Apple अगले महीने शुरू करेगी iPhone 16, iPhone 16 Pro के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग!

पिछले वर्ष लॉन्च की गई कंपनी की आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। इस सीरीज के प्रो मॉडल्स की अधिक बिक्री हुई है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 18 मई 2024 19:37 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी के iPhone 16 Pro Max में बेहतर बैटरी दी जाएगी
  • इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी iPhone 15 Pro Max से अधिक होगी
  • एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है

यह एक सांकेतिक इमेज है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की अगली iPhone सीरीज इस वर्ष की दूसरी छमाही में लॉन्च हो सकती है। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स के कंपोनेंट्स की जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू की जाएगी। पिछले वर्ष लॉन्च की गई कंपनी की आईफोन 15 सीरीज को कस्टमर्स से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है। 

डिस्प्ले सप्लाई चेन कंसल्टेंट्स (DSCC) के CEO, Ross Young ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर एक पोस्ट में बताया है कि एपल जल्द ही iPhone 16 और iPhone 16 Pro के डिस्प्ले की मैन्युफैक्चरिंग शुरू करेगी। इन दोनों स्मार्टफोन्स की बड़ी संख्या में बिक्री होने का अनुमान है। TF Securities International के एनालिस्ट, Ming Chi Kuo का कहना है कि iPhone 16 Pro Max में बेहतर बैटरी दी जाएगी। इसकी बैटरी की एनर्जी डेंसिटी iPhone 15 Pro Max से अधिक होगी। इस स्मार्टफोन में एल्युमीनियम के बजाय स्टेनलेस स्टील का इस्तेमाल हो सकता है। 
Advertisement

हाल ही में टिप्सटर Majin Bu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट्स की इमेजेज शेयर की थी। इन इमेज में इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.9 इंच का है। हालांकि, डमी यूनिट से डिस्प्ले के रिजॉल्यूशन या बेजेल्स का पता नहीं चल रहा है। इसमें   iPhone 16 Pro Max का रियर कैमरा मॉड्यूल भी iPhone 15 Pro Max से कुछ बड़ा है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन 16 सीरीज में नया कैप्चर बटन दिया जाएगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro मॉडल्स में दिया गया एक्शन बटन भी iPhone 16 और iPhone 16 Plus में हो सकता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में iPhone 15 Pro Max सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। 

एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी का अगले तीन-चार वर्षों में आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का 25 प्रतिशत देश में करने का टारगेट है। इसके लिए चाइनीज वेंडर्स से इनपुट्स की सोर्सिंग के बजाय लोकल वेंडर्स का नेटवर्क बनाया जा रहा है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि एपल की देश में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा इसकी सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn और Tata Group की कंपनी Tata Electronics के पास होगा। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. iQOO 16 में होगा दुनिया का पहला 2K 165Hz डिस्प्ले, गेमर्स को मिलेगा कमाल का एक्सपीरियंस!
  2. Redmi Note 17 Pro Max भारत में कल होगा लॉन्च, 10,000mAh बैटरी, IP68, IP69K रेटिंग!
  3. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
  4. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  5. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
#ताज़ा ख़बरें
  1. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  2. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  3. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  4. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  5. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  6. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
  7. Xiaomi लेकर आई Pad 9, Pad 9 Pro टैबलेट, 20 घंटे तक कर पाएंगे ऑनलाइन मीटिंग, जानें कैसे हैं फीचर्स
  8. ₹74,990 में iPhone 17 Pro Max, Pro मॉडल पर भी जबरदस्त बेनिफिट्स! यहां चेक करें पूरा ऑफर
  9. iPhone 18 Pro vs iPhone 17 Pro: नया आईफोन खरीदने से पहले जानें पुराने से किन चीजों में है बेहतर?
  10. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.