Apple का iPhones की 25 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने का टारगेट

इसके लिए चाइनीज वेंडर्स से इनपुट्स की सोर्सिंग करने के बजाय लोकल वेंडर्स का नेटवर्क बनाया जा रहा है

Apple का iPhones की 25 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग भारत में करने का टारगेट

देश में बनने वाले आईफोन्स अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग ताइवान की Foxconn करती है

ख़ास बातें
  • आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग देश की हिस्सेदारी लगभग 14 प्रतिशत की है
  • इन आईफोन्स की देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है
  • iPhone 15 Pro Max पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन है
विज्ञापन
अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने भारत में अपनी मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की तैयारी की है। कंपनी का लक्ष्य अगले तीन-चार वर्षों में आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का 25 प्रतिशत देश में करने का टारगेट है। इसके लिए चाइनीज वेंडर्स से इनपुट्स की सोर्सिंग करने के बजाय लोकल वेंडर्स का नेटवर्क बनाया जा रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट में कंपनी की योजना के बारे में जानकारी रखने वाले सूत्रों के हवाले से बताया गया है कि एपल की देश में मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा इसकी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn और Tata Group की कंपनी Tata Electronics के पास होगा। कंपनी के लिए भारत एक महत्वपूर्ण मार्केट है। पिछले वर्ष के अंत तक एपल की आईफोन्स की कुल मैन्युफैक्चरिंग का 14 प्रतिशत भारत में था। इन आईफोन्स की देश में बिक्री के साथ ही एक्सपोर्ट भी किया जा रहा है। एपल का टारगेट मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ाकर 2027 या 2028 तक 25 प्रतिशत करने का है। 

देश में बनने वाले आईफोन्स अधिकतर मैन्युफैक्चरिंग ताइवान की Foxconn करती है। पिछले वित्त वर्ष के अंत तक भारत में लगभग 14 अरब डॉलर के आईफोन्स बनाए गए थे। पिछले वर्ष अक्टूबर में टाटा इलेक्ट्रॉनिक्स ने ताइवान की एक अन्य कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Wistron का मैन्युफैक्चरिंग प्लांट खरीदा था। एपल का iPhone 15 Pro Max इस वर्ष की पहली तिमाही में सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन रहा है। इसने एपल के अन्य आईफोन्स और दक्षिण कोरिया की कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung के स्मार्टफोन्स को बिक्री में पीछे छोड़ा है। 

मार्केट रिसर्च फर्म Counterpoint के डेटा के अनुसार, दूसरा सबसे अधिक बिकने वाला स्मार्टफोन iPhone 15 है। इसके बाद iPhone 15 Pro और iPhone 14 हैं। सैमसंग का Galaxy S24 Ultra, Galaxy A15 5G और A54 क्रमशः पांचवें, छठे और सातवें पायदान पर हैं। आमतौर पर, कम सेल्स वाली तिमाही में आईफोन के बेस वेरिएंट की बिक्री प्रो वेरिएंट्स से अधिक होती है। हालांकि, पिछली तिमाही में iPhone 15 Pro Max की बिक्री सबसे अधिक रहना कस्टमर्स के प्रीमियम स्मार्टफोन्स को अधिक पसंद करने का संकेत है। एपल के स्मार्टफोन से कुल रेवेन्यू में आईफोन के प्रो मॉडल्स की हिस्सेदारी 60 प्रतिशत से अधिक होने का अनुमान है। इस वर्ष की शुरुआत में एपल ने दुनिया की सबसे वैल्यूएबल कंपनी की अपनी पोजिशन गंवा दी थी। बड़ी सॉफ्टवेयर कंपनियों में से शामिल Microsoft का मार्केट कैपिटलाइजेशन इससे अधिक हो गया था। 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Apple के 9 सितंबर लॉन्च इवेंट में क्या होगा खास, iPhone 18 Pro Max ही नहीं, फोल्डेबल आईफोन के साथ बहुत कुछ!
  2. Huawei ने तीन बार फोल्ड होने वाला Huawei Mate XT 2 Ultimate Design किया लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  3. Tecno Camon Slim 5G हुआ 50MP कैमरा, 6000mAh बैटरी के साथ लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स
  4. 7000mAh बैटरी, 200MP कैमरा के साथ लॉन्च हुआ Huawei Pura X View स्मार्टफोन, जानें कीमत
  5. Harry Potter फैंस के लिए भारत में लॉन्च हो रहा है Realme 16 Pro का स्पेशल एडिशन, डिजाइन हुआ लीक
  6. फोन के स्पीकर पर जमी धूल आवाज कर सकती है कम, ऐसे करें खुद साफ
  7. Samsung का 200MP कैमरा वाला फोल्डेबल फोन मिल रहा ₹23000 सस्ता, जल्द करें खरीदारी
  8. जल्द लॉन्च होगा Samsung का बजट Galaxy A18 4G! डिजाइन और स्पेसिफिकेशन्स हुए लीक
  9. iQOO Z11xa 5G लॉन्च हुआ 50MP डुअल कैमरा, 7200mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69 रेटिंग
  10. Infinix Hot 70 Pro 5G vs OnePlus N6 vs Poco M8 5G: ₹30 हजार में कौन सा फोन है बेस्ट?
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »