Apple ने iOS, macOS के लिए जारी किए सिक्योरिटी अपडेट, फिक्स की Zero-Day खामी

Apple ने iOS 15.7 और iPadOS 15.7, macOS Monterey 12.6 और macOS Big Sur 11.7 के अपडेट में बग को ठीक कर दिया है। इन सभी अपडेट को सोमवार, 12 सितंबर को रिलीज किया गया था।

Apple ने iOS, macOS के लिए जारी किए सिक्योरिटी अपडेट, फिक्स की Zero-Day खामी

लेटेस्ट जीरो-डे फ्लॉ को CVE-2022-32917 के रूप में ट्रैक किया गया है

ख़ास बातें
  • CVE-2022-32917 के रूप में ट्रैक की गई है यह Zero-Day खामी
  • iPhones में iOS 15.7 और iPadOS 15.7 के लिए जारी हुए हैं अपडेट
  • macOS Monterey 12.6 और macOS Big Sur 11.7 के लिए भी उपलब्ध हैं अपडेट
विज्ञापन
Apple ने iOS और MacOS के लिए अपडेट रिलीज किए हैं, जिनमें कंपनी ने जीरो-डे (Zero-Day) अटैक के लिए भी पैच शामिल किया है। इन सिक्योरिटी अपडेट्स में और भी कई सुधार शामिल किए गए हैं। जीरो-डे एक ऐसी खामी थी, जिसका हैकर्स द्वारा सक्रिय रूप से फायदा उठाया जा रहा है। इस खामी से पहले से ही कई कंपनियां परेशान रही हैं।

Apple ने iOS और MacOS के लिए सिक्योरिटी अपडेट जारी किए हैं, जिनमें Zero-Day खामी को फिक्स किया गया है। ऐप्पल ने सिक्योरिटी घोषणा में जानकारी दी कि CVE-2022-32917 के रूप में ट्रैक की गई यह जीरो-डे खामी, नुकसान करने का इरादा रखने वाले ऐप्स को कर्नेल एक्सेस के साथ प्रभावित डिवाइस पर मनमाना कोड चलाने का मौका देती है। इससे डिवाइस और उसके डेटा का आसानी से पूरा एक्सेस लिया जा सकता है। 

Apple ने अपनी एडवाइजरी में यह भी बताया था इस खामी का "सक्रिय रूप से फायदा उठाया जा सकता है," और यह इस साल की शुरुआत के बाद से कंपनी द्वारा फिक्स की गई आठवीं जीरो-डे खामी है।

कंपनी ने iOS 15.7 और iPadOS 15.7, macOS Monterey 12.6 और macOS Big Sur 11.7 के अपडेट में बग को ठीक कर दिया है। इन सभी अपडेट को सोमवार, 12 सितंबर को रिलीज किया गया था।

Techcrunch के अनुसार, Apple ने इस हफ्ते की शुरुआत में एक और जीरो-डे के लिए एक पैच रिलीज किया था, जिसे CVE-2022-32894 के रूप में ट्रैक किया गया है। इस अपडेट को MacOS Big Sur 11.7 पर चलने वाले Mac के लिए जारी किया गया था। इसे Apple द्वारा 'रिमोटली एक्सप्लोइटेबल वेबकिट जीरो-डे' के रूप में वर्णित किया गया है, जो अटैकर्स को पुराने अनपैच iPhones और iPads डिवाइस पर मनमाना कोड चलाने का मौका दे सकता है।

Comments

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

ये भी पढ़े: , Apple, zero day, Zero Day Exploit, Zero Day Vulnerability
नितेश पपनोई Nitesh has almost seven years of experience in news writing and reviewing tech products like smartphones, headphones, and smartwatches. At Gadgets 360, he is covering all ...और भी
Share on Facebook Gadgets360 Twitter ShareTweet Share Snapchat Reddit आपकी राय google-newsGoogle News

विज्ञापन

Follow Us

विज्ञापन

#ताज़ा ख़बरें
  1. Samsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च, 50MP तीन कैमरा, 5000mAh बैटरी वाला बजट फोन!
  2. Honor Win 2 गेमिंग में RedMagic 12 Pro+ को देगा टक्कर! 10,100mAh बैटरी वाला फोन
  3. Samsung Galaxy F70 5G का भारत में लॉन्च आज, ₹20 हजार के अंदर मिलेगा 5000mAh बैटरी वाला फोन
  4. शादी में मिला अनोखा टेक गिफ्ट, ₹ 3 लाख के करीब का तोहफा पाकर रो पड़ा दूल्हा! वीडियो वायरल
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹10 हजार से ₹15 हजार में मिल रहे Mivi, Lava, Boltt के AI कैमरा फोन
  6. IND vs WI T20 Live Streaming: भारत-वेस्ट इंडीज के बीच T20 फाइनल मैच यहां देखें फ्री!
  7. Vivo V80 FE जल्द होगा भारत में लॉन्च, BIS सर्टिफिकेशन में स्पॉट, 7500mAh बैटरी!
  8. RedMagic 12 Pro ग्लोबल मार्केट में 3 नवंबर को होगा लॉन्च, 8400mAh बैटरी
  9. Lenovo ने सस्ता लैपटॉप ग्लोबल मार्केट में किया लॉन्च, Snapdragon X चिप से लैस
  10. Vi Prepaid Family Plan: Vi लाई फैमिली प्लान, अब फैमिली मेंबर्स को शेयर करें मोबाइल डेटा
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.
ट्रेंडिंग प्रॉडक्ट्स »
लेटेस्ट टेक ख़बरें »