Apple की मार्केट वैल्यू 100 अरब डॉलर से ज्यादा गिरी, iPhone की कमजोर डिमांड का असर 

बैंकिंग सर्विसेज कंपनी बारक्लेज ने एपल के शेयर को 'न्यूट्रल' से 'अंडरवेट' कर दिया है। इसके बाद कंपनी के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट आई

विज्ञापन
Written by आकाश आनंद, अपडेटेड: 3 जनवरी 2024 16:57 IST
ख़ास बातें
  • Barclays ने एपल के शेयर का प्राइस टारगेट भी घटाया है
  • चीन में सरकार की अमेरिकी कंपनियों पर सख्ती बढ़ रही है
  • एपल का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro जल्द लॉन्च हो सकता है

कंपनी को चीन जैसे मार्केट्स में चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple के शेयर प्राइस में चार महीने में सबसे अधिक गिरावट हुई है। इसका कारण बैंकिंग सर्विसेज कंपनी Barclays का आगामी iPhone 16 और Mac कंप्यूटर्स की डिमांड कमजोर रहने का पूर्वानुमान है। Barclays ने एपल के शेयर का प्राइस टारगेट भी घटाया है। 

Reuters की रिपोर्ट में बताया गया है कि बारक्लेज ने एपल के शेयर को 'न्यूट्रल' से 'अंडरवेट' कर दिया है। इसके बाद कंपनी के शेयर प्राइस में बड़ी गिरावट आई। इसका शेयर 185.64 डॉलर के साथ सात महीने के लो पर बंद हुआ। कंपनी के मार्केट कैपिटलाइजेशन में 100 अरब डॉलर से अधिक की कमी हुई है। बारक्लेज के एनालिस्ट Tim Long ने कहा कि कंपनी के नए आईफोन्स की डिमांड कमजोर रह सकती है। इसके अलावा इसे चीन जैसे मार्केट्स में चुनौतियां का सामना करना पड़ रहा है। चीन में सरकार की अमेरिकी कंपनियों पर सख्ती बढ़ रही है। इसके अलावा Huawei जैसे ब्रांड्स से एपल को कड़ी टक्कर मिल रही है। 

Tim ने एक क्लाइंट नोट में कहा है, "आईफोन 15 का प्रदर्शन कमजोर रहा है और हमारा मानना है कि आईफोन 16 के साथ भी ऐसा ही होगा।" चीन में बहुत सी एजेंसियों और सरकार की फंडिंग वाली कंपनियों ने अपने स्टाफ से iPhones और अन्य विदेशी डिवाइसेज को वर्कप्लेस पर नहीं लाने को कहा है। एपल के लिए चीन एक बड़ा मार्केट है और आईफोन्स की मैन्युफैक्चरिंग का हब भी है। पिछले एक दशक से अधिक से चीन विदेशी टेक्नोलॉजीज पर निर्भरता कम करने की कोशिश कर रहा है। चीन की सरकार से जुड़ी कंपनियों को लोकल सॉफ्टवेयर का इस्तेमाल करने और सेमीकंडक्टर मैन्युफैक्चरिंग को बढ़ावा देने के लिए कहा गया है। 

एपल का मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट Vision Pro जल्द बिक्री के लिए उपलब्ध हो सकता है। पिछले वर्ष कंपनी ने अपनी वर्ल्डवाइड डिवेलपर कॉन्फ्रेंस में इसे पेश किया था। हालांकि, इसके बाद से कंपनी ने इसके लॉन्च के बारे में जानकारी नहीं दी है। हाल ही में एक रिपोर्ट में बताया गया था कि एपल ने Vision Pro हेडसेट की चीन में मैन्युफैक्चरिंग शुरू कर दी है और इसकी फरवरी तक शिपमेंट की जा सकती है। इस बारे में एनालिस्ट Ming-Chi Kuo ने भी एक रिसर्च नोट में बताया था कि यह मिक्स्ड रिएलिटी हेडसेट फरवरी तक बिक्री के लिए उपलब्ध होगा। Kuo का मानना है कि इस वर्ष एपल का सबसे महत्वपूर्ण प्रोडक्ट होगा। कंपनी की योजना इसकी बड़ी संख्या में बिक्री करने की है। 



 

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Gadgets 360 में आकाश आनंद डिप्टी ...और भी

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
  2. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  3. OnePlus 16 में होंगे दो 200MP कैमरे, 9000mAh की विशाल बैटरी!, लॉन्च से पहले हो गया खुलासा
#ताज़ा ख़बरें
  1. इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर्स के मार्केट में TVS Motor का दबदबा बरकरार, Ola Electric की सेल्स घटी
  2. भारत के स्मार्टफोन मार्केट में iPhone की बढ़ी डिमांड, वैल्यू में Apple की रिकॉर्ड हिस्सेदारी
  3. बजट में क्रिप्टो पर टैक्स में कोई राहत नहीं, ट्रांजैक्शंस की रिपोर्ट नहीं देने पर लगेगा जुर्माना
  4. Samsung Galaxy S26 की Geekbench पर लिस्टिंग, Exynos 2600 चिपसेट
  5. Firefox और Thunderbird यूजर्स सावधाव! भारत सरकार ने जारी किया अलर्ट, तुरंत करें ये काम
  6. Oppo A6i+ 5G और Oppo A6v 5G बजट फोन हुए लॉन्च, इनमें है 120Hz डिस्प्ले और बड़ी बैटरी, जानें कीमत
  7. iQOO 15R के भारत में लॉन्च से पहले कीमत का खुलासा, 7,600mAh बैटरी और स्लिम डिजाइन के साथ आएगा फोन!
  8. Oppo K14x जल्द होगा भारत में लॉन्च, 6,500mAh की बैटरी
  9. Bitcoin में भारी गिरावट, 75,000 डॉलर से कम हुआ प्राइस
  10. नए Aadhaar ऐप में कैसे करें रजिस्ट्रेशन, ये है स्टेप बाय स्टेप प्रक्रिया
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.