• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, कंपनी को मिला पेटेंट

Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, कंपनी को मिला पेटेंट

एपल ने बताया है कि नए हिंज मैकेनिज्म में रोटेशनल सिंक्रोनाइजेशन गियर्स के दो सेट हैं। इनका डिजाइन डिवाइस को फोल्ड करने के तरीके पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है

Apple की फोल्डेबल स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी, कंपनी को मिला पेटेंट

कंपनी की iPhone 18 सीरीज के साथ एक फोल्डेबल स्मार्टफोन को लाया जा सकता है

ख़ास बातें
  • कंपनी को फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए एक पेटेंट मिला है
  • इस सेगमेंट में Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है
  • पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है
विज्ञापन
पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स की बिक्री तेजी से बढ़ी है। इस सेगमेंट में अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी अपना स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रही है। कंपनी को फोल्डेबल डिवाइसेज के लिए हिंज मैकेनिज्म से जुड़ा एक पेटेंट मिला है। इस हिंज का इस्तेमाल स्मार्टफोन के अलावा अन्य फोल्डेबल डिवाइसेज में भी किया जा सकता है। 

फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में दक्षिण कोरिया की Samsung की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। GSMArena की एक रिपोर्ट के अनुसार, अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में एपल के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के आसपास बेंड होता है। इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो दो हिस्सों में बंटा है। एपल ने बताया है कि नए हिंज मैकेनिज्म में रोटेशनल सिंक्रोनाइजेशन गियर्स के दो सेट हैं। इनका डिजाइन डिवाइस को फोल्ड करने के तरीके पर नियंत्रण के लिए बनाया गया है। 

हाल ही में एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया था। यह पेटेंट एक ट्राइ-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है। USPTO के पास दाखिल किए गए इस पेटेंट का शीर्षक 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज विद डिस्प्ले एंड टच सेंसर स्ट्रक्चर्स' है। इसमें पहले डिस्प्ले के अंदर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स दिखाए गए थे लेकिन एपल ने इसमें कई बदलाव कर इस पेटेंट का दायरा बढ़ाया है। Patently Apple ने इस पेटेंट को देखा है। इसमें बड़े इंटरनल डिस्प्ले पैनल के साथ आउटर डिस्प्ले को जोड़ा गया है। इस पेटेंट में आउटर डिस्प्ले के साथ एक अन्य डिस्प्ले पैनल भी है। इस स्मार्टफोन का नया स्ट्रक्चर ट्रिपल फोल्ड डिजाइन का संकेत दे रहा है। 

यह चाइनीज इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Huawei के हाल ही में लॉन्च हुए ट्रिपल फोल्ड स्मार्टफोन Mate XT के जैसा है, जिसमें सेंट्रल लेयर फोल्ड होने की स्थिति में छिपी होती है। इसका आउटर डिस्प्ले फोल्ड और अनफोल्ड दोनों स्थितियों में दिखता है। एपल की इस पेटेंट एप्लिकेशन में बताया गया है कि टेक्नोलॉजी से प्रत्येक डिस्प्ले वॉल पर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स को जोड़ा जाएगा और प्रत्येक डिस्प्ले अलग से टच इनपुट को कलेक्ट और प्रोसेस करेगा। इससे पहले एक मीडिया रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल की iPhone 18 सीरीज के साथ एक क्लैमशेल-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन को लाया जा सकता है। यह iPad और MacBook का एक हाइब्रिड मॉडल हो सकता है। 
 
Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

आकाश आनंद

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी न्यूज एडिटर हैं। उनके पास प्रमुख ...और भी

Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Oppo Reno 16T हुआ लॉन्च, 200MP कैमरा और 6700mAh बैटरी के साथ मिलेगा 120Hz AMOLED डिस्प्ले
  2. OnePlus Pad 2 Amazon सेल में सबसे सस्ता! ₹11000 का डिस्काउंट, 9510mAh बैटरी
  3. बच्चों की हर एक्टिविटी पर नजर रखेगा JioShield, ₹1 हजार में 1 साल की सर्विस और वापस मिलेंगे ₹1,000 के वाउचर
  4. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  5. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: सेल से पहले ही ₹4 हजार सस्ता मिल रहा है 7000mAh बैटरी वाला Oppo F33 5G
  6. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  7. Honor Magic 9 Pro Max लॉन्च हुआ 200MP दो कैमरा, 8800mAh बैटरी के साथ, IP68, IP69K रेटिंग
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  11. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  12. Nothing Phone (4a) और Phone (4b) के नए बेस वेरिएंट्स भारत में हुए लॉन्च, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
#ताज़ा ख़बरें
  1. ₹2508 डिस्काउंट पर मिल रहा Vivo Y सीरीज फोन! 50MP कैमरा, 5500mAh है बैटरी
  2. Apple की iPhone 18 Pro सीरीज को इस देश में जोरदार रिस्पॉन्स, 13 लाख यूनिट्स से ज्यादा की सेल्स
  3. Oben Electric ने की 10,000 इलेक्ट्रिक मोटरसाइकिल्स की मैन्युफैक्चरिंग, एक्सपैंशन की तैयारी
  4. Xiaomi 18 के जल्द लॉन्च की तैयारी, 7,200mAh हो सकती है बैटरी
  5. HONOR Magic9: दो 200 मेगापिक्सल कैमरे और 8000mAh की विशाल बैटरी, कितनी है कीमत
  6. Oppo Find X10 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, Geekbench पर हुई लिस्टिंग
  7. विराट कोहली नहीं चलाते iPhone 18 Pro, इस फोन पर आया उनका दिल, कोई फ्लैगशिप फोन भी नहीं
  8. Honor Magic 9 Super Edition हुआ लॉन्च, 11,000mAh बैटरी, 200MP ट्रिपल कैमरा, IP68, IP69 रेटिंग
  9. Flipkart Big Billion Days Sale: Google Pixel 11 सीरीज, Pixel 10a पर डील्स और ऑफर्स आए सामने
  10. Oppo F35 सीरीज जल्द होगी भारत में लॉन्च, 50 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »