Apple की अगले वर्ष फोल्डेबल iPhone लॉन्च करने की तैयारी, Samsung को मिलेगी टक्कर

इस स्मार्टफोन की स्क्रीन की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung को दिया जा सकता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 6 फरवरी 2025 19:07 IST
ख़ास बातें
  • यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है
  • कंपनी की इसके बाद फोल्डेबल Macbook और iPad भी लाने की योजना है
  • फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है

इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है

पिछले कुछ वर्षों में फोल्डेबल स्मार्टफोन्स का मार्केट तेजी से बढ़ा है। अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple भी इस सेगमेंट में एंट्री करने की तैयारी कर रही है। कंपनी के फोल्डेबल स्मार्टफोन के बारे में कुछ लीक से जानकारी मिली है। यह बुक-स्टाइल फोल्डेबल स्मार्टफोन हो सकता है। 

सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर टिप्सटर HaYaO ने एक पोस्ट में बताया है कि एपल का पहले फोल्डेबल iPhone अगले वर्ष लॉन्च किया जा सकता है। कंपनी की इसके बाद फोल्डेबल Macbook और iPad भी लाने की योजना है। एपल के फोल्डेबल स्मार्टफोन की फोल्ड करने पर थिकनेस 9.2 mm और अनफोल्ड करने पर 4.6 mm की हो सकती है। इस टिप्सटर ने बताया है कि इस स्मार्टफोन की इंटरनल स्क्रीन 6.1 के डिस्प्ले वाले दो स्मार्टफोन्स को एक साथ फोल्ड करने जितनी होगी। फोल्डेबल आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग एपल की सबसे बड़ी कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरर Foxconn कर सकती है। 
Advertisement

इस स्मार्टफोन की स्क्रीन की सप्लाई का कॉन्ट्रैक्ट दक्षिण कोरिया की इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनी Samsung को दिया जा सकता है। फोल्डेबल आईफोन का मिडल फ्रेम एल्युमिनियम का हो सकता है। इस स्मार्टफोन में डुअल कैमरा यूनिट मिल सकती है। इसमें लगभग 5,000 mAh की बैटरी हो सकती है। फोल्डेबल स्मार्टफोन्स के मार्केट में सैमसंग की सबसे अधिक हिस्सेदारी है। पिछले कुछ वर्षों में OnePlus और Huawei जैसी चाइनीज स्मार्टफोन कंपनियों ने भी इस सेगमेंट में अपने मॉडल पेश किए हैं।  पिछले वर्ष Huawei ने पहला ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन पेश किया था। 

हाल ही में GSMArena की एक रिपोर्ट में बताया गया था कि अमेरिका के पेटेंट एंड ट्रेडमार्क ऑफिस (USPTO) की वेबसाइट पर पब्लिश किए गए एक डॉक्यूमेंट में एपल के नए हिंज डिजाइन के बारे में जानकारी उपलब्ध है। यह एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस है जो हिंज स्ट्रक्चर के  साथ जुड़ा है। यह एक एक्सिस के आसपास बेंड होता है। इसमें फ्लेक्सिबल डिस्प्ले है जो दो हिस्सों में बंटा है। कंपनी ने बताया है कि नए हिंज मैकेनिज्म में रोटेशनल सिंक्रोनाइजेशन गियर्स के दो सेट हैं। इनका डिजाइन डिवाइस को फोल्ड करने के तरीके पर कंट्रोल के लिए बनाया गया है। इससे पहले एपल ने एक पुराने पेटेंट को अपडेट किया था। यह पेटेंट ट्रिपल-फोल्ड स्मार्टफोन के लिए हो सकता है। USPTO के पास दाखिल किए गए इस पेटेंट का शीर्षक 'इलेक्ट्रॉनिक्स डिवाइसेज विद डिस्प्ले एंड टच सेंसर स्ट्रक्चर्स' है। इसमें पहले डिस्प्ले के अंदर टच सेंसर स्ट्रक्चर्स प्रदर्शित किए गए थे लेकिन एपल ने इसमें कई बदलाव कर इस पेटेंट का दायरा बढ़ाया है। 
 
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Overall refinements
  • Offers a bunch of useful AI features
  • Excellent displays (main and cover)
  • IP48 protection
  • 7 years of Android software updates
  • Bad
  • Very expensive
  • Cameras could have been better
  • Still stuck at 25W charging
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

Cover Display

6.30 इंच

Cover Resolution

968x2376 पिक्सल

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 3

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 14

रिज़ॉल्यूशन

1856x2160 पिक्सल
ख़बरें
रिव्यू
  • डिज़ाइन
  • डिस्प्ले
  • सॉफ्टवेयर
  • परफॉर्मेंस
  • बैटरी लाइफ
  • कैमरा
  • वैल्यू फॉर मनी
  • Good
  • Very good build quality, IPX8 rated
  • Well-optimised software
  • Very good system and gaming performance
  • All-day battery life
  • Reliable cameras
  • Bad
  • Expensive
  • Still feels bulky
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले

7.60 इंच

प्रोसेसर

स्नैपड्रैगन 8 जेन 2

फ्रंट कैमरा

10-मेगापिक्सल + 4-मेगापिक्सल

रियर कैमरा

50-मेगापिक्सल + 12-मेगापिक्सल + 10-मेगापिक्सल

रैम

12 जीबी

स्टोरेज

256 जीबी

बैटरी क्षमता

4400 एमएएच

ओएस

एंड्रॉ़यड 13

रिज़ॉल्यूशन

2176x1812 पिक्सल
ख़बरें

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Flipkart Big Billion Days Sale में कितने का मिलेगा iPhone 17? डील का हुआ खुलासा
  2. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  3. OnePlus 16 में होगा फ्लैट डिस्प्ले, 200 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा
  4. 10,000mAh बैटरी के साथ आया Oppo A7 Pro Max 5G, इसमें है Snapdragon चिप और 120Hz डिस्प्ले
  5. Vivo Watch 6 स्मार्टवॉच लॉन्च हुई AMOLED डिस्प्ले, 21 दिन बैटरी के साथ, जानें कीमत
  6. Vivo V80 जल्द होगा भारत में लॉन्च, 7,200mAh की बैटरी
  7. Flipkart Big Billion Day Sale सेल पहले Samsung के Galaxy S25 FE 5G पर आया जबरदस्त डिस्काउंट
  8. Flipkart Big Billion Days vs Amazon Great Indian Festival Sale: तारीखों से बेस्ट डील्स तक, जानें एक-एक डिटेल
  9. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
#ताज़ा ख़बरें
  1. फिटिंग का झंझट खत्म! किचन शेल्फ के ऊपर आ जाएगा Xiaomi का नया Dishwasher, AI करेगा बर्तन धोने में मदद
  2. Oppo ने लॉन्च किए Enco X4 ईयरबड्स; 99.8% शोर होगा गायब, 20+ भाषाओं में करेंगे लाइव ट्रांसलेशन!
  3. भारत में स्मार्टफोन के स्क्रीन प्रोटेक्टर्स के लिए भी लागू होंगे रूल्स
  4. Honda ने भारत में लॉन्च किया QC3 इलेक्ट्रिक स्कूटर, जानें प्राइस, फीचर्स
  5. Oppo Find X10, Find X10 E लॉन्च: 200MP कैमरा, MediaTek चिपसेट, जानें कीमत और फीचर्स
  6. Oppo ने दो 200 मेगापिक्सल कैमरा वाला फोन Find X10 Pro Max किया लॉन्च, जानें और क्या है इसमें खास
  7. हैकर्स से बचाने में ये तरकीब आएगी काम, Google अकाउंट पर टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन कैसे करें चालू
  8. Vu Ultra Large Smart TV सीरीज हुई लॉन्च, 100 इंच तक डिस्प्ले, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशंस
  9. Airtel का नया ऑफर, iCloud+ हुआ बिलकुल फ्री, जानें किन यूजर्स को मिलेगा ये लाभ
  10. iQOO Z11 Lite 5G का नया 64GB स्टोरेज वेरिएंट भारत में हुआ लॉन्च, जानें प्राइस
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.