24GB रैम, स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Asus Zenfone 12 Ultra!

गीकबेंच पर एक नया आसुस स्‍मार्टफोन ASUSAI2501H नंबर के साथ सामने आया है, जिसे लेकर कहा जाता है कि वह Zenfone 12 Ultra हो सकता है।

24GB रैम, स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट प्रोसेसर के साथ लॉन्‍च होगा Asus Zenfone 12 Ultra!

लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 16 जीबी रैम दी जाएगी और यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा।

ख़ास बातें
  • Asus Zenfone 12 Ultra हुआ गीकबेंच पर स्‍पॉट
  • 6 फरवरी को हो रहा फोन का ग्‍लोबल लॉन्‍च
  • लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर करेगा रन
विज्ञापन
पीसी-लैपटॉप सेगमेंट में ताइवान की आसुस (Asus) जितनी माहिर है, स्‍मार्टफोन सेगमेंट में उसकी पहुंच उतनी ही सीमित है। ये और बात है कि आसुस के स्‍मार्टफोन बेहतरीन होते हैं, लेकिन कंपनी दाम से बहुत ज्‍यादा समझौता नहीं करती। 6 फरवरी को वह Asus Zenfone 12 Ultra का ग्‍लोबल लॉन्‍च करने जा रही है। फोन के प्रमुख स्‍पेसिफ‍िकेशंस का सामने आना अभी बाकी है। उससे पहले गीकबेंच पर एक नया आसुस स्‍मार्टफोन ASUSAI2501H नंबर के साथ सामने आया है, जिसे लेकर कहा जाता है कि वह Zenfone 12 Ultra हो सकता है। 

रिपोर्ट्स के अनुसार, Asus Zenfone 12 Ultra में क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट प्रोसेसर स्‍नैपड्रैगन 8 एलीट (Snapdragon 8 Elite) दिया जाएगा। हालांकि चिपसेट का सटीक नाम अभी सामने नहीं आया है पर सीपीयू और जीपीयू डिटेल्‍स से पता चलता है कि यह क्‍वॉलकॉम का लेटेस्‍ट फ्लैगशिप होगा। 

लिस्टिंग से पता चलता है कि फोन में 16 जीबी रैम दी जाएगी और यह लेटेस्‍ट एंड्रॉयड 15 पर रन करेगा। फोन सिंगल कोर और मल्‍टीकोर टेस्‍ट में क्रमश: 3036 और 9656 पॉइंट्स हासिल किए हैं। 

गिजमोचाइना ने लिखा है कि आसुस Zenfone 11 Ultra और आसुस ROG Phone 8 Pro के फीचर्स और स्‍पेक्‍स एक-दूसरे से मिलते-जुलते थे। हो सकता है कि Zenfone 12 Ultra और ROG Phone 9 Pro में भी समानता हो। याद रहे कि ROG सीरीज को गेमिंग-फोकस्‍ड रखा जाता है और इसका लेटेस्‍ट मॉडल भी अभी लॉन्‍च होना बाकी है। 
 

Asus Zenfone 12 Ultra Features, Specifications (Expected)

Zenfone 12 Ultra में 6.78 इंच का AMOLED FHD+ डिस्‍प्‍ले दिया जा सकता है, जो 165Hz के रिफ्रेश रेट वाली स्‍क्रीन के साथ आ सकता है। इसमें Snapdragon 8 Elite प्राेसेसर दिया जा सकता है। बैटरी 5800एमएएच हो सकती है। यह फोन 65 वॉट की वायर्ड और 15वॉट की वायरलैस चार्जिंग सपोर्ट के साथ आ सकता है। इसमें 32 मेगापिक्‍सल का सेल्‍फी कैमरा मिलने की उम्‍मीद है। बैक साइड में 50+32+13 एमपी का लेंस कॉम्बिनेशन दिया जा सकता है यानी यह ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप वाला स्‍मार्टफोन होगा। 

16 जीबी रैम के साथ इसका बेस वेरिएंट लाया जा सकता है, जबकि टॉप मॉडल में 24GB रैम और 1 टीबी स्‍टोरेज देखने को मिलेगा। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स के सेगमेंट में Oben Electric का पहला रैंक, 1,417 यूनिट्स की बिक्री
  2. Tecno Pop 20C बजट फोन पेश, 13MP कैमरा, 5200mAh जैसे फीचर्स, जानें कीमत
  3. Honor ला रही नया गेमिंग टैबलेट, 200Hz OLED डिस्प्ले, Snapdragon चिप!
  4. HMD का नया सस्ता फोन Vibe 2 5G रेड वाइन कलर में आया, FBBD सेल में खरीदें ₹10,499 में!
  5. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  6. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  7. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  8. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  9. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  10. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »