Apple ने लॉन्च किया नया MacBook Pro, 16 इंच डिस्प्ले,  M4 चिप, जानें प्राइस, स्पेसिफिकेशन

नए MacBook Pro का प्राइस M4 चिप और 14 इंच स्क्रीन वाले बेस मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये का है

विज्ञापन
Written by डेविड डेलिमा, Edited by जैसमीन जोस, अपडेटेड: 31 अक्टूबर 2024 12:54 IST
ख़ास बातें
  • ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं
  • नए MacBook Pro मॉडल्स में M4, M4 Pro और M4 चिप दिए गए हैं
  • नए MacBook Pro को सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है

इस लैपटॉप की बिक्री 8 नवंबर से शुरू होगी

अमेरिकी डिवाइसेज मेकर Apple ने अपनी MacBook Pro रेंज को नए M4 चिप के साथ पेश किया है। यह 3nm प्रोसेसर पहली बार इस वर्ष की शुरुआत में iPad Pro में इस्तेमाल किया गया था। इसके बाद यह हाल ही में पेश किए गए iMac 24 इंच और नए Mac mini में भी था। 

नए MacBook Pro मॉडल्स में M4, M4 Pro और M4 चिप दिए गए हैं। ये लैपटॉप 14 इंच और 16 इंच के डिस्प्ले के साथ उपलब्ध हैं। इनमें हाल ही में अमेरिकी यूजर्स के लिए पेश किए Apple Intelligence फीचर्स और रे ट्रेसिंग के लिए सपोर्ट है। देश में नए MacBook Pro का प्राइस M4 चिप और 14 इंच स्क्रीन वाले बेस मॉडल के लिए 1,69,999 रुपये का है। यह समान डिस्प्ले और M4 Pro चिप के साथ 1,99,900 रुपये में उपलब्ध है। इस लैपटॉप के 16 इंच के डिस्प्ले और M4 Pro चिप वाले वेरिएट को 2,49,900 रुपये में खरीदा जा सकता है। इसके M4 Max वेरिएंट का प्राइस 3,49,900 रुपये का है। नए MacBook Pro को सिल्वर और स्पेस ब्लैक कलर्स में खरीदा जा सकता है। 

इसकी बिक्री 8 नवंबर से शुरू होगी। इस लैपटॉप को कंपनी के ऑनलाइन स्टोर और ऑथराइज्ड रीसेलर्स से खरीदा जा सकेगा। पिछले महीने एपल ने iPhone 16 सीरीज को लॉन्च किया था। इस सीरीज के स्मार्टफोन्स को विशेषतौर पर चीन में कस्टमर्स से जोरदार रिस्पॉन्स मिल रहा है। इससे एपल के तिमाही रेवेन्यू में पिछले दो वर्षों में सबसे अधिक बढ़ोतरी हो सकती है। 

हालांकि, कंपनी ने आईफोन्स के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) पेश करने में देरी की है। दक्षिण कोरिया की स्मार्टफोन मेकर Samsung ने अपने Android स्मार्टफोन्स में AI फीचर्स जोड़कर एपल को कड़ी टक्कर दी है। हाल ही में एपल ने अमेरिकी कस्टमर्स के लिए इन फीचर्स को सीमित तरीके से पेश किया था। हालांकि, यूरोप और चीन जैसे बड़े मार्केट्स में Apple Intelligence को उपलब्ध नहीं कराया गया है। एपल को चीन में Huawei जैसी कंपनियों से कड़ा मुकाबला मिल रहा है। कंपनी की सितंबर तिमाही में आईफोन की सेल्स 3.8 प्रतिशत बढ़ सकती है। एपल के कुल रेवेन्यू में पिछली तिमाही में लगभग 5.7 प्रतिशत की बढ़ोतरी होने का अनुमान है। कंपनी के iPhone SE 4 की भी जल्द मैन्युफैक्चरिंग शुरू हो सकती है। 
 
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.20-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1964x3024 पिक्सल

प्रोसेसर

Apple M4

रैम

16 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

512GB

वज़न

1.55 किलो
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.20-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2234x3456 पिक्सल

प्रोसेसर

Apple M4 Pro

रैम

24 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

512GB

वज़न

2.14 किलो
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.20-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1964x3024 पिक्सल

प्रोसेसर

Apple M4

रैम

24 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

512GB

वज़न

1.55 किलो
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

14.20-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

1964x3024 पिक्सल

प्रोसेसर

Apple M4

रैम

36 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

1TB

वज़न

1.55 किलो
 
मुख्य स्पेसिफिकेशन

डिस्प्ले साइज

16.20-inch

डिस्प्ले रेज़ल्यूशन

2234x3456 पिक्सल

प्रोसेसर

Apple M4

रैम

36 जीबी

ओएस

macOS

एसएसडी

1TB

वज़न

2.14 किलो
 

लेटेस्ट टेक न्यूज़, स्मार्टफोन रिव्यू और लोकप्रिय मोबाइल पर मिलने वाले एक्सक्लूसिव ऑफर के लिए गैजेट्स 360 एंड्रॉयड ऐप डाउनलोड करें और हमें गूगल समाचार पर फॉलो करें।

Advertisement
Popular Brands
#ट्रेंडिंग टेक न्यूज़
  1. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  2. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  3. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
#ताज़ा ख़बरें
  1. दिवाली के बाद महंगे हो जाएंगे Smart TV! Hisense के CEO ने बताया कब खरीदना होगा फायदे का सौदा
  2. HMD ला रही 2 डिस्प्ले वाला बजट फोन! 6,000mAh बैटरी से हो सकता है लैस
  3. 40 इंच से 65 इंच तक बड़े Thomson 4K QLED TV भारत में लॉन्च, ₹11,999 से शुरू कीमत
  4. Acer का भारत में 7400mAh बैटरी वाला बजट टैबलेट लॉन्च, जानें कीमत
  5. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹15 हजार से भी सस्ते मिल रहे Motorola, Poco, Ai+ के AI कैमरा वाले फोन
  6. Flipkart Big Billion Sale 2026: ₹46000 एमआरपी वाला Vivo फोन ₹23 हजार में! 7,200mAh बैटरी
  7. Amazon Great Indian Sale 2026: ₹5 हजार तक सस्ते खरीदें 7,200mAh तक बैटरी वाले iQOO Z11 सीरीज फोन
  8. Amazon Great Indian Festival Sale 2026: ₹10 हजार से सस्ते खरीदें 5000mAh बैटरी, AI कैमरा वाले ये धांसू फोन
  9. Infinix GT 50 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च, 2 कलर्स के ऑप्शन
  10. OnePlus Ace 7 में मिलेगी 16GB रैम, Snapdragon 8 Elite Gen 5 चिप! Geekbench पर खुलासा
Download Our Apps
Available in Hindi
© Copyright Red Pixels Ventures Limited 2026. All rights reserved.