Apple Watch में मिलेगा कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स करेंगे काम

Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है।

Apple Watch में मिलेगा कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स करेंगे काम

Photo Credit: Apple

Apple Watch Ultra 2 में ऑल्वेज ऑन रेटीना LTPO2 OLED डिस्प्ले है।

ख़ास बातें
  • Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है।
  • Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है जिसमें इंटीग्रेटेड कैमरे होंगे।
  • Apple Watch Ultra पर प्लान थोड़ा ज्यादा अलग है।
विज्ञापन
Apple कथित तौर पर Apple Watch के लिए एआई पर काम कर रहा है। ब्लूमबर्ग के मार्क गुरमन के अनुसार, कंपनी Apple Watch के नए वर्जन तैयार कर रही है जिसमें इंटीग्रेटेड कैमरे होंगे, जो डिवाइस से दुनिया के साथ बातचीत करने के तरीके में बड़ा बदलाव है। 2027 तक आने वाली ये Apple Watch कथित तौर पर आपके आस-पास के माहौल को स्कैन करने के लिए कैमरों का उपयोग करेंगी, जिससे सीधे आपकी कलाई से जरूरी जानकारी मिलेगी। आइए इसके बारे में विस्तार से जानते हैं।


Apple Watch में कैमरा

मार्क गुरमन के अनुसारApple Watch स्टैंडर्ड मॉडल के लिए Apple डिस्प्ले के अंदर एम्बेडेड कैमरा पर काम कर रहा है। हालांकि, अभी यह साफ नहीं है कि यह अंडर-डिस्प्ले सेंसर या विजिबल कटआउट के जरिए होगा। Apple Watch Ultra पर प्लान थोड़ा ज्यादा अलग है, डिजिटल क्राउन के बगल में रखा गया एक विजिबल कैमरा मॉड्यूल, जिससे यूजर्स अपनी कलाई को प्वाइंट कर सकते हैं और ऑब्जेक्ट को तेजी से स्कैन कर सकते हैं।

ये कैमरे सेल्फी या फेसटाइम कॉल के लिए नहीं होंगे, यह इतनी छोटी स्क्रीन के लिए अभी भी आसान नहीं है। इसके बजाय फोकस विजुअल इंटेलिजेंस को बढ़ाने पर है। एक ऐसा Apple Watch में मिलेगा कैमरा, AI बेस्ड फीचर्स करेंगे काम फीचर जो iPhone 16 पर पेश हुआ था और यूजर्स को अपने डिवाइस को किसी ऑब्जेक्ट या टेक्स्ट पर प्वाइंट करने पर तुरंत AI जनरेटेड जानकारी पाने की सुविधा देता है।

Apple कथित तौर पर बिल्ट-इन इंफ्रारेड कैमरों के साथ एयरपॉड्स पर भी काम कर रहीा है। हालांकि, अभी तक ज्यादा जानकारी नहीं है, इसमें स्पेटियल ऑडियो को बेहतर और जेस्चर बेस्ड कंट्रोल को चालू करने के लिए काम हो रहा है जो AR एनवायरनमेंट के साथ बातचीत करते हैं। इसमें यूजर्स अपना सिर घुमाते हैं या हवा में अपना हाथ हिलाते हैं और उनका डिवाइस उसका रिस्पॉन्स करेगा। यह सब Apple के जरिए विजुअल इंटेलीजेंस को ChatGPT जैसे थर्ड पार्टी AI मॉडल पर निर्भर करने के बजाय अपने खुद के इन हाउस सिस्टम पर ट्रांसफर करने पर निर्भर करेगा। यह एक बड़ा फीचर है, लेकिन अगर Apple इसे पूरा कर लेता है, तो वियरेबल बहुत अलग दिख सकते हैं।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: Apple, Apple Watch, Apple Watch Ultra, Apple Airpods
साजन चौहान

साजन चौहान Gadgets 360 में सीनियर सब एडिटर हैं। उन्हें विभिन्न प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. ईयरबड्स छोड़ो, आ रहे ईयरहुक! Samsung लॉन्च कर सकती है नए जमाने के ईयरफोन, डिजाइन लीक
  2. Flipkart Free Netflix Plan: 1 अगस्त से FREE मिलेगा Netflix प्लान! Flipkart ग्राहकों के लिए जबरदस्त ऑफर
  3. Vivo V70, V70 Elite, V70 FE फोन भारत में हुए 8000 रुपये तक महंगे! जानें नई कीमत
  4. Apple Pay ने रुलाया, हजारों यूजर्स का फूटा गुस्सा
  5. Tecno देगी Apple को भी मात? बेजल-लेस डिस्प्ले वाला फोन किया पेश, देखें पहली झलक
  6. HMD Pulse 2 सीरीज के लॉन्च से पहले फीचर्स लीक, 50MP कैमरा, 5000mAh बैटरी से लैस होंगे फोन!
  7. 12 हजार सस्ता मिल रहा 7000mAh बैटरी, 50MP दो कैमरा वाला Oppo फोन! यहां आई जबरदस्त डील
  8. देश में FASTag यूजर्स की संख्या 6.20 करोड़ से ज्यादा, बैरियर-फ्री टोलिंग के लॉन्च की तैयारी
  9. Redmi K100 Pro Max में मिलेगा 6.9 इंच OLED डिस्प्ले, अगले महीने होगा लॉन्च
  10. iQOO Z11 के भारत में लॉन्च की तैयारी, मिल सकता है 3D कर्व्ड डिस्प्ले 
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »