Apple की ट्रिपल-फोल्ड iPhone लाने की तैयारी, दाखिल किया नया पेटेंट

यह iPad और MacBook का एक हाइब्रिड मॉडल हो सकता है। इसमें अनफोल्ड करने पर 18.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है

विज्ञापन
Written by गैजेट्स 360 स्टाफ, Edited by आकाश आनंद, अपडेटेड: 24 सितंबर 2024 13:23 IST
ख़ास बातें
  • हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया है
  • यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है
  • इसमें बड़े इंटरनल डिस्प्ले पैनल के साथ आउटर डिस्प्ले को जोड़ा गया है

यह iPad और MacBook का एक हाइब्रिड मॉडल हो सकता है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple की एक फोल्डेबल स्मार्टफोन लाने की योजना है। इसके लिए कंपनी ने कुछ पेटेंट एप्लिकेशंस दाखिल की हैं। हालांकि, इस स्मार्टफोन के लॉन्च की तिथि की जानकारी नहीं मिली है। हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया है। यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है। 

US पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) के पास दाखिल किए गए इस पेटेंट का शीर्षक 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज विद डिस्प्ले एंड टच सेंसर स्ट्रक्चर्स' है। इसमें पहले डिस्प्ले के अंदर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स दिखाए गए थे लेकिन एपल ने इसमें कई बदलाव कर इस पेटेंट का दायरा बढ़ाया है। Patently Apple ने इस पेटेंट को देखा है। इसमें बड़े इंटरनल डिस्प्ले पैनल के साथ आउटर डिस्प्ले को जोड़ा गया है। इस पेटेंट में आउटर डिस्प्ले के साथ एक अन्य डिस्प्ले पैनल भी है। इस स्मार्टफोन का नया स्ट्रक्चर ट्रिपल फोल्ड डिजाइन का संकेत दे रहा है। 

यह चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के हाल ही में लॉन्च हुए ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT के जैसा है, जिसमें सेंट्रल लेयर फोल्ड होने की स्थिति में छिपी होती है। इसका आउटर डिस्प्ले फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखता है। एपल की इस पेटेंट एप्लिकेशन में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी से प्रत्येक डिस्प्ले वॉल पर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स को जोड़ा जाएगा और प्रत्येक डिस्प्ले अलग से टच इनपुट को कलेक्ट और प्रोसेसर करेगा। पिछले महीने एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की iPhone 18 सीरीज के साथ एक क्लैमशल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लाया जा सकता है। यह iPad और MacBook का एक हाइब्रिड मॉडल हो सकता है। इसमें अनफोल्ड करने पर 18.8 इंच की स्क्रीन मिल सकती है। 

Huawei के Mate XT की स्क्रीन अनफोल्ड करने पर 10.2 इंच (3,184 x 2,232 पिक्सल) करने की है। इस स्मार्टफोन की फ्लेक्सिबल LTPO OLED स्क्रीन एक बार फोल्ड करने पर 7.9 इंच (2,048 x 2,232 पिक्सल) और दूसरी बार फोल्ड करने पर 6.4 इंच (1,008 x 2,232 पिक्सल) की है। इसमें बाहर की ओर 50 मेगापिक्सल का कैमरा ऑप्टिकल इमेज स्टैबलाइजेशन (OIS) और f/1.2 और f/4.0 के बीच अपार्चर के साथ है। इस स्मार्टफोन में f/2.2 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 5.5x ऑप्टिकल जूम और f/3.4 अपार्चर के साथ 12 मेगापिक्सल का पेरिस्कोप टेलीफोटो कैमरा है। 
 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

द रेजिडेंट बोट । अगर आप मुझे ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  3. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
#ताज़ा ख़बरें
  1. Ai+ LapTab लॉन्च होगा 10,000mAh बैटरी, 33W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Vivo की नया बजट फोन लाने की तैयारी! SIRIM लिस्टिंग में स्पॉट
  3. ₹349 से शुरू होने वाले ब्लूटूथ स्पीकर, ईयरबड्स U&i ने किए लॉन्च, 50 घंटे तक की बैटरी!
  4. Flipkart Big Billion Days सेल में Samsung Galaxy S25, S25 FE को ₹50,000 से कम में खरीदने का मौका!
  5. Motorola Signature 27 होगा 22 सितंबर को पेश, 200MP दो कैमरा के साथ, टीजर जारी
  6. ₹5075 सस्ता मिल रहा 50 हजार एमआरपी वाला लेटेस्ट Vivo 5G फोन! 50MP दो कैमरा, 7050mAh बैटरी
  7. मक्का के पास ड्रोन को हवा में कैसे मार गिराया? Saudi Arabia की Air Defence और Drone Detection Technology कैसे करती है काम
  8. Royal Enfield की Flying Flea C6 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल को मिला नया व्हाइट कलर
  9. Honor 700 Pro में मिल सकता है रियर डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का कैमरा
  10. OnePlus 16 में मिल सकता है 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.