• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • 2017 में ऐप्पल लॉन्च करेगी एमोलेड स्क्रीन से लैस ग्लास बॉडी वाला आईफोन: रिपोर्ट

2017 में ऐप्पल लॉन्च करेगी एमोलेड स्क्रीन से लैस ग्लास बॉडी वाला आईफोन: रिपोर्ट

2017 में ऐप्पल लॉन्च करेगी एमोलेड स्क्रीन से लैस ग्लास बॉडी वाला आईफोन: रिपोर्ट
विज्ञापन
ऐप्पल द्वारा 2017 में आने वाले ऐप्पल आईफोन में एल्युमिनियम बॉडी ना देने की खबरें जोरों पर हैं। नई रिपोर्ट को सच माना जाए तो 2017 में लॉन्च होने वाले ऐप्पल आईफोन में पूरी तरह से ग्लास बॉडी दी जा सकती है।

भरोसेमंद केजीआई सिक्योरिटी के विश्लेषक मिंग-शी कुओ के नए दावे (वाया 9टू5मैक) के मुताबिक, 2017 में आने वाले आईफोन की ना केवल बॉडी पूरी तरह ग्लास की बनी होगी बल्कि यह एमोलेड स्क्रीन पैनल से भी लैस होगा। ऐप्पल द्वारा एमोलेड डिस्प्ले दिये जाने की खबरें पिछले काफी समय से चर्चा में है।

माना जा रहा है कि दूसरे हैंडसेट निर्माताओं द्वारा ऐलेयुमिनियम डिजाइन अपनाना इसके पीछे बड़ी वजह है। ऐप्पल अब ऐल्युमिनियम की जगह ग्लास बॉडी देकर अपने आईफोन को पूरी तरह से नए डिजाइन और मटेरियल से लैस बनाना चाहती है। लेकिन, विश्लेषक ने ऐप्पल द्वारा पूरी तरह से ग्लास बॉडी दिए जाने के बारे में ज्यादा जानकारी नहीं दी है। हालांकि, कुओ का दावा है कि इस साल आने वाले आईफोन 7 के डिजाइन में ऐप्पल ज्यादा बड़ा बदलाव नहीं करेगी। नए दावे से इशारा मिलता है कि ऐप्पल इस साल आईफोन को काफी हद तक पुराने डिजाइन के साथ ही पेश करेगी जबकि 2017 में आईफोन का डिजाइन पूरी तरह से बदला जा सकता है।

ऐप्पल अपनी अलग-अलग जेनरेशन के आईफोन डिजाइन में बहुत कम बड़ा बदलाव करती है। कंपनी ने 'एस' सीरीज के साथ डिजाइन में बड़ा बदलाव किया था। इन्हीं अनुमान के आधार पर कहा जा रहा है कि इस साल लॉन्च होने वाला आईफोन 6एसई हो सकता है। अगर इस साल नए आईफोन को आईफोन 7 के नाम से लॉन्च किया जाता है तो 2017 में आने वाला डिजाइन में बड़े बदलाव के साथ आईफोन 7एस की जगह आईफोन 8 के नाम से लॉन्च किया जा सकता है। ऐसी भी खबर है कि 2017 में कंपनी के स्मार्टफोन लाइनअप के 10 साल पूरे होने पर इसे आईफोन एक्स के नाम से भी पेश किया जा सकता है।

हालांकि, अभी तक ऐप्पल ने आने वाले डिवाइस को लेकर किसी तरह की कोई जानकारी नहीं दी है इसलिए लीक और इन खबरों की विश्वसनीयता सवालों में है।

हाल में आई एक रिपोर्ट में कहा गया था कि ऐप्पल 5.5 इंच स्क्रीन वाले आईफोन में डुअल कैमरा दे सकती है। कथित आईफोन में डुअल-कैमरा सेटअप की खबरें पिछले कई हफ्तों से खबरों में है। याद रहे कि इस संबंध में खुलासा आईफोन 7 के कथित कवर से भी हुआ था जिसमें कैमरे के लिए बड़ी जगह दी गई थी।

इससे पहले हुए लीक में कहा गया था कि नई जेनरेशन आईफोन में सबसे बड़ा बदलाव डुअल-कैमरा सेटअप और 3.5 एमएम ऑडियो जैक का ना होना हो सकता है।

 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Mobiles, Mobiles, iPhone 7, iPhones
केतन प्रताप Ketan Pratap is the Editor at Gadgets 360. His primary role - debugging the tech hype, benchmarking the future, and compiling it all into precise news, features or ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Amazon की ग्रेट इंडियन फेस्टिव सेल में Apple, Lenovo और कई ब्रांड्स के टैबलेट्स पर भारी डिस्काउंट
  2. पावरबैंक ने हवाई जहाज में पकड़ ली आग! हुई इमरजेंसी लैंडिंग
  3. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹28 हजार एमआरपी का Samsung टैबलेट ₹18 हजार में! 7040mAh बैटरी
  4. iQOO Pad Pro पेश हुआ 8.8 इंच डिस्प्ले, Q3 गेमिंग चिप के साथ, प्री-ऑर्डर शुरू
  5. Xiaomi ने लॉन्च किया 10,000 mAh का नया पावरबैंक, 55W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते खरीदें Samsung, Mivi, Ai+ बजट फोन, 7000mAh तक बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹30 हजार से सस्ते खरीदें Motorola, Vivo, Samsung के 7,000mAh बैटरी वाले फोन
  8. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹20 हजार से सस्ते iQOO, Samsung, OnePlus के धांसू फोन, 7000mAh बैटरी
  9. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹399 से मिल रहे Zebronics, Mivi जैसे ब्रांड्स के ब्लूटूथ स्पीकर
  10. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »