भारत को iPhone की मैन्युफैक्चरिंग का मेगा बेस बनाने की तैयारी में Apple

एपल ने 2017 में भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। कंपनी को आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का लगभग सात प्रतिशत देश से मिलता है

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 25 अगस्त 2023 15:56 IST
ख़ास बातें
  • कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग को घटा रही है
  • पिछले कुछ वर्षों में भारत में आईफोन की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ी है
  • एपल की नई आईफोन सीरीज जल्द लॉन्च हो सकती है

हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स खोले थे

दुनिया भर में लोकप्रिय iPhone बनाने वाली अमेरिकी कंपनी Apple ने भारत में मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की योजना बनाई है। कंपनी ने चीन में अपनी मैन्युफैक्चरिंग का बड़ा हिस्सा भारत में शिफ्ट करने की तैयारी की है। हाल ही में एपल ने भारत में दो रिटेल स्टोर्स भी खोले थे। इन स्टोर्स को अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है। 

एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, एपल की योजना देश में स्मार्टफोन्स के पार्ट्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने की भी है। हाल ही में कंपनी के सीनियर एग्जिक्यूटिव्स ने फाइनेंस मिनिस्ट्री के अधिकारियों के साथ एक मीटिंग में अपनी योजना की जानकारी दी थी। इस मीटिंग में सप्लाई चेन को समझने और आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग में देश में बने कंपोनेंट्स का अधिक इस्तेमाल करने पर फोकस किया गया था। केंद्र सरकार इसके लिए कंपनी को टैक्स इंसेंटिव नहीं देना चाहती। इसके बावजूद एपल देश में इनवेस्टमेंट बढ़ाने में दिलचस्पी रखती है। एपल के सप्लायर्स की बड़ी संख्या चीन में है और कंपनी चीन पर अपनी निर्भरता को घटाने की योजना बना रही है। 

एपल ने 2017 में भारत में आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग की शुरुआत की थी। कंपनी को आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का लगभग सात प्रतिशत देश से मिलता है। आगामी वर्षों में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ने की संभावना है। देश में इलेक्ट्रॉनिक्स की मैन्युफैक्चरिंग बढ़ाने के लिए सरकार की ओर से प्रोडक्शन-लिंक्ड इंसेंटिव (PLI) जैसी योजनाएं शुरू की गई हैं। इस योजना का फायदा उठाने के लिए सैमसंग और एपल जैसी बड़ी स्मार्टफोन कंपनियों ने भारत में इनवेस्टमेंट बढ़ाया है। 

आगामी iPhone 15 का भारत में प्रोडक्शन शुरू किया जा रहा है। इससे एपल के चीन के मुख्य मैन्युफैक्चरिंग बेस और भारत में मैन्युफैक्चरिंग के बीच अंतर को घटाया जा सकेगा। एपल के लिए कॉन्ट्रैक्ट मैन्युफैक्चरिंग करने वाली  Foxconn की तमिलनाडु के श्रीपेरुमबुदुर की फैक्टरी में नए स्मार्टफोन्स की सप्लाई चीन मे कंपनी की फैक्टरियों से इनकी डिलीवरी के कुछ सप्ताह बाद करने की तैयारी की जा रही है। एपल के भारत में अन्य सप्लायर्स — Pegatron और Wistron भी जल्द आईफोन 15 की असेंबलिंग शुरू करेंगे। विस्ट्रॉन की फैक्टरी को Tata Group की ओर से एक्वायर किया जा रहा है। ग्लोबल इकोनॉमी में कमजोरी और स्मार्टफोन मार्केट में गिरावट के पूर्वानुमान के बावजूद एपल ने आईफोन 15 की बड़ी संख्या में सप्लाई तैयार रखने की योजना बनाई है। 
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  2. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  3. 150 इंच स्क्रीन पर 4K सिनेमा और बिल्ट-इन 2.1 चैनल स्पीकर सिस्टम! लॉन्च हुआ OBE R3 Ultra Max Projector
  4. 8300mAh बैटरी और AI बटन वाला Honor Play 11 हुआ लॉन्च, कीमत करीब ₹20 हजार से शुरू
#ताज़ा ख़बरें
  1. मध्य प्रदेश में 16 साल के लड़के ने बनाया पानी की मदद से चलने वाला चूल्हा! 20% बचाता है ईंधन
  2. Vodafone Idea का गजब ऑफर अब 5G के साथ 4G डाटा भी अनलिमिटेड, 84 दिनों तक जितना मर्जी चलाओ इंटरनेट
  3. Samsung Galaxy S26 FE vs Oppo Reno 16 vs Xiaomi 17T: जानें कौन सा फोन है बेस्ट?
  4. Samsung लेकर आ रहा सस्ता फोन, Galaxy A08 4G आया 6000mAh बैटरी के साथ नजर, जानें
  5. WhatsApp पर बदल रहे हैं फोन नंबर, भूलकर भी न करें ये गलती, वरना सारा डाटा हो जाएगा खराब
  6. Vivo ला रही नया मिडरेंज फोन, 44W फास्ट चार्जिंग के साथ!
  7. Tata Punch हुई ₹20 हजार तक महंगी! जानें किन मॉडल्स के बढ़े दाम
  8. Samsung का 42 हजार वाला फोन मिल रहा ₹9000 सस्ता, यहां आई तगड़ी डील
  9. Samsung Galaxy S26 FE हुआ भारत में लॉन्च, 50MP कैमरा, 4900mAh बैटरी से लैस, जानें और क्या है खास
  10. DRDO Internship 2026: ₹30 हजार कमाने का मौका दे रहा DRDO, BTech, MSc स्टूडेंट्स ऐसे करें ऑनलाइन अप्लाई
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.