नहीं थे। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को अब एक नया सॉफ्टवेयर अपडेट मिलने की खबर सामने आ रही है जिसका वर्जन नंबर 16.2017.1906.066 है। अपडेट जून एंड्रॉयड सिक्योरिटी पैच के साथ एंड्रॉयड पाई के लोकप्रिय फीचर, डिजिटल वेलबींग के साथ आ रहा है।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 को मिले नए अपडेट का फाइल साइज़ 1.55 जीबी बताया गया है। अपडेट के साथ कई बग को भी फिक्स किया गया है, साथ ही एफएम रेडियो ऐप को नया आइकन, स्मार्टफोन की वाइब्रेशन इंटेंसिटी में भी सुधार किया गया है।

यह भी पढ़ें-  Asus ZenFone Max Pro M2 का रिव्यू

केवल इतना ही नहीं, असूस ने हेडसेट के कम वॉल्यूम की समस्या को और डार्क मोड में पावर-ऑफ आइकन को भी ठीक किया गया है। एक्सडीए डेवलपर के अनुसार, अपडेट को फिलहाल जापान में जारी किया गया है, लेकिन उम्मीद है कि अपडेट को अन्य क्षेत्रों के लिए भी जारी किया जाएगा।
Advertisement

अपडेट को बैच बनाकर रोल आउट किया गया है, ऐसे में सभी तक अपडेट पहुंचने में समय लग सकता है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 के तीन वेरिएंट हैं-3 जीबी रैम/ 32 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वाला वेरिएंट, 4 जीबी रैम/ 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट और 6 जीबी रैम/ 64 जीबी इनबिल्ट स्टोरेज वेरिएंट।
Advertisement
 

Asus ZenFone Max Pro M2 Specifications

डुअल सिम (नैनो) असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 (ज़ेडबी630केएल) स्टॉक एंड्रॉयड 8.1 ओरियो पर चलता है। इसमें 6.26 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2280 पिक्सल) डिस्प्ले है। यह 19:9 आस्पेक्ट रेशियो और 2.5डी कर्व्ड कॉर्निंग गोरिल्ला ग्लास से लैस है। स्मार्टफोन में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660 प्रोसेसर है। रैम के तीन विकल्प हैं- 3 जीबी, 4 जीबी और 6 जीबी रैम।

असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में डुअल रियर कैमरा सेटअप है। प्राइमरी सेंसर 12 मेगापिक्सल का है। इसके साथ 5 मेगापिक्सल का सेंसर जुगलबंदी में काम करेगा। रियर कैमरा सेटअप ईआईएस, 4K वीडियो रिकॉर्डिंग सपोर्ट और एलईडी फ्लैश मॉड्यूल से लैस है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 में फ्रंट पैनल पर एफ/2.0 अपर्चर, 1.12 माइक्रॉन पिक्सल्स और एलईडी फ्लैश वाला 13 मेगापिक्सल का सेंसर है।
Advertisement

इनबिल्ट स्टोरेज के दो विकल्प हैं- 32 जीबी या 64 जीबी। स्मार्टफोन के तीनों ही वेरिएंट 2 टीबी तक के माइक्रोएसडी कार्ड को सपोर्ट करेंगे। स्मार्टफोन के कनेक्टिविटी फीचर में डुअल 4जी वीओएलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 5.0, जीपीएस/ ए-जीपीएस, एफएम रेडियो, 3.5 एमएम हेडफोन जैक और माइक्रो-यूएसबी पोर्ट शामिल हैं। एक्सेलेरोमीटर, एंबियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास, जायरोस्कोप और प्रॉक्सिमिटी सेंसर इस फोन का हिस्सा हैं। फोन में फिंगरप्रिंट सेंसर पिछले हिस्से पर है। असूस ज़ेनफोन मैक्स प्रो एम2 की बैटरी 5,000 एमएएच की है। इसका डाइमेंशन 157.9x75.5x8.5 मिलीमीटर है और वज़न 175 ग्राम।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Stock Android
  • Powerful SoC
  • Bright and crisp display
  • Corning Gorilla Glass 6
  • Bad
  • Slow fingerprint scanner
  • Body smudges easily
  • Average cameras
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.26 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 660

फ्रंट कैमरा

13-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

12-मेगापिक्सल + 5-मेगापिक्सल

रैम

4 जीबी

स्टोरेज

64 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 8.1 Oreo

रिज़ॉल्यूशन

1080x2280 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. iQOO 15, iQOO 15R Amazon सेल 2026 में ₹8 हजार तक सस्ते! 7,600mAh की बैटरी
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  5. Amazon Great Indian Festival Sale: iPhone 17 Pro पर बंपर डील, लिमिटेड पीरियड के लिए ₹10 हजार डिस्काउंट
#ताज़ा ख़बरें
  1. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  2. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
  3. भारत की 6G सर्विसेज के लॉन्च में आगे निकलने की तैयारी: Reliance Jio
  4. Google Pixel यूजर्स के लिए खुशखबरी! Connected Cameras अब WhatsApp पर भी चलेगा, जानें कैसे
  5. iPhone Air 2 में कम थिकनेस के साथ मिल सकती है ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी
  6. अमेरिका ने ग्रीन कार्ड प्रोग्राम से TCS और Infosys सहित कई IT कंपनियों को किया बाहर
  7. Vivo V80 FE अफॉर्डेबल फोन का जल्द लॉन्च! SDPPI सर्टिफिकेशन में स्पॉट
  8. भारत में दुनिया का सबसे सस्ता इंटरनेट, 1GB की कीमत सिर्फ 8 रुपये, Elon Musk के दावे पर क्या बोले सिंधिया
  9. Oppo Pad Mini भारत समेत ग्लोबल मार्केट में होगा लॉन्च, 8000mAh बैटरी, टीजर जारी
  10. iQOO Neo 12 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 9,000mAh हो सकती है बैटरी
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.