असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की बिक्री शुक्रवार को अमेज़न इंडिया के ज़रिए शुरू होगी। कंपनी ने इस हैंडसेट का बुधवार को लॉन्च किया था। बताया गया था कि असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) भारत में 8,499 रुपये में मिलेगा।

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की बिक्री अमेज़न इंडिया पर शुरू
ख़ास बातें
  • असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) भारत में 8,499 रुपये में मिलेगा
  • हैंडसेट को चारकोल ब्लैक और शियर गोल्ड वेरिएंट में बेचा जाएगा
  • असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है
विज्ञापन
असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) की बिक्री शुक्रवार को अमेज़न इंडिया के ज़रिए शुरू होगी। कंपनी ने इस हैंडसेट का बुधवार को लॉन्च किया था। बताया गया था कि असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) भारत में 8,499 रुपये में मिलेगा। हैंडसेट को चारकोल ब्लैक और शियर गोल्ड वेरिएंट में बेचा जाएगा। लॉन्च के वक्त असूस ने हमें हैंडसेट की रिलीज़ तारीख के बारे में नहीं बताया था। अब पता चला है कि इसकी बिक्री शुक्रवार (12 मई) से शुरू होगी।

असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) एक डुअल सिम स्मार्टफोन है जो एंड्रॉयड 6.0 मार्शमैलो पर चलता है और इसके ऊपर कंपनी की ज़ेनयूआई 3.0 स्किन दी गई है। इस फोन में 5.5 इंच एचडी  (720x1280 पिक्सल) आईपीएस एलसीडी डिस्प्ले है। कंपनी का कहना है कि इससे 500 निट तक ब्राइटनेस मिलता है और इसमें एक ब्लूलाइट फिल्टर है।

ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में एक क्वाड-कोर स्नैपड्रैगन 410 प्रोसेसर और 2 जीबी रैम है। कैमरे की बात करें तो स्मार्टफोन में एक 13 मेगापिक्सल रियर कैमरा है जो डुअल एलईडी फ्लैश और अपर्चर एफ/2.0 के साथ आता है। फ्रंट की बात करें तो, इस फोन में एक 5 मेगापिक्सल कैमरा है जिसका अपर्चर एफ/2.0 है। कंपनी फोन के पिक्सलमास्टर 3.0 ऐप को फोन का अहम फ़ीचर बता रही है। इस ऐप में बैक लाइट (एचडीआर) मोड, लो लाइट मोड, मैनुअल मोड, रियल टाइम ब्यूटिफिकेशन मोड, सुपर रिज़ॉल्यूशन मोड, नाइट मोड, फोटो इफेक्ट मोड, सेल्फी पैनोरमा और सेल्फी मोड दिए गए हैं।

इस स्मार्टफोन में 16 जीबी की इनबिल्ट स्टोरेज है, जिसे माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए 128 जीबी तक बढ़ाया जा सकता है। कनेक्टिविटी की बात करें तो इस फोन में 4जी एलटीई, वाई-फाई 802.11 बी/जी/एन, ब्लूटूथ 4.0, 3.5 एमएम ऑडियो जैक और एफएम रेडियो जैसे फ़ीचर हैं। असूस ज़ेनफोन गो 5.5 (ज़ेडबी552केएल) में 3000 एमएएच बैटरी है। फोन का डाइमेंशन  153.4x76.44x10.95 मिलीमीटर और वज़न 168 ग्राम है। फोन में एक्सेलेरोमीटर, एम्बियंट लाइट सेंसर, डिजिटल कंपास और प्रॉक्सिमिटी सेंसर दिए गए हैं। इसके अलावा कंपनी कॉल क्वालिटी सुधारने के लिए दिए गए नॉयज़ कैंसिलेशन के साथ आने वाले एक डुअल इंटरनल माइक को भी ख़ास फ़ीचर बता रही है।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले5.50 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 410
फ्रंट कैमरा5-मेगापिक्सल
रियर कैमरा13-मेगापिक्सल
रैम2 जीबी
स्टोरेज16 जीबी
बैटरी क्षमता3000 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 6.0
रिज़ॉल्यूशन720x1280 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Asus, Mobiles, Android, India, Amazon India, Asus India
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. TVS Motor ने लॉन्च किया iQube MillionR Special Edition, जानें प्राइस, फीचर्स
  2. Apple ने भारत में लॉन्च किए Mac Studio और Mac Mini के नए वर्जन, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. Nokia 300 Charge फीचर फोन हुआ लॉन्च, 3,700mAh बैटरी, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  4. Vivo T5 5G अगले महीने होगा भारत में लॉन्च, MediaTek Dimensity 7500 Turbo चिपसेट
  5. सैटेलाइट इंटरनेट के लिए भारत में छिड़ने वाली है जंग? Starlink-Jio के बाद अब हो रही एक और बड़ी एंट्री
  6. Infinix Hot 70 Pro 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6.76 इंच फुल HD+ डिस्प्ले
  7. क्रिप्टो मार्केट को मिला कमजोर डॉलर का फायदा, Bitcoin का प्राइस 81,000 डॉलर से ज्यादा
  8. रोबोट ने उज्जैन में किया सैंडविच शॉप का देसी अंदाज में उद्घाटन, देखें वायरल वीडियो
  9. ₹8 हजार में Xiaomi का नया Air Purifier, साथ में आया बड़ा मॉडल; जानें स्पेसिफिकेशन्स
  10. जब हर कंपनी महंगे कर रही अपने स्मार्टफोन, वहां Samsung ने फ्लैगशिप फोन कर दिया ₹15,000 सस्ता
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »