• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 8,499 रुपये

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 8,499 रुपये

असूस ने बुधवार को भारत में ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) लॉन्च कर दिया। असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की कीमत 8,499 रुपये है। और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर चारकोल ब्लैक और शीर गोल्ड कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अभी, कंपनी ने फोन की रिलीज़ की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में है 13 मेगापिक्सल कैमरा, कीमत 8,499 रुपये
ख़ास बातें
  • इस फोन में स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है
  • यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर अमेज़न इंडिया पर मिलेगा
  • फोन एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है
विज्ञापन
असूस ने बुधवार को भारत में ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) लॉन्च कर दिया। असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की कीमत 8,499 रुपये है। और यह फोन एक्सक्लूसिव तौर पर चारकोल ब्लैक और शीर गोल्ड कलर वेरिएंट में अमेज़न इंडिया पर मिलेगा। अभी, कंपनी ने फोन की रिलीज़ की तारीख का खुलासा नहीं किया है।

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी की ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि इससे 500 निट तक ब्राइटनेस मिलता है और इसमें एक ब्लूलाइट फिल्टर है।

ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में एक क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। फ्रंट की बात करें तो, इस फोन में एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। कंपनी फोन के पिक्सलमास्टर 3.0 ऐप को फोन का अहम फ़ीचर बता रही है। इस ऐप में बैक लाइट (एचडीआर) मोड, लो लाइट मोड, मैनुअल मोड, रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन मोड, सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड, नाइट मोड, फोटो इफेक्ट मोड, सेल्फी पैनोरमा और सेल्फी मोड दिए गए हैं।

इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में 3000 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन  153.4x76.44x10.95 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी कॉल क्वालिटी सुधारने के लिए दिए गए नॉयज़ कैंसिलेशन के साथ आने वाले एक डुअल इंटरनल माइक को भी ख़ास फ़ीचर बता रही है।
 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Mobiles, Android, India, Amazon India, Asus India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के iPhone Duo के लॉन्च के बाद इस देश में बढ़ी Samsung Galaxy Z Fold 8 की सेल्स....
  2. Ai+ Nova 2 Power जल्द होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7100 चिपसेट
  3. iPhone में बिना फोटो-वीडियो डिलीट किए, स्टोरेज कैसे करें खाली, जानें
  4. OnePlus 16 में मिलेगा 165Hz के रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले, जल्द लॉन्च की तैयारी
  5. India vs Afghanistan: भारत और अफगानिस्तान के बीच T-20 आज, जानें कब और कहां देखें लाइव प्रसारण
  6. Vivo X500 Pro, Vivo X500 Pro Max में मिलेगा नया MediaTek Dimensity 9600 Pro चिपसेट
  7. 5 हजार हो या 1 लाख, UPI से इन ट्रांजेक्शन पर नहीं लगेगा 5 रुपये से ज्यादा MDR चार्ज
  8. iQOO का 50MP कैमरा, 7000mAh बैटरी वाला फोन हुआ सस्ता, जानें कितनी हो रही बचत
  9. सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग का ग्लोबल हब बनेगा भारत: प्रधानमंत्री मोदी
  10. BGMI Free Rewards: देर होने से पहले यूज कर लें ये 50 Redeem Codes, फ्री में मिलेंगे कई रिवॉर्ड्स
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »