Asus 6Z के 128 जीबी और 256 जीबी स्टोरेज मॉडल की सेल Flipkart होगी शुरू

Asus 6Z के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 34,999 रुपये और 39,999 रुपये है।

विज्ञापन
गैजेट्स 360 स्टाफ, अपडेटेड: 1 जुलाई 2019 12:00 IST
ख़ास बातें
  • Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है
  • फोन में मोटराइज्ड कैमरा दिया गया है
  • असूस 6ज़ेड के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की सेल पहले ही शुरू

Asus 6Z की कीमत 31,999 रुपये से शुरू

Asus 6Z को बीते महीने लॉन्च किया गया था। कंपनी ने इस फोन के 6 जीबी रैम + 64 जीबी स्टोरेज वेरिएंट को बीते हफ्ते Flipkart पर उपलब्ध कराया था। सोमवार को असूस 6ज़ेड के 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की पहली सेल आयोजित हो रही है। फोन को कुछ लॉन्च ऑफर्स के साथ भी लिस्ट किया गया है। बता दें कि Asus 6Z वाकई में अंतरराष्ट्रीय मार्केट में लॉन्च किए गए Asus ZenFone 6 का ही भारतीय वेरिएंट है। Asus 6Z हैंडसेट 6.4 इंच की फुल-एचडी+ स्क्रीन, 5,000 एमएएच बैटरी, रोटेटिंग डुअल कैमरा मॉड्यूल और ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर के साथ आता है।
 

Asus 6Z की भारत में कीमत और लॉन्च ऑफर्स

Asus 6Z के 6 जीबी + 128 जीबी और 8 जीबी + 256 जीबी वेरिएंट की कीमतें क्रमशः 34,999 रुपये और 39,999 रुपये है। दोनों ही वेरिएंट की बिक्री Flipkart पर दोपहर 12 बजे शुरू हुई। जैसा कि हमने आपको बताया, असूस 6ज़ेड के 6 जीबी + 64 जीबी मॉडल की सेल पहले ही शुरू हो चुकी है। इसका दाम 31,999 रुपये है। फोन को मिडनाइट ब्लैक और ट्वाइलाइट सिल्वर रंग में बेचा जाएगा।

इस फोन के लिए Flipkart का कंप्लीट मोबाइल प्रोटेक्शन मात्र 99 रुपये में उपलब्ध है।
 

Asus 6Z स्पेसिफिकेशन

डुअल-सिम (नैनो) वाला Asus 6Z एंड्रॉयड पाई पर आधारित जे़न यूआई 6 पर चलता है। कंपनी का वादा किया है कि इस स्मार्टफोन को एंड्रॉयड क्यू और एंड्र्रॉयड आर में अपग्रेड किया जाएगा। कंपनी ने एंड्रॉयड बीटा प्रोग्राम को ज्वाइन कर लिया है। फोन में 6.4 इंच का फुल-एचडी+ (1080x2340 पिक्सल) आईपीएस स्क्रीन है, जिसका आस्पेक्ट रेशियो 19.5:9 है। स्क्रीन-टू-बॉडी रेशियो 92 प्रतिशत है।
Advertisement

असूस 6जे़ड में ऑक्टा-कोर क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855 प्रोसेसर, 8 जीबी तक रैम और ऐड्रेनो 640 जीपीयू का इस्तेमाल हुआ है। अब बात कैमरा सेटअप की। Asus 6Z में डुअल कैमरा सेटअप है, 48 मेगापिक्सल का प्राइमरी सेंसर है जिसका अपर्चर एफ/1.79 है और यह लेसर फोकस के साथ आता है, साथ ही 13 मेगापिक्सल का सेकेंडरी अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा भी है। फोन में मोटराइज्ड कैमरा दिया है जिसे कंपनी ने फ्लिप कैमरा नाम दिया है। सेल्फी लेने के लिए यह रोटेट हो जाता है।

फोन में डुअल स्पीकर्स के साथ डुअल स्मार्ट एंप्लीफायर और 3.5 मिलीमीटर ऑडियो जैक है। फोन में 256 जीबी तक इनबिल्ट स्टोरेज (UFS 2.1) है, माइक्रोएसडी कार्ड की मदद से स्टोरेज को 2टीबी तक बढ़ाना संभव है। कनेक्टिविटी की बात करें तो ZenFone 6 में यूएसबी टाइप-सी, एनएफसी, वाई-फाई 802.11एसी (वाई-फाई 5), ब्लूटूथ वर्जन 5.0 और जीपीएस शामिल है।
Advertisement

फोन की लंबाई-चौड़ाई 159.1x75.11x8.1-9.1 मिलीमीटर और वज़न 190 ग्राम है। फोन के ऊपरी और निचले हिस्से में स्टीरियो स्पीकर्स हैं, साथ ही नोटिफिकेशन एलईडी लाइट भी दी गई है। Asus ब्रांड के इस फोन में जान फूंकने के लिए 5,000 एमएएच की बैटरी है जो क्विक चार्ज 4.0 सपोर्ट के साथ आती है।
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • High quality notchless screen
  • Excellent performance
  • Useful software features
  • Good quality selfies
  • Bad
  • Disappointing low light camera performance
  • Face recognition is slow
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

6.40 इंच

प्रोसेसर

क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 855

रियर कैमरा

48-मेगापिक्सल + 13-मेगापिक्सल

रैम

8 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

5000 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 9 Pie

रिज़ॉल्यूशन

1080x2340 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
  2. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy S25 Ultra 5G खरीदें 47,849 डिस्काउंट पर, Amazon दिवाली सेल में ऑफर, लेकिन सीमित समय के लिए
  2. Samsung ला सकता है ज्यादा सस्ता फोल्डेबल फोन, नए दो मॉडल की टेस्टिंग, बदल जाएगा बाजार
  3. Amazon दिवाली सेल में कमाल का ऑफर, ₹51000 सस्ता मिल रहा Samsung का 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोल्डेबल फोन
  4. Flipkart दिवाली सेल: iPhone 18 Pro पर मिल रहा डिस्काउंट, सीधे ₹6000 की बचत
  5. Tecno Spark 50S 5G vs Samsung Galaxy F70 5G vs Redmi 17C 5G: ₹20 हजार बजट में कौन सा है बेस्ट?
  6. 10001mAh की विशाल बैटरी और 144Hz डिस्प्ले वाला 5G फोन, फ्लिपकार्ट सेल में सीधे ₹3400 सस्ता
  7. Maruti Suzuki की e-Vitara का एक्सपोर्ट 50,000 यूनिट्स से ज्यादा
  8. भारत में लॉन्च हुआ LG 115-Inch QNED Evo Mini LED TV, जानें प्राइस, फीचर्स
  9. ₹39,999 में खरीदें iPhone, ControlZ की सेल में iPhone 14 से 16 सीरीज तक पर बड़े डिस्काउंट!
  10. Wobble Speed 5G जल्द होगा भारत में लॉन्च, डुअल रियर कैमरा यूनिट
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.