• होम
  • मोबाइल
  • ख़बरें
  • Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट

Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट

Apple Pay भारत में लॉन्च हो गया है। फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Wallet में जोड़कर iPhone और Apple Watch से Tap-to-Pay पेमेंट किया जा सकता है।

Apple Pay की भारत में एंट्री, क्रेडिट कार्ड रखने का झंझट खत्म, सीधा iPhone और स्मार्टवॉच से होगी पेमेंट

Photo Credit: Apple

Axis Bank Credit Card से iPhone और Apple Watch पर कर सकेंगे Tap-to-Pay

ख़ास बातें
  • Apple Pay भारत में लॉन्च हो गया है
  • फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड्स का सपोर्ट
  • iPhone और Apple Watch से NFC PoS टर्मिनल पर कर सकेंगे Tap-to-Pay
विज्ञापन

Apple Pay का भारत में इंतजार अब खत्म हो गया है। Apple ने आखिरकार अपनी डिजिटल पेमेंट सर्विस को भारत में लॉन्च कर दिया है। फिलहाल कंपनी ने इसकी शुरुआत Axis Bank के साथ पार्टनरशिप में की है और शुरुआती तौर पर सिर्फ Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ा जा सकेगा। इसके जरिए यूजर्स अपने iPhone, iPad और Apple Watch से कॉन्टैक्टलेस पेमेंट कर पाएंगे। खास बात यह है कि पेमेंट के लिए अलग से कोई ऐप खोलने की जरूरत नहीं होगी और NFC सपोर्ट वाले PoS टर्मिनल पर डिवाइस टैप करके पेमेंट किया जा सकेगा।

भारत में Apple Pay की शुरुआत फिलहाल Axis Bank के Visa और Mastercard क्रेडिट कार्ड से हुई है। यानी अगर आपके पास Axis Bank का RuPay क्रेडिट कार्ड है, तो फिलहाल उसे Apple Pay में इस्तेमाल नहीं किया जा सकेगा। Apple आने वाले समय में दूसरे बैंकों और कार्ड नेटवर्क के लिए भी सपोर्ट बढ़ाने की तैयारी में है।

Apple Pay के जरिए स्टोर पर पेमेंट करने के लिए iPhone के साइड बटन को डबल-क्लिक करना होगा। इसके बाद Face ID, Touch ID या डिवाइस पासकोड से ऑथेंटिकेशन करना होगा। अब iPhone को NFC वाले PoS टर्मिनल के पास ले जाने पर पेमेंट हो जाएगा। Apple के मुताबिक, इसके लिए अलग से PIN या OTP डालने की जरूरत नहीं होती।

इसके अलावा Apple Pay को उन ऐप्स और वेबसाइट्स पर भी इस्तेमाल किया जा सकेगा, जहां Apple Pay का ऑप्शन उपलब्ध है। लॉन्च के समय Blinkit, Zomato, Zepto, MakeMyTrip, Ixigo समेत कई ऐप्स और Tata तथा Reliance Brands जैसे मर्चेंट्स के सपोर्ट की जानकारी सामने आई है।

Axis Bank के योग्य Visa या Mastercard क्रेडिट कार्ड को Apple Pay में जोड़ने के लिए Apple Wallet ऐप खोलकर ‘+' आइकन पर टैप करना होगा। इसके बाद स्क्रीन पर दिए गए निर्देशों को फॉलो करके कार्ड ऐड किया जा सकता है। Axis Bank की लेटेस्ट ऐप के जरिए भी कार्ड को सीधे Apple Wallet में जोड़ा जा सकता है।

Apple के मुताबिक, यूजर का असली कार्ड नंबर न तो Apple के सर्वर पर स्टोर होता है और न ही मर्चेंट के साथ शेयर किया जाता है। इसकी जगह एक डिवाइस अकाउंट नंबर इस्तेमाल होता है, जिसे डिवाइस के सिक्योर एलिमेंट में सुरक्षित रखा जाता है। पेमेंट के दौरान Face ID, Touch ID या पासकोड से ऑथेंटिकेशन किया जाता है। फिलहाल Apple Pay भारत में iPhone, iPad और Apple Watch पर उपलब्ध है, जबकि Mac के लिए सपोर्ट बाद में आने की बात कही गई है।
 

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News
Turbo Read

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Cellecor ने दो वायरलेस माइक के साथ लॉन्च किया Beat Rider पार्टी स्पीकर 
  2. Oppo F35 सीरीज में मिलेगा 50 मेगापिक्सल का प्राइमरी कैमरा, अगले सप्ताह भारत में लॉन्च
  3. Samsung Galaxy Tab S12 Ultra, Galaxy Tab S12+ लॉन्च, 11600mAh की बड़ी बैटरी और 16GB तक RAM
  4. Jio का तगड़ा ऑफर, ₹1,499 वाला JioBharat 4G फोन पड़ेगा सिर्फ ₹299, जानें सबकुछ
  5. Google Pixel 11a में मिल सकती है डुअल रियर कैमरा यूनिट, जल्द लॉन्च की तैयारी
  6. Oppo K15s हुआ लॉन्च, 8000mAh बैटरी के साथ मिलिट्री-ग्रेड प्रोटेक्शन का दावा; जानें कीमत और फीचर्स
  7. Apple के फोल्डेबल स्मार्टफोन की घट सकती है सप्लाई, मैन्युफैक्चरिंग में देरी का असर
  8. Google Fitbit Air: दिल के मरीजों के लिए मददगार, हार्ट रेट ट्रैकिंग करेगा, बैटरी चलेगी 7 दिन तक
  9. Vivo X Fold 6 के इंटरनेशनल मार्केट में लॉन्च की तैयारी, यूरोप में हुई लिस्टिंग
  10. कल 1 अक्टूबर से बदल रहा LPG सिलेंडर बुकिंग का नियम, नहीं किया e-KYC तो महंगा मिलेगा सिलेंडर
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »