भारत में आउट ऑफ स्टॉक हुआ Apple के iPhone 17 Pro Max का यह वेरिएंट....

कंपनी ने 12 सितंबर को iPhone 17 सीरीज, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए थे

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 16 सितंबर 2025 21:36 IST
ख़ास बातें
  • एपल की आईफोन 17 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है
  • भारत में कॉस्मिक ऑरेंज कलर में iPhone 17 Pro Max आउट ऑफ स्टॉक हो गया है
  • देश में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है

कंपनी की नई आईफोन सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने पिछले सप्ताह iPhone 17 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज में iPhone 17, 17 Pro, iPhone Air और iPhone 17 Pro Max शामिल हैं। इन स्मार्टफोन्स को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज के  iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज वेरिएंट काफी लोकप्रिय है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया है कि iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर वाला वेरिएंट भारत और अमेरिका में प्री-ऑर्डर्स शुरू होने के तीन दिनों के अंदर ही आउट ऑफ स्टॉक हो गया है। इस बारे में जानकारी रखने वाले एक एग्जिक्यूटिव ने कहा कि iPhone 17 Pro Max का कॉस्मिक ऑरेंज कलर सभी स्टोरेज वेरिएंट्स में बिक गया है। हालांकि, इस स्मार्टफोन को Deep Blue कलर में कुछ स्टोर्स में बुक कराया जा सकता है। कंपनी की बैकएंड टीम ऑरेंज कलर में इस स्मार्टफोन का स्टॉक दोबारा लाने पर कार्य कर रही है। यह स्मार्टफोन सिल्वर कलर में भी उपलब्ध है। 

Advertisement

देश में Apple की वेबसाइट के अनुसार, iPhone 17 Pro Max के सभी वेरिएंट्स इन-स्टोर प्री-ऑर्डर पिक-अप के लिए उपलब्ध नहीं हैं। इस रिपोर्ट में बताया गया है कि आईफोन 17 सीरीज की कुछ यूनिट्स वॉक-इन कस्टमर्स के लिए 19 सितंबर को उपलब्ध होंगी। कंपनी ने 12 सितंबर को iPhone 17 सीरीज, Apple Watch Series 11, Watch Ultra 3, Watch SE 3 और AirPods Pro 3 के लिए प्री-ऑर्डर लेने शुरू किए थे। भारत में पिछले कुछ वर्षों में आईफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। 

TF Securities International के एनालिस्ट, Ming-Chi Kuo ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल को नई आईफोन सीरीज के लिए मजबूत डिमांड मिल रही है। इसके लिए शुरुआती वीकेंड पर प्री-ऑर्डर्स की संख्या पिछले वर्ष लॉन्च की गई iPhone 16 सीरीज से अधिक रही है। कंपनी ने अधिक डिमांड को पूरा करने के लिए इन स्मार्टफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाया है। Kuo ने कहा कि कंपनी ने तीसरी तिमाही में iPhone 17, iPhone 17 Pro और iPhone 17 Pro Max की मैन्युफैक्चरिंग में वर्ष-दर-वर्ष आधार पर 25 प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। हालांकि, इस सीरीज के iPhone Air के लिए प्री-ऑर्डर्स पिछले वर्ष पेश किए गए iPhone 16 Plus की तुलना में कम हैं। 

 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Harry Potter के दीवानों के लिए लॉन्च हुआ Realme 16 Pro स्पेशल एडिशन, साथ मिलेगा Hogwarts वाला गिफ्ट बॉक्स
  2. 2 डिस्प्ले वाला फोन ₹20 हजार में! लॉन्च हुआ Lava Virat Curve 5G, मिलेगी 6000mAh बैटरी और 128GB स्टोरेज
  3. Honor 600 Elite 5G लॉन्च हुआ 8GB रैम, 108MP कैमरा, 8100mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  4. Flipkart Big Billion Days Sale से पहले iPhone 17 सस्ते में, अर्ली बर्ड डील्स से ऐड करने की सुविधा
  5. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  6. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  7. घर की दीवार बनेगी सिनेमा स्क्रीन, गेमर्स के लिए भी खास फीचर्स, XGIMI ने लॉन्च किया Z6X Pro 2026 Projector
  8. ₹10 हजार से सस्ता मिल रहा खूबसूरत Vivo 5G फोन! 50MP DSLR जैसा कैमरा, 5000mAh बैटरी, IP54 रेटिंग
#ताज़ा ख़बरें
  1. Vivo X500 सीरीज हुई लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  2. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  3. DoT की चेतावनी, सिम के गलत इस्तेमाल पर लगेगा 50 लाख का जुर्माना और 3 साल की जेल
  4. AI की रफ्तार से बराक ओबामा को भी लगा डर, AI नहीं उसका खुद सीखना है बड़ी चिंता
  5. Vivo Y600K Turbo जल्द हो सकता है लॉन्च, Google Play Console पर लिस्टिंग
  6. Ai+ Nova Tab के जल्द लॉन्च की तैयारी, 11.97 इंच टचस्क्रीन
  7. Bose ने ओपन ईयर ईयरबड्स किए लॉन्च, 30 फीट दूर से भी रहेंगे कनेक्ट, बैटरी चलेगी 9 घटे तक
  8. Samsung Galaxy S26 FE की सेल शुरू, 7 हजार डिस्काउंट के साथ खरीदें
  9. OnePlus Ace 7 सीरीज में लार्ज कूलिंग फैन के साथ मिल सकता है नया थर्मल मैनेजमेंट सिस्टम
  10. Redmi Note 17 Pro Max 5G vs Pova 8 Pro 5G vs Vivo V70 FE: 50 हजार में कौन सा रहेगा बेहतर?
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.