iPhone 16 Pro Max में हो सकता है iPhone 15 Pro Max से बड़ा डिस्प्ले

डमी यूनिट की लीक हुई इमेज में इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.9 इंच का है। हालांकि, डमी यूनिट से डिस्प्ले के रिजॉल्यूशन या बेजेल्स का पता नहीं चल रहा है

iPhone 16 Pro Max में हो सकता है iPhone 15 Pro Max से बड़ा डिस्प्ले

आईफोन 16 सीरीज में एक अलग कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है

ख़ास बातें
  • डमी यूनिट से डिस्प्ले के रिजॉल्यूशन का पता नहीं चल रहा है
  • एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है
  • कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple इस वर्ष iPhone 16 सीरीज लॉन्च कर सकती है। इस सीरीज के iPhone 16 Pro Max में बड़ा डिस्प्ले हो सकता है। आईफोन 16 सीरीज में एक अलग कैप्चर बटन भी दिया जा सकता है। iPhone 16 Pro Max का डिस्प्ले iPhone 15 Pro Max से बड़ा हो सकता है। 

टिप्सटर Majin Bu ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर iPhone 16 Pro Max की डमी यूनिट्स की इमेजेज शेयर की हैं। इन इमेज में इस स्मार्टफोन का डिस्प्ले 6.9 इंच का है। हालांकि, डमी यूनिट से डिस्प्ले के रिजॉल्यूशन या बेजेल्स का पता नहीं चल रहा है। इसमें   iPhone 16 Pro Max का रियर कैमरा मॉड्यूल भी iPhone 15 Pro Max से कुछ बड़ा है। इससे पहले कुछ रिपोर्ट में बताया गया था कि आईफोन 16 सीरीज में नया कैप्चर बटन दिया जाएगा। इसके अलावा iPhone 15 Pro मॉडल्स पर एक्शन बटन को भी iPhone 16 और iPhone 16 Plus में हो सकता है। इस वर्ष की पहली तिमाही में iPhone 15 Pro Max सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। 

एपल ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी का अगले तीन-चार वर्षों में आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का 25 प्रतिशत देश में करने का टारगेट है। इसके लिए चाइनीज वेंडर्स से इनपुट्स खरीदने के बजाय लोकल वेंडर्स का नेटवर्क बनाया जा रहा है। हाल ही में एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया था कि एपल की देश में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा इसकी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn और Tata Group की कंपनी Tata Electronics के पास होगा। 

कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। पिछले वर्ष के अंत तक एपल की आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का 14 प्रतिशत भारत में था। इन आईफोन्स की देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जाता है। एपल का टारगेट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर 2027 या 2028 तक 25 प्रतिशत करने का है। देश में बनने वाले आईफोन्स अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग ताइवान की Foxconn करती है। पिछले वित्त वर्ष के अंत तक भारत में लगभग 14 अरब डॉलर के आईफोन्स बनाए गए थे। पिछले वर्ष अक्टूबर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ताइवान की एक अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीदा था। 
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • रिव्यू
  • मुख्य स्पेसिफिकेशन
  • ख़बरें
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • खूबियां
  • Excellent display
  • USB Type-C
  • AAA gaming
  • Excellent all-round performance
  • Good primary and telephoto camera
  • Customisable Action Button
  • कमियां
  • Gets hot quickly when stressed
  • Slow wired charging
  • Expensive
डिस्प्ले6.70 इंच
प्रोसेसरऐप्पल ए17 प्रो
फ्रंट कैमरा12-मेगापिक्सल
रियर कैमरा48-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल
रैम8 जीबी
स्टोरेज1 टीबी
ओएसआईओएस 17
रिज़ॉल्यूशन1290x2796 पिक्सल
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Poco C95 Pro ग्लोबल मार्केट में लॉन्च, 50MP AI कैमरा, 7500mAh बैटरी!
  2. IND vs PAK Live: एशियन गेम्स में भारत-पाकिस्तान का फाइनल क्रिकेट मैच आज, यहां देखें LIVE
  3. 'जरूरी रीचार्ज प्लान पहले दिखाएं'! Jio, Airtel, Vi की नहीं चलेगी मनमानी, TRAI ने लागू किए नए नियम
  4. Vivo X300 FE ₹9 हजार सस्ता खरीदें! धांसू कैमरा फोन पर जबरदस्त डिस्काउंट
  5. Mahindra का EV मार्केट में दमदार परफॉर्मेंस, 1 लाख से ज्यादा हुई इलेक्ट्रिक SUV की सेल्स
  6. OnePlus 16 में मिलेगी ज्यादा कैपेसिटी वाली बैटरी, अगले सप्ताह होगा लॉन्च
  7. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स की बिक्री में 7 प्रतिशत की बढ़ोतरी, TVS Motor का पहला रैंक बरकरार
  8. Oppo F35 5G, Oppo F35 Pro 5G जल्द होंगे भारत में लॉन्च, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  9. ये 5 नए 5G फोन जल्द होंगे भारत में लॉन्च, 10,000mAh तक बैटरी और दमदार कैमरा
  10. ₹35,000 वाला फोन अब इतने रुपये में मिल रहा, 50MP कैमरा और बड़ी बैटरी भी
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »