• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • आईफोन 7 का नया कलर वेरिएंट, 128 जीबी आईफोन एसई और नए आईपैड प्रो मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

आईफोन 7 का नया कलर वेरिएंट, 128 जीबी आईफोन एसई और नए आईपैड प्रो मार्च में हो सकते हैं लॉन्च

आईफोन 7 का नया कलर वेरिएंट, 128 जीबी आईफोन एसई और नए आईपैड प्रो मार्च में हो सकते हैं लॉन्च
विज्ञापन
ख़बर है कि ऐप्पल मार्च में एक इवेंट आयोजित करने की योजना बना रही है। इस इवेंट में कंपनी नए आईपैड प्रो वेरिएंट पेश कर सकती है। रेगुलर टैबलेट के अलावा, ऐप्पल आईफोन 7 के एक नए कलर वेरिएंट का खुलासा भी कर सकती है जबकि आईफोन एसई को ज्यादा स्टोरेज वेरिएंट के साथ लॉन्च किया जा सकता है। जापानी वेबसाइट मैकोटकारा पर हुए एक नए लीक में ऐप्पल से जुड़ी जानकारी सामने आई है।

नई रिपोर्ट में बार्कलेज़ विश्लेषक के हवाले से कहा गया है कि ऐप्पल अगले महीने आईपैड प्रो के चार नए वेरिएंट लॉन्च कर सकती है। आईपैड प्रो टैबलेट को 9.7 इंच और 12.9 इंच डिस्प्ले साइज़ में उपलब्ध कराया जा सकता है। इससे पहले, पिछली लीक में भी इसी तरह की जानकारी सामने आई थी। इस रिपोर्ट में आगे कहा गा है कि ऐप्पल एक नया 7.9 इंच वेरिएंट की घोषणा कर सकती है। और दावा किया गया है कि 10.9 इंच वेरिएंट की जगह 10.5 इंच वेरिएंट पेश किया जाएगा। पहले आई एक रिपोर्ट की तरह ही, नई रिपोर्ट में भी विश्लेषक ने बताया कि नए आईपैड प्रो वेरिएंट ऐप्पल पेंसिल 2 सपोर्ट के साथ आएगा। ऐप्पल पेंसिल 2 के भी इसी इवेट में लॉन्च होने की ख़बरें हैं।

नए आईपैड प्रो वेरिएंट के अलावा, ऐप्पल के मार्च में होने वाले इस कथित इवेंट में आईफोन 7  और आईफोन 7 प्लस का नया रेड कलर वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।

गौर करने वाली बात है कि, मैकोटकारा ने पिछले साल दावा किया था कि ऐप्पल आईफोन 8 के लिए एक नया रेड कलर वेरिएंट लॉन्च करेगी। जो जेट ब्लैक कलर की तरह ही होगा। हालांकि, अब कहा जा रहा है कि ऐप्पल अगले आईफोन की जगह इस नए कलर को मौज़ूदा आईफोन 7 और आईफोन 7 प्लस के लिए ही लॉन्च कर सकती है।  

मैकोटकारा द्वारा किए गए सबसे बड़े खुलासों में शामिल है नए 128 जीबी स्टोरेज वाले आईफोन एसई वेरिएंट का लॉन्च होना। 128 जीबी आईफोन एसई भारत जैसे उभरते हुए बाजारों के लिए काफी अहम साबित हो सकता है। ऐसी ख़बरें आती रही हैं कि ऐप्पल इस साल बेंगलूरू में एक कॉन्ट्रक्ट मैन्युफैक्चरर के प्लान्ट में कम कीमत वाले आईफोन एसई वेरिएंट बनाएगी। नए 128 जीबी विकल्प के साथ, आईफोन एसई कुछ बाजारों के लिए एक नया अवतार साबित हो सकता है।

एक विश्लेषक ने नोट में लिखा, ''सूत्रों के मुताबिक, मार्च 2017 में होने वाले आईपैड प्रो इवेंट में 16 जीबी, 64 जीबी वाले आईफोन एसई के बाद 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट भी लॉन्च हो सकता है।''
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, Apple Mobiles, iPhones, iPhone 7, iPhone 7 Plus, iPad Pro, iPhone SE
गैजेट्स 360 स्टाफ

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ईमेल करते हैं, तो कोई इंसान जवाब ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. ₹15005 सस्ता खरीदें Oppo का 50MP चार कैमरा वाला फोन! IP68, IP69 रेटिंग
  2. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. Motorola का 50MP कैमरा, 5500mAh बैटरी वाले फोन पर मिल रहा डिस्काउंट, जानें ऑफर
  5. Motorola Signature 27 लॉन्च होने जा रहा 200MP चार कैमरा के साथ! मिलेगा Bang & Olufsen साउंड
  6. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
#ताज़ा ख़बरें
  1. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  2. Portronics Mopcop Duo लॉन्च, घर से गायब कर देगा धूल, जानवरों के बाल से लेकर छोटी सी गंदगी, जानें
  3. Trump TV: टीवी चैनल पहुंचे कोर्ट तो व्हाइट हाउस ने लॉन्च कर दिया Trump TV, 24 घंटे दिखाएगा ट्रंप प्रशासन की खबरें
  4. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  5. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  6. OnePlus N6 Lite भारत में हुआ लॉन्च, 7,000mAh बैटरी, IP64 रेटिंग, जानें कीमत
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Lava Virat Curve 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: जानें कौन सा फोन रहेगा बेस्ट?
  9. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  10. Realme 16 Pro 5G Harry Potter Edition की सेल शुरू, लिमिटेड टाइम के लिए मिलेगा ₹9 हजार तक कैशबैक
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »