कंपनी के iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Duo, MacBook Pro और एपल वॉच सहित प्रोडक्ट्स की रेंज इस स्टोर पर उपलब्ध होगी। भारत में एपल का बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है
Photo Credit: Apple
इस स्टोर में एपल के प्रोडक्ट्स की बिक्री के साथ कस्टमर्स को टेक्निकल सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर एपल ने भारत में अपने रिटेल स्टोर्स की संख्या बढ़ाने की तैयारी की है। देश में एपल का सातवां रिटेल स्टोर अगले महीने तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद में शुरू होगा। इस स्टोर में एपल के नए प्रोडक्ट्स की बिक्री क साथ कस्टमर्स को टेक्निकल सपोर्ट भी उपलब्ध कराया जाएगा।
एपल ने बताया है कि हैदराबाद के Kukatpally में नया स्टोर 10 दिसंबर को खोला जाएगा। देश में कंपनी का यह सातवां रिटेल स्टोर होगा। इस स्टोर के बैरिकेड डिजाइन का कंपनी ने खुलासा किया है। इसमें पर्ल के शेप से इंस्पायर्ड एपल का लोगो दिख रहा है, जो पर्ल के व्यापार के साथ हैदराबाद के जुड़ाव को दिखाता है। हैदराबाद में एपल की रिसर्च एंड डिवेलपमेंट यूनिट और कस्टमर केयर टीम मौजूद है।
कंपनी के iPhone 18 Pro, iPhone 18 Pro Max, iPhone Duo, MacBook Pro और एपल वॉच सहित प्रोडक्ट्स की रेंज इस स्टोर पर उपलब्ध होगी। एपल के मुंबई में दो और दिल्ली में एक स्टोर है। इसके अलावा कंपनी के रिटेल स्टोर्स नोएडा, बेंगलुरु और पुणे में हैं। एपल का भारत में बिजनेस तेजी से बढ़ रहा है। देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में इस अमेरिकी कंपनी का रेवेन्यू एक लाख करोड़ रुपये से ज्यादा का रहा है। एपल के प्रॉफिट में भी इससे पिछले वर्ष की तुलना में बढ़ोतरी हुई है। हाल ही में कंपनी ने iPhone 18 Pro सीरीज और अपने पहले फोल्डेबल स्मार्टफोन को लॉन्च किया है।
भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का ऑपरेशंस से रेवन्यू 1,03,853 करोड़ रुपये का रहा है। यह इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में लगभग 31 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। भारत में पिछले फाइनेंशियल ईयर में एपल का नेट प्रॉफिट लगभग 66 प्रतिशत बढ़कर लगभग 3,196 करोड़ रुपये का रहा है। मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, देश में पिछले फाइनेंशियल ईयर में स्मार्टफोन्स का मार्केट वॉल्यूम के लिहाज से लगभग दो प्रतिशत और वैल्यू में लगभग नौ प्रतिशत बढ़ा है। इस मार्केट में 30,000 रुपये से ज्यादा के प्राइस वाली कैटेगरी में सबसे अधिक ग्रोथ हुई है। एपल की वॉल्यूम के लिहाज से ग्रोथ इससे पिछले फाइनेंशियल ईयर की तुलना में दोगुने से अधिक की रही है। देश में पिछले कुछ वर्षों में एपल ने अपनी मैन्युफैक्चरिंग को भी बढ़ाया है।
लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Apple Watch Series 12
Starts from ₹56,900
Samsung Galaxy Watch Ultra 2
Starts from ₹58,862
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm, LTE)
Starts from ₹41,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm, LTE)
Starts from ₹38,999
Samsung Galaxy Watch 9 (40mm)
Starts from ₹37,899
Samsung Galaxy Watch 9 (44mm)
Starts from ₹40,999