Asus ZenFone 5 स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक

Asus ZenFone 5 गुरुवार को कुछ बाज़ारों में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही स्मार्टफोन को ZenFone 5Z और ZenFone 5 Lite के साथ एमडब्ल्यूसी 2018 में प्रदर्शित कर चुकी है...

Asus ZenFone 5 स्मार्टफोन की कीमत हुई लीक
ख़ास बातें
  • Asus ZenFone 5 की अंतरराष्ट्रीय बाज़ार में लॉन्चिंग की तैयारी
  • ZenFone 5Z और ZenFone 5 Lite के साथ एमब्ड्ल्यूसी 2018 में दिखा था फोन
  • तीनों स्मार्टफोन एआई फीचर से लैस हैं
विज्ञापन
Asus ZenFone 5 गुरुवार को कुछ बाज़ारों में लॉन्च होने के लिए तैयार है। कंपनी पहले ही स्मार्टफोन को  ZenFone 5Z और ZenFone 5 Lite के साथ एमडब्ल्यूसी 2018 में प्रदर्शित कर चुकी है। सभी तीनों स्मार्टफोन एआई फीचर से लैस हैं। इनमें 18:9 आस्पेक्ट रेशियो वाला डिस्प्ले है। स्क्रीन टू बॉडी रेशियो 90 प्रतिशत है और ये डुअल कैमरा सेटअप के साथ आए हैं। फिलहाल खबर यह है कि ज़ेनफोन 5 के वेरिएंट की कीमत लॉन्च से पहले लीक हो गई है।

मायड्राइवर्स की रिपोर्ट के मुताबिक, Asus ZenFone 5 की कीमत 11,990 ताइवानी डॉलर (तकरीबन 26,700 रुपये) होगी। कंपनी ने लॉन्च इवेंट चीन और ताइवान में रखा है। यह स्पष्ट है कि असूस के ये स्मार्टफोन, आईफोन X जैसे नॉच से लैस होकर आ रहे हैं। हालांकि, अभी यह पता नहीं चल पाया है कि असूस ZenFone 5 को भारतीय बाज़ार में लाएगी या नहीं। हमें ZenFone 5 Lite sseries की जानकारियों का भी इंतज़ार है। ध्यान रहे, ज़ेनफोन 5ज़ेड की शुरुआती कीमत का खुलासा एमडब्ल्यूसी में किया गया था। यह कीमत 38,400 रुपये थी। साथ ही ज़ेनफोन परिवार में कुछ और नए फोन शामिल हो सकते हैं। इसमें ज़ेनफोन 5 मैक्स का नाम भी चर्चा में है।

डुअल सिम वाले ZenFone 5 हैंडसेट की बात करें तो यह एंड्रॉयड 8.0 ओरियो आउट ऑफ द बॉक्स पर चलता है। इसके टॉप पर दी गई है ज़ेनयूआई 5.0 स्किन। हैंडसेट में 6.2 इंच का फुल एचडी प्लस डिस्प्ले है। आस्पेक्ट रेशियो 19:9 है। फोन में 8 कोर वाला क्वालकॉन स्नैपड्रैगन 636 प्रोसेसर है। 4 जीबी रैम दिए गए हैं। 6 जीबी रैम का विकल्प भी शामिल है।

साथ ही इसमें एड्रेनो 509 जीपीयू भी है। ZenFone 5 में डुअल रियर कैमरा है। पहला 12 मेगापिक्सल सोनी आईएमएक्स363 सेंसर वाला और दूसरा 8 मेगापिक्सल। फ्रंट कैमरा भी 8 मेगापिक्सल का है। फोन में फेस अनलॉक फीचर और रियल टाइम ब्यूटीफिकेशन फीचर भी दिए गए हैं।
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
डिस्प्ले6.20 इंच
प्रोसेसरक्वालकॉम स्नैपड्रैगन 636
फ्रंट कैमरा8-मेगापिक्सल
रियर कैमरा12-मेगापिक्सल
रैम4 जीबी
स्टोरेज64 जीबी
बैटरी क्षमता3300 एमएएच
ओएसएंड्रॉ़यड 8.0
रिज़ॉल्यूशन1080x2246 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Upcoming Smartphones October 2026: Vivo V80, Vivo S2 FE, OnePlus 16 जैसे धांसू फोन होंगे लॉन्च
  2. ₹4 हजार तक सस्ते खरीदें Nothing Phone (4a), (4a) Pro, FBBD सेल में धांसू ऑफर
  3. भारत में फिर लौट रहे 4G स्मार्टफोन! बदल रहा मार्केट ट्रेंड
  4. 45W फास्ट चार्ज, 20,000mAh बैटरी वाला नया पावरबैंक Ugreen ने किया लॉन्च, जानें कीमत
  5. ₹20 हजार सस्ता मिल रहा Xiaomi 17 Ultra, फ्री Photography Kit Pro और 5000 Mi पॉइंट्स भी!
  6. WhatsApp पर चैट में नया सिक्योरिटी फीचर! AI भी नहीं पढ़ पाएगा आपके मैसेज
  7. ₹4,200 सस्ता मिल रहा Vivo का 5000mAh बैटरी वाला फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  9. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  10. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »